Sunday, 22 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
शादी की खुशियां पलभर में मातम में बदलीं, तालाब में नाव पलटने से दो युवकों की मौत; डुमरांव के 19 वर्षीय शनि की भी गई जान राजस्व मामलों के निपटारे में तेजी लाने की पहल, डुमरांव __ अंचल कार्यालय का अपर समाहर्ता ने किया निरीक्षण हुनर को मिला सम्मान, आईटीआई के दीक्षांत समारोह में मेधावी प्रशिक्षु सम्मानित सड़कें बनीं मुसीबत, गड्ढों के बीच सफर करने को मजबूर ग्रामीण बच्चों के सर्वांगीण विकास का मजबूत मंच है खेल : टी.एन. चौबे जासो में घर के भीतर चल रहा था गांजा का कारोबार, पुलिस ने दबोचे कारोबारी महिलाओं से दुर्व्यवहार के विरोध पर गांव में बवाल, दो पक्षों में मारपीट और आगजनी प्रधानमंत्री मोदी के बिहार दौरे पर बक्सर को विकास की बड़ी सौगात, 125 एकड़ में बनेगा औद्योगिक हब 1320 मेगावाट बिजली से रोशन होगा बिहार का विकास, बक्सर थर्मल की दोनों यूनिटें चालू चेक बाउंस के मामलों के निपटारे को बक्सर में लगी विशेष लोक अदालत, दो वादों में 4.30 लाख का समझौता खेतों की बिजली पर चोरों का डाका, 15 पोल से 11 हजार वोल्ट का तार गायब कमर में तमंचा, जेब में कारतूस और चोरी की बाइक... लूट की तैयारी कर रहे अपराधी को तीन साल की जेल
Keshav Times

तिलौथू (रोहतास): महादलित बस्ती में बच्चों के बीच शिक्षण सामग्री और फल वितरित

रविवार को तिलौथू के महादलित बस्ती में समाजसेवी सत्यानंद कुमार ने गरीब बच्चों के बीच शिक्षण सामग्री और फल बांटे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि समाज के असहाय लोग,

तिलौथू (रोहतास): महादलित बस्ती में बच्चों के बीच शिक्षण सामग्री और फल वितरित

केटी न्यूज़/तिलौथू (रोहतास)

रविवार को तिलौथू के महादलित बस्ती में समाजसेवी सत्यानंद कुमार ने गरीब बच्चों के बीच शिक्षण सामग्री और फल बांटे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि समाज के असहाय लोग, जो गरीबी में जन्म लेते हैं और उसी में रहते हैं, उनके लिए यह जीवन एक दुर्भाग्य की तरह है। इसका मुख्य कारण शिक्षा की कमी है। यदि बच्चों में शिक्षा की अलख जगाई जाए, तो वे पढ़-लिखकर अपने जीवन का एक नया इतिहास लिख सकते हैं।

कार्यक्रम में बसडीहा केरपा गांव के संस्कार केंद्र में निःशुल्क पाठशाला का आयोजन किया गया, जहां जीवन उत्सव पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर मिथिलेश कुमार ने बच्चों के बीच फल वितरण किया। शिक्षण केंद्र के संचालक सत्येंद्र राम ने बताया कि महादलित टोला के बच्चों की शिक्षा व्यवस्था सही नहीं है, इसलिए वे गांव के पंचायत भवन में प्रतिदिन सुबह दो घंटे उन्हें पढ़ा रहे हैं। उनका उद्देश्य है कि शिक्षा के माध्यम से बच्चों में संस्कार, अनुशासन, स्वच्छता और दैनिक दिनचर्या में सुधार किया जा सके। इस कार्यक्रम में सैकड़ों ग्रामीण और बच्चे उपस्थित थे।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।