Sunday, 22 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
रामपुर मां काली मंदिर के वार्षिकोत्सव पर 24 घंटे के लिए अखंड हरी नाम कीर्तन का आयोजन पांच दिनों तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान, नवजात से पांच वर्ष तक के बच्चों को पिलाई जाएगी खुराक बनजरियां पुल पर पुलिस का शिकंजा, स्कार्पियो से 522 लीटर शराब बरामद नया भोजपुर में वाहन जांच के दौरान स्कॉर्पियो से मिली शराब की बड़ी खेप सफल सर्जरी के बाद खतरे से बाहर गामा पहलवान, चिकित्सकों ने दी आराम की सलाह ब्रांडेड सामान के नाम पर ग्राहकों को चूना लगाने का खेल उजागर, दो दुकानों पर छापा बक्सर में 501 रुपये के तिलक में रचाई शादी, हरेंद्र सिंह ने दहेज प्रथा पर किया करारा प्रहार शादी की खुशियां पलभर में मातम में बदलीं, तालाब में नाव पलटने से दो युवकों की मौत; डुमरांव के 19 वर्षीय शनि की भी गई जान राजस्व मामलों के निपटारे में तेजी लाने की पहल, डुमरांव __ अंचल कार्यालय का अपर समाहर्ता ने किया निरीक्षण हुनर को मिला सम्मान, आईटीआई के दीक्षांत समारोह में मेधावी प्रशिक्षु सम्मानित सड़कें बनीं मुसीबत, गड्ढों के बीच सफर करने को मजबूर ग्रामीण बच्चों के सर्वांगीण विकास का मजबूत मंच है खेल : टी.एन. चौबे
Keshav Times

नया भोजपुर में वाहन जांच के दौरान स्कॉर्पियो से मिली शराब की बड़ी खेप

शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस की सख्ती के बावजूद धंधेबाज नए-नए तरीके अपना रहे हैं। हालांकि, पुलिस की सक्रियता से उनकी कोशिशों पर लगातार पानी फिर रहा है। रविवार को नया भोजपुर में एनएच-922 स्थित सब्जी मंडी के समीप पुलिस ने एक स्कॉर्पियो से 172.80 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद कर तस्करों की योजना नाकाम कर दी। पुलिस की भनक लगते ही वाहन में मौजूद धंधेबाज मौके से फरार हो गए।

नया भोजपुर में वाहन जांच के दौरान स्कॉर्पियो से मिली शराब की बड़ी खेप

__ एनएच-922 पर सब्जी मंडी के पास लावारिस हालत में खड़ी थी गाड़ी, पुलिस को देख भाग निकले धंधेबाज; 20 कार्टून में भरी थी 172.80 लीटर शराब

नया भोजपुर में वाहन जांच के दौरान स्कॉर्पियो से मिली शराब की बड़ी खेप

केटी न्यूज/डुमरांव। 

शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस की सख्ती के बावजूद धंधेबाज नए-नए तरीके अपना रहे हैं। हालांकि, पुलिस की सक्रियता से उनकी कोशिशों पर लगातार पानी फिर रहा है। रविवार को नया भोजपुर में एनएच-922 स्थित सब्जी मंडी के समीप पुलिस ने एक स्कॉर्पियो से 172.80 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद कर तस्करों की योजना नाकाम कर दी। पुलिस की भनक लगते ही वाहन में मौजूद धंधेबाज मौके से फरार हो गए। बरामद शराब 8 पीएम ब्रांड की है, जो 180 एमएल की बोतलों में पैक थी। शराब की पूरी खेप 20 कार्टून में रखी गई थी। पुलिस ने शराब समेत स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया है।

नया भोजपुर में वाहन जांच के दौरान स्कॉर्पियो से मिली शराब की बड़ी खेप

इस कार्रवाई के बाद इलाके में शराब तस्करी के नेटवर्क को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार, नया भोजपुर थानाध्यक्ष चंदन कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम इलाके में गश्त कर रही थी। इसी दौरान एनएच-922 पर सब्जी मंडी के पास एक स्कॉर्पियो संदिग्ध स्थिति में खड़ी दिखाई दी। पुलिस टीम को अपनी ओर आता देख उसमें मौजूद लोग वाहन छोड़कर भाग निकले। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने स्कॉर्पियो की तलाशी ली तो अंदर कार्टूनों में छिपाकर रखी गई अंग्रेजी शराब की खेप मिली।

नया भोजपुर में वाहन जांच के दौरान स्कॉर्पियो से मिली शराब की बड़ी खेप

__ वाहन मालिक से लेकर सप्लाई नेटवर्क तक होगी जांच

शराब बरामदगी के बाद पुलिस अब तस्करी के पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुट गई है। जब्त स्कॉर्पियो के रजिस्ट्रेशन और स्वामित्व का पता लगाया जा रहा है। साथ ही यह भी खंगाला जा रहा है कि शराब की खेप कहां से लाई गई थी और इसे किस ठिकाने तक पहुंचाया जाना था। फरार तस्करों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए भी पुलिस जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

नया भोजपुर में वाहन जांच के दौरान स्कॉर्पियो से मिली शराब की बड़ी खेप

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।