Tuesday, 24 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
एनएच-922 पर गोवंश तस्करी की आशंका, युवकों ने घेराबंदी कर पकड़ी पिकअप त्योहारों की रौनक खत्म, गोला रोड में अब भी अंधेरे का राज खेत में धान की कटनी से खुली उत्पादन की तस्वीर, 28.440 क्विंटल प्रति हेक्टेयर मिली औसत उपज सात समंदर पार से आए मेहमानों से गुलजार हुआ 52 बीघा का ऐतिहासिक डिहरा पोखरा स्वच्छता व्यवस्था को लेकर पंचायत सरकार भवन में हुई बैठक, नियमों के उल्लंघन पर होगी कानूनी कार्रवाई बिहार के विकास को लगा ‘डबल इंजन’ का दम, 34 हजार करोड़ की 227 परियोजनाओं की सौगात_ आनंद दो दशक से अनवरत जल रही पंचदीप की ज्योति, कंजिया धाम में उमड़ती है श्रद्धालुओं की आस्था अमसारी लूटकांड का एक और राजदार पुलिस के हत्थे चढ़ा, तीसरी गिरफ्तारी से खुला नेटवर्क ऑनलाइन सीएसपी केंद्र के लिए मांगे 50 हजार, नहीं मिले तो विवाहिता की हत्या का आरोप एनएच-922 पर काल बनकर दौड़ा अज्ञात वाहन, सड़क पार कर रहे वृद्ध की मौत भोजन बैंक के 85वें सप्ताह में जरूरतमंदों को कराया गया निःशुल्क भोजन मिट्टी हटते ही दूर हुई जलजमाव की मुसीबत, अब नाली निर्माण से मिलेगी स्थायी राहत
Keshav Times

संचारी रोग नियंत्रण और दस्तक अभियान की तैयारी: मुख्य विकास अधिकारी की बैठक

बलिया। मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज ने कलेक्ट्रेट सभागार में संचारी रोग नियंत्रण और दस्तक अभियान के बारे में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की।

संचारी रोग नियंत्रण और दस्तक अभियान की तैयारी: मुख्य विकास अधिकारी की बैठक

केटी न्यूज/ बलिया 

बलिया। मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज ने कलेक्ट्रेट सभागार में संचारी रोग नियंत्रण और दस्तक अभियान के बारे में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में नोडल अधिकारी डॉ. अभिषेक मिश्रा ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार संचारी रोग नियंत्रण अभियान एक अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक और दस्तक अभियान 11 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2024 तक चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि संचारी रोगों और दिमागी बुखार का प्रभावी नियंत्रण और सही उपचार सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल हैं। 

दस्तक अभियान के तहत आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर क्षय रोग, कुष्ठ रोग, फाइलेरिया और कालाजार जैसी बीमारियों से प्रभावित लोगों की जानकारी जुटाएंगी। वे इस जानकारी को ई-कवच पोर्टल पर डिजिटल तरीके से अपलोड करेंगी, जिसमें व्यक्ति का नाम, पता और मोबाइल नंबर शामिल होगा। 

इसके अलावा, आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बुखार और इन्फ्लुएंजा जैसी बीमारियों, कुपोषित बच्चों और उन घरों की सूची तैयार करेंगी जहां मच्छरों का प्रजनन पाया गया है, ताकि आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।