Friday, 27 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
संविधान की प्रस्तावना के पाठ से गूंजा न्यायालय परिसर, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों का दिलाया गया स्मरण आग की चपेट में उजड़ गए चार परिवार, गृहस्थी का सामान जलकर खाक 19 वर्षीय युवती के लापता होने पर अपहरण की आशंका, पिता ने थाने में दिया आवेदन संविधान के मूल्यों से रूबरू हुए द एमिटी स्कूल सोनवर्षा के विद्यार्थी, प्रतियोगिताओं में दिखाई प्रतिभा शराब मामले में पुलिस की दबिश, फरार महिला धंधेबाज समेत दो पकड़ाए दो दिनों से लापता युवक की मौत से गांव में मातम, हत्या की आशंका गेहूं की बोआई के दौरान रोटावेटर की चपेट में आया 12 वर्षीय किशोर, मौके पर मौत युवा संसद में गूंजे विकसित भारत, एक राष्ट्र-एक चुनाव और डिजिटल इंडिया के मुद्दे मौतों के बाद भी नहीं थमा हादसों का सिलसिला, छह दिन में दूसरी दुर्घटना मतदाता सूची में छूटे युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर जोर, 11 दिसंबर तक चलेगा अभियान सरकारी नल पर पानी भरने को लेकर विवाद, युवक घायल बेटियों की पढ़ाई का सुनहरा मौका, आवासीय विद्यालय में नामांकन के लिए आवेदन की समय_सीमा करीब
Keshav Times

करंट की चपेट में आने से किसान की मौत

करंट की चपेट में आने से किसान की मौत

केटी न्यूज/ मऊ

जिले के हलधरपुर थाना अंतर्गत छतरपुर गांव में गुरुवार की सुबह खेत की सिंचाई के दौरान विद्युत  स्पर्शाघात से किसान की मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव के स्व. लालचंद मौर्य के बेटे हनुमान मौर्य के रूप में की गई। जो गुरुवार की अहले सुबह खेत में सिंचाई कर रहे थे। जहां ऊपर से एलटी लाइन गई थी। उसी तार में से एक फेज लाइन जमीन पर गिरा था। जिसकी चपेट में आने से हनुमान बुरी तरह झुलस गए। सूचना मिलने पर परिजन आननफानन में अस्पताल ले जा रहे थे। लेकिन, बीच रास्ते में ही दम तोड़ दिया। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। पति की मौत की खबर मिलने के बाद संगीता मौर्य दहाड़े मारकर रोने लगी। मृतक के दो बच्चे हैं, जिसमें पांच वर्ष का एक लड़का तथा तीन बर्ष की एक पुत्री है।   

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।