__ भागीरथी सहयोग सेवा संस्थान की पहल की अतिथियों ने की सराहना, 20 दिसंबर को होगा विशाल भंडारा; गौ-ग्रास के जरिए गौसेवा भी की गई
केटी न्यूज/बक्सर।
नर सेवा ही नारायण सेवा के संकल्प को साकार करते हुए भागीरथी सहयोग सेवा संस्थान के तत्वावधान में संचालित भोजन बैंक ने रविवार को अपने सेवा अभियान का 85वां सप्ताह पूरा किया। इस अवसर पर बक्सर रेलवे स्टेशन परिसर में गरीबों एवं जरूरतमंदों के बीच प्रसाद स्वरूप निःशुल्क भोजन वितरित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजसेवियों, अभिभावकों और संस्थान के सदस्यों ने श्रमदान कर सेवा कार्य में योगदान दिया।
कार्यक्रम का संचालन मुख्य अतिथि श्यामला पाठक एवं टिके सर ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान श्रमदान करने पहुंचे गुप्तेश्वर पटेल, प्रमोद केशरी एवं शिक्षक अर्जुन सिंह ने संस्थान की पहल की सराहना करते हुए कहा कि जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध कराने का यह प्रयास समाज के लिए प्रेरणादायक है। मार्गदर्शन मंडल के सदस्यों ने अभियान को और बेहतर बनाने के लिए लोगों से सुझाव, सहयोग और सहभागिता की अपील की। इसके लिए संस्थान की ओर से मोबाइल नंबर 9122198492 भी जारी किया गया
इस मौके पर आगामी 20 दिसंबर 2026 को आयोजित होने वाले भोजन बैंक के विशाल भंडारे के लिए अतिथियों एवं समाजसेवियों को निमंत्रण पत्र भी सौंपा गया। प्रमोद सिंह, बब्लू, अधिवक्ता अकरम, मो. एम. आलम, संतोष राय एवं राजेश गुप्ता (सेठजी) ने संस्थान के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे सामाजिक कार्यों में आम लोगों को बढ़-चढ़कर सहयोग करना चाहिए।
कार्यक्रम के दौरान शिवानंद उपाध्याय ने 500 रुपये तथा श्यामला पाठक ने भोजन बैंक को आर्थिक सहयोग प्रदान किया। भोजन वितरण के साथ संस्थान की टीम ने गौ-ग्रास के माध्यम से गौमाता की सेवा भी की। संस्थान के सचिव राजीव कुमार (जीरो) एवं मार्गदर्शन टीम के गुप्तेश्वर पटेल ने श्रमदान और सहयोग करने वाले सभी लोगों के प्रति आभार जताया।
वहीं अंकित ओझा (भोलू ओझा) ने उपस्थित अतिथियों एवं सहयोगकर्ताओं का धन्यवाद किया। भोजन बैंक मार्गदर्शन टीम के स्तंभ प्रीतम ने लोगों से आगामी रविवार, 29 नवंबर को सुबह नौ बजे बक्सर रेलवे स्टेशन परिसर पहुंचकर जरूरतमंदों को भोजन कराने और इस पुनीत अभियान में सहभागी बनने की अपील की।



टिप्पणियां 0
टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।