पुस्तक मेला में हर्षा म्यूजिकल ग्रुप के कलाकारों ने मचायी धूम

पुस्तक मेला में हर्षा म्यूजिकल ग्रुप के कलाकारों ने मचायी धूम

पटना। राजधानी पटना के गांधी मैदान में आयोजित पुस्तक मेला में दीदीजी फाउंडेशन के हर्षा म्यूजिकल ग्रुप के कलाकारों ने बेहतरीन प्रस्तुति देकर लोगों का दिल जीत लिया। 

गांधी मैदान में आयोजित पुस्तक मेला में सांस्कृतिक कार्यक्रम में हर्षा म्यूजिकल ग्रुप के कलाकारों ने प्रस्तुति दी। डांडिया,करवाचौथ, भैया दूज और कजरिया गाने के जरिये कलाकारों ने बिहार की कला-सस्कृति को लोगो के बीच पेश किया।

     डाडिया गाने पर आसी,राजनंदिनी, प्रियंका, रिया और लवली ने शानदार प्रस्तुति देकर लोगों का मन मोह लिया। भैया दूज गाने में रिया और आसी ने मनमोहक प्रस्तुति देकर लोगों का दिल जीत लिया। इसी तरह करवा चौथ गाने पर रितिका, सुमन, रिया,राजनंदिनी, प्रियंका ,और कजरिया गाने पर  रितिका,राजनंदिनी,रिया, प्रियंका, लवली औरआसी ने प्रस्तुति देकर लोगों का दिल जीता।  वही इस कार्यक्रम में प्रवीण बादल गिटार पर धुन बजाकर लोगों को मंत्रमुग्ध किया। इसी तरह कुमार संभव और आयुष सिन्हा ने अपने लाजवाब पार्श्वगायनसे लोगो को दिल जीता।दीदी जी फाउंडेशन की  संस्थापक डॉ नम्रता आनंद ने बच्चों को मंच देने के लिए प्रेरणा संगठन की मैनेजिंग डायरेक्टर  नीता सिन्हा  का धन्यवाद दिया  है।