शिक्षिका को धमकाने या क्षति पहुंचाने का आरोप, पति ने पुलिस को दिया आवेदन

कोरानसराय के प्राथमिक विद्यालय अनुसूचित जाति बस्ती में पदस्थापित शिक्षिका तथा कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के छतनवार गांव निवासी दीक्षा सिंह को धमकाने, संभावित अपहरण या शारीरिक रूप से क्षति पहुंचाने की नियत से रेकी करने का मामला संज्ञान में आया है।

शिक्षिका को धमकाने या क्षति पहुंचाने का आरोप, पति ने पुलिस को दिया आवेदन

-- कोरान सराय एनपीएस स्कूल में पदस्थापित है छतनवार निवासी शिक्षिका दीक्षा सिंह, आवेदन मिलते ही जांच में जुटी पुलिस

केटी न्यूज/डुमरांव

कोरानसराय के प्राथमिक विद्यालय अनुसूचित जाति बस्ती में पदस्थापित शिक्षिका तथा कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के छतनवार गांव निवासी दीक्षा सिंह को धमकाने, संभावित अपहरण या शारीरिक रूप से क्षति पहुंचाने की नियत से रेकी करने का मामला संज्ञान में आया है। इस मामले में शिक्षिका पति ओमप्रकाश सिंह ने अपने गांव के ही सुनील कुमार उर्फ रवि पिता सुरेश सिंह यादव व विकास कुमार पिता विनेश यादव पर कोरान सराय थाने में लिखित आवेदन दे आरोप लगाया है कि दोनों उनकी शिक्षिका पत्नी का रेकी करने, धमकाने, उत्पीड़ित करने, बदनाम करने तथा संभावित रूप से अपहरण या शारीरिक क्षति पहुंचाने की योजना बनाने का आरोप लगाया है। 

पुलिस को दिए आवेदन में ओमप्रकाश ने जिक्र किया है कि 16 फरवरी को सुबह करीब 9.35 बजे वे अपनी शिक्षिका पत्नी को स्कूल छोड़कर वापस गांव लौटना चाह रहे थे, इसी दौरान उनके गांव के ही उपरोक्त दोनों युवक वहां दिखाई दिए, जो विद्यालय के आस पास संदिग्ध परिस्थिति में घुम रहे थे। उन्होंने बताया कि आस पास के दुकानदारों से पूछने पर यह ज्ञात हुआ कि दोनों करीब 40-45 मिनट से वहां संदिग्ध रूप से घुम रहे थे तथा मेरी पत्नी के बारे में जानकारी इकट्ठा कर रहे थे। पुलिस को दिए आवेदन में उन्होंने यहां तक लिखा है कि दोनों स्कूल के गेट पर खड़े हो छात्राओं तथा रसोईयाेें से पूछ रहे थे कि यहां छतनवार से कोई शिक्षिका आती है क्या तथा उसका क्या नाम है।

ओमप्रकाश ने लिखा है कि कस्तुरबा आवासीय विद्यालय के सीसीटीवी कैमरे में वे नजर आ जाएंगे।उन्होंने आरोप लगाया है कि दोनों रेकी करने, धमकाने, उत्पीड़ित करने, बदनाम करने तथा संभावित रूप से अपहरण या शारीरिक क्षति पहुंचाने की योजना बना रहे थे। हालांकि, पुलिस सूत्रों का कहना है कि दोनों में पूर्व से विवाद चल रहा है। वहीं, कृष्णाब्रह्म पुलिस का कहना है कि दोनों परिवारों के बीच पूर्व में बच्चों को लेकर विवाद हुआ था।वहीं, इस संबंध में कोरानसराय थानाध्यक्ष माधुरी कुमारी का कहना है कि आवेदन की जांच की जा रही है। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।