Monday, 16 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
सरकारी धान खरीद का डुमरांव से आगाज, पहले ही दिन 56 क्विंटल की खरीदारी छठ की खुशियां मातम में बदलीं: बक्सर-इटाढ़ी मार्ग पर दो बाइक की भिड़ंत, युवक की मौत छठ व्रतियों की सेवा में आगे आए विधायक आनंद मिश्रा, पूजन सामग्री और फलों का किया वितरण छठ की व्यस्तता के बीच अस्पताल में जारी रहा इलाज, मरीजों की लगी रही कतार बाल दिवस पर मेधावी बच्चों को मिला राष्ट्रीय सन्मार्ग पुरस्कार, सपना कुमारी बनीं अव्वल ईओ राहुल धर दूबे की निगरानी में सज-धजकर तैयार हुए डुमरांव के छठ घाट, आज अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य 79 लाख की बीम चोरी में कंपनी के साथ पुलिस की तफ्तीश भी सवालों के घेरे में केसठ में खरना पर छठ व्रतियों ने किया प्रसाद ग्रहण, आज अस्ताचलगामी सूर्य को देंगी पहला अर्घ्य घास काटने घर से निकले बुजुर्ग की पईन में मिली लाश, गांव में पसरा मातम अवैध संबंधों के विवाद में हुई थी राजेश उर्फ सुखाड़ी की नृशंस हत्या, पड़ोसी पिता-पुत्र गिरफ्तार पराली जली तो नपेंगे कृषि अधिकारी, किसानों पर भी होगी कार्रवाई छठ घाटों पर बदइंतजामी बर्दाश्त नहीं, खरना से पहले पूरा करना होगा तैयारी का काम
Keshav Times

बिहार के सरकारी शिक्षकों के लिए गुड न्यूज, ट्रांसफर-पोस्टिंग के लिए कमेटी

बिहार में सरकारी शिक्षकों के तबादले और नियुक्ति को लेकर नई व्यवस्था बनने जा रही है।

बिहार के सरकारी शिक्षकों के लिए गुड न्यूज, ट्रांसफर-पोस्टिंग के लिए कमेटी
Education

केटी न्यूज/ पटना

बिहार में सरकारी शिक्षकों के तबादले और नियुक्ति को लेकर नई व्यवस्था बनने जा रही है। शिक्षा विभाग इसके लिए खाका तैयार कर रहा है।विभाग द्वारा इसके लिए गठित कमेटी की बैठक आगामी 11 जुलाई को होगी।शिक्षकों की ट्रांसफर-पोस्टिंग को लेकर शिक्षा विभाग एक्टिव हो गया है और तबादला और पदस्थापन नीति पर काम शुरू कर दिया है। कमेटी की शिफारिश पर शिक्षकों के ट्रांसफर और सक्षमता परीक्षा पास शिक्षकों की पोस्टिंग पर फैसला लिया जाएगा।

बिहार के सरकारी शिक्षकों के लिए गुड न्यूज, ट्रांसफर-पोस्टिंग के लिए कमेटी

इसी महीने दो जुलाई को शिक्षकों के ट्रांसफर और पोस्टिंग के लिए शिक्षा विभाग ने कमेटी का गठन किया था।यह कमेटी शिक्षकों के ट्रांसफर पोस्टिंग के अलावा अनुकंपा पर नियुक्ति, छुट्टी तालिका और बिहार शिक्षा सेवा कैडर को फिर से गठित करने से संबंधित रिपोर्ट भी सौंपेगी।शिक्षा विभाग के सचिव बैद्यनाथ प्रसाद की अध्यक्षता में गठित कमेटी को 15 दिनों में अपनी रिपोर्ट सौंपने का निर्देश सरकार की तऱफ से दिया गया है।

बिहार के सरकारी शिक्षकों के लिए गुड न्यूज, ट्रांसफर-पोस्टिंग के लिए कमेटी

शिक्षकों को शिक्षा विभाग के फैसले का बेसब्री से इंतजार है। महिला शिक्षक और उम्रदराज शिक्षकों की ट्रांसफर पोस्टिंग दूसरे जिलों में नहीं करने का अनुरोध किया गया था। इन सभी विषयों को ध्यान में रखकर कमेटी अपनी रिपोर्ट शिक्षा विभाग को सौंपेगी।कमेटी द्वारा रिपोर्ट सौंपने के बाद शिक्षा मंत्री और विभागीय सचिव एस.सिद्धार्थ रिपोर्ट की समीक्षा करेंगे। 

बिहार के सरकारी शिक्षकों के लिए गुड न्यूज, ट्रांसफर-पोस्टिंग के लिए कमेटी

शिक्षा विभाग अवकाश तालिका को लेकर भी नई व्यवस्था बनाने की तैयारी कर रहा है। खबर है कि इसे और अधिक व्यावहारिक बनाया जाएगा। इसके तहत मातृत्व अवकाश, पितृत्व अवकाश, चिकित्सा अवकाश, शिशुपालन अवकाश और अध्ययन अवकाश को लेकर नई नीति बनाई जाएगी। ताकि अधिक से अधिक शिक्षकों को लाभ मिल सके।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।