Friday, 13 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
एक जमीन, दो फैसले! दाखिल-खारिज में दोहरे मापदंड पर तत्कालीन सीओ घिरे आस्था के आड़े नहीं आएगी तंगहाली, जरूरतमंद व्रतियों का पूरा खर्च उठाएगी छठ पूजा सेवा समिति दस दिन बाद भी जानलेवा हमले का मुख्य आरोपित पुलिस की गिरफ्त से बाहर छठ पर चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, 334 दंडाधिकारी और 48 त्वरित कार्रवाई दल तैनात नो एंट्री की धज्जियां उड़ाने वाले 51 ट्रकों पर परिवहन विभाग का डंडा, 4 लाख का जुर्माना 79 लाख की चोरी पर एफआईआर, अब कंपनी की सुरक्षा व्यवस्था भी जांच के घेरे में खेलते-खेलते काल के गाल में समा गया ऋतिक, मासूम की मौत से उजड़ गई परिवार की दुनिया साथी के बिछड़ने से गमगीन हुआ चौसा पीएचसी, नम आंखों से दी अंतिम विदाई कर्नाटक पुलिस की मौजूदगी में कृष्णाब्रह्म थाने में किया आत्मसमर्पण, बड़का ढकाइच गांव का रहने वाला है अमित कुमार दुबे; लंबे समय से चल रही थी तलाश छठ से पहले चौसा के घाटों की बदलेगी सूरत, खतरनाक स्थलों पर सुरक्षा का पहरा 14 गिरफ्तारियां तीन आर्म्स और 59 जिंदा कारतूस! बक्सर पुलिस ने चलाया बड़ा अभियान, हथियारों का जखीरा बरामद ठेकेदार सह कांग्रेस युवा नेता शुभम तिवारी को जान से मारने की धमकी! आवास पर फायरिंग से बक्सर में मचा हड़कंप
Keshav Times

राजभाषा पखवाड़े के तहत हिंदी वाक् प्रतियोगिता का आयोजन

पूर्व मध्य रेल मुख्यालय, हाजीपुर में 02.09.2024 से 25.09.2024 तक चल रहे राजभाषा पखवाड़े के अंतर्गत विभिन्न हिंदी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है।

केटी न्यूज/ हाजीपुर

हाजीपुर। पूर्व मध्य रेल मुख्यालय, हाजीपुर में 02.09.2024 से 25.09.2024 तक चल रहे राजभाषा पखवाड़े के अंतर्गत विभिन्न हिंदी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। इस कड़ी में आज, 09.09.2024 को हिंदी वाक् प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में विभिन्न विभागों के कर्मियों ने भाग लिया, और प्रतिभागियों को अपनी पसंद के विषय पर बोलने का अवसर मिला। प्रतियोगिता के लिए निर्धारित विषय थे: 'शहरों में प्रदूषण की समस्या एवं उसका निदान' और 'भारत- विविधता में एकता'।

इस प्रतियोगिता का उद्घाटन उप मुख्य कार्मिक अधिकारी श्री जे.पी. सिंह ने किया। उन्होंने बताया कि राजभाषा विभाग द्वारा राजभाषा के प्रचार-प्रसार के लिए विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम और प्रतियोगिताएँ आयोजित की जा रही हैं, जिनसे रेलकर्मियों को हिंदी में कार्य करने के लिए प्रोत्साहन मिलता है और रेल कार्यालय में सकारात्मक वातावरण का निर्माण होता है।

निर्णायक मंडल में श्री सरोज कुमार, उप मुख्य सामग्री प्रबंधक और श्री जे.पी. सिंह, उप मुकाधि (राजपत्रित) शामिल थे। श्री सरोज कुमार ने राजभाषा के प्रचार-प्रसार में इस प्रकार की प्रतियोगिताओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। श्री जे.पी. सिंह ने प्रतिभागियों को बधाई दी और निरंतर पठन-पाठन की आवश्यकता पर जोर दिया, यह कहते हुए कि जैसे शरीर को भोजन की जरूरत होती है, वैसे ही मानसिक विकास के लिए नियमित अध्ययन आवश्यक है।

प्रतियोगिता में कुल 06 पुरस्कारों का वितरण किया गया: प्रथम, द्वितीय, तृतीय और तीन सांत्वना पुरस्कार। परिणाम के अनुसार, श्री चंदन नवीन, जूनियर इंजीनियर, इंजीनियरी विभाग ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, सुश्री सुचित्रा, कार्यालय अधीक्षक, कार्मिक विभाग ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, और श्री सुशांत कुमार, कार्यालय अधीक्षक, कार्मिक विभाग ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। श्री नवीन कुमार, निजी सचिव, श्री मनीष राज, सामान्य सहायक, और श्री नंदलाल कृष्ण, कनिष्ठ लिपिक को सांत्वना पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।