Sunday, 15 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ व्रतियों की सेवा में आगे आए विधायक आनंद मिश्रा, पूजन सामग्री और फलों का किया वितरण छठ की व्यस्तता के बीच अस्पताल में जारी रहा इलाज, मरीजों की लगी रही कतार बाल दिवस पर मेधावी बच्चों को मिला राष्ट्रीय सन्मार्ग पुरस्कार, सपना कुमारी बनीं अव्वल ईओ राहुल धर दूबे की निगरानी में सज-धजकर तैयार हुए डुमरांव के छठ घाट, आज अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य 79 लाख की बीम चोरी में कंपनी के साथ पुलिस की तफ्तीश भी सवालों के घेरे में केसठ में खरना पर छठ व्रतियों ने किया प्रसाद ग्रहण, आज अस्ताचलगामी सूर्य को देंगी पहला अर्घ्य घास काटने घर से निकले बुजुर्ग की पईन में मिली लाश, गांव में पसरा मातम अवैध संबंधों के विवाद में हुई थी राजेश उर्फ सुखाड़ी की नृशंस हत्या, पड़ोसी पिता-पुत्र गिरफ्तार पराली जली तो नपेंगे कृषि अधिकारी, किसानों पर भी होगी कार्रवाई छठ घाटों पर बदइंतजामी बर्दाश्त नहीं, खरना से पहले पूरा करना होगा तैयारी का काम नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व, व्रतियों में दिखा भारी उत्साह दिनदहाड़े उचक्कों का आतंक, बाजार जा रही महिला को बनाया निशाना
Keshav Times

चेंबर ऑफ़ कॉमर्स के प्रतिनिधियों ने नए जिलाधिकारी का किया स्वागत

सासाराम (रोहतास) चेंबर ऑफ़ कॉमर्स के प्रतिनिधियों ने आज जिलाधिकारी उदिता सिंह से मुलाकात की। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने जिले में औद्योगिक स्थिति की समीक्षा की

चेंबर ऑफ़ कॉमर्स के प्रतिनिधियों ने नए जिलाधिकारी का किया स्वागत

केटी न्यूज/ सासाराम (रोहतास) 

सासाराम (रोहतास) चेंबर ऑफ़ कॉमर्स के प्रतिनिधियों ने आज जिलाधिकारी उदिता सिंह से मुलाकात की। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने जिले में औद्योगिक स्थिति की समीक्षा की और कहा कि रोहतास जिला न केवल शिक्षा के क्षेत्र में बिहार के अन्य जिलों से आगे है, बल्कि आर्थिक दृष्टि से भी समृद्ध है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि जिले में औद्योगिक विकास की काफी संभावनाएं हैं और वे इस दिशा में सुधार के लिए प्रयासरत रहेंगी।

उद्योग संघ के प्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी से अनुरोध किया कि जिला और अनुमंडल स्तर पर एक ट्रेड मीट का आयोजन किया जाए, जिससे औद्योगिक गतिविधियों को प्रोत्साहन मिलेगा। उन्होंने बताया कि जिले में करीब डेढ़ सौ ट्रैडर सक्रिय हैं। इसके अलावा, प्रतिनिधियों ने अतिक्रमण, नो वेंडिंग जोन और मार्केट प्लेस में महिलाओं के लिए टॉयलेट की कमी के मुद्दे उठाए। उन्होंने यह भी बताया कि उद्योग संघ इन सुविधाओं के रख-रखाव की जिम्मेदारी लेगा।

बार एसोसिएशन के सदस्यों ने जिलाधिकारी से कचहरी के सामने एक ब्रेकर बनाने की मांग की, यह कहते हुए कि वहां अक्सर सड़क दुर्घटनाएं होती हैं। जिलाधिकारी ने आश्वस्त किया कि आगामी बैठक में जिला यातायात पदाधिकारी के साथ इस मुद्दे पर चर्चा की जाएगी और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि कचहरी के सामने पार्क की गई गाड़ियां व्हाइट लाइन के अंदर ही लगाई जाएं, अन्यथा उन पर कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने लोगों की सुरक्षा को प्राथमिकता बताते हुए कहा कि इस पर पूरी गंभीरता से ध्यान दिया जाएगा।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।