Friday, 13 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
एक जमीन, दो फैसले! दाखिल-खारिज में दोहरे मापदंड पर तत्कालीन सीओ घिरे आस्था के आड़े नहीं आएगी तंगहाली, जरूरतमंद व्रतियों का पूरा खर्च उठाएगी छठ पूजा सेवा समिति दस दिन बाद भी जानलेवा हमले का मुख्य आरोपित पुलिस की गिरफ्त से बाहर छठ पर चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, 334 दंडाधिकारी और 48 त्वरित कार्रवाई दल तैनात नो एंट्री की धज्जियां उड़ाने वाले 51 ट्रकों पर परिवहन विभाग का डंडा, 4 लाख का जुर्माना 79 लाख की चोरी पर एफआईआर, अब कंपनी की सुरक्षा व्यवस्था भी जांच के घेरे में खेलते-खेलते काल के गाल में समा गया ऋतिक, मासूम की मौत से उजड़ गई परिवार की दुनिया साथी के बिछड़ने से गमगीन हुआ चौसा पीएचसी, नम आंखों से दी अंतिम विदाई कर्नाटक पुलिस की मौजूदगी में कृष्णाब्रह्म थाने में किया आत्मसमर्पण, बड़का ढकाइच गांव का रहने वाला है अमित कुमार दुबे; लंबे समय से चल रही थी तलाश छठ से पहले चौसा के घाटों की बदलेगी सूरत, खतरनाक स्थलों पर सुरक्षा का पहरा 14 गिरफ्तारियां तीन आर्म्स और 59 जिंदा कारतूस! बक्सर पुलिस ने चलाया बड़ा अभियान, हथियारों का जखीरा बरामद ठेकेदार सह कांग्रेस युवा नेता शुभम तिवारी को जान से मारने की धमकी! आवास पर फायरिंग से बक्सर में मचा हड़कंप
Keshav Times

शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के आदेश शिक्षकों का वेतन नहीं तो अफसरों का भी नहीं

बिहार शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के आदेश के बाद विभाग ने पत्र जारी किया है। जिसमें सभी जिलों के डीईओ को पत्र भेजा गया है। जिसमें स्पष्ट कहा गया है कि शिक्षकों का जब तक वेतन भुगतान नहीं होता है, आप सभी पदाधिकारियों का भी वेतन नहीं मिलेगा। शिक्षा विभाग के विशेष सचिव सह निदेशक (प्रशासन) ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को पत्र लिखा है। जिसमें लिखा गया है कि जिले में सभी कोटि के शिक्षकों के वेतन भुगतान करने के बाद ही जिला स्तरीय पदाधिकारी-कर्मियों का वेतन भुगतान किया जायेगा। डीईओ को लिखे लेटर में स्पष्ट रूप में लिखा गया है

शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के आदेश शिक्षकों का वेतन नहीं तो अफसरों का भी नहीं

शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के आदेश शिक्षकों का वेतन नहीं तो अफसरों का भी नहीं

केटी न्यूज/पटना

बिहार शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के आदेश के बाद विभाग ने पत्र जारी किया है। जिसमें सभी जिलों के डीईओ को पत्र भेजा गया है। जिसमें स्पष्ट कहा गया है कि शिक्षकों का जब तक वेतन भुगतान नहीं होता है, आप सभी पदाधिकारियों का भी वेतन नहीं मिलेगा।  शिक्षा विभाग के विशेष सचिव सह निदेशक (प्रशासन) ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को पत्र लिखा है। जिसमें लिखा गया है कि जिले में सभी कोटि के शिक्षकों के वेतन भुगतान करने के बाद ही जिला स्तरीय पदाधिकारी-कर्मियों का वेतन भुगतान किया जायेगा। डीईओ को लिखे लेटर में स्पष्ट रूप में लिखा गया है कि ऐसी सूचना मिल रही है कि विभिन्न जिलों में आवंटन मिलने के बाद भी कुछ शिक्षकों का वेतन भुगतान समय से नहीं हो रहा है। जिससे उनके परिवार पर प्रतिकूल असर पड़ता है। शिक्षकों का समय से वेतन भुगतान नहीं होने पर वह सीधे मुख्यालय के पदाधिकारी से संपर्क कर रहे हैं। शिक्षा विभाग की प्राथमिकता सभी कोटि के शिक्षकों का समय से वेतन भुगतान करना है। इसकी पूर्ण जवाब देही जिला शिक्षा पदाधिकारी की है। अब जिले में सभी कोटि के शिक्षकों के वेतन भुगतान समय से करवाने के बाद ही जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं कर्मियों का वेतन भुगतान होगा।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।