केटी न्यूज/केसठ।
केसठ पंचायत के मुखिया सह पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह उर्फ गामा पहलवान का चिकित्सकों की टीम द्वारा सफल ऑपरेशन किया गया है। हार्ट अटैक की शिकायत के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। ऑपरेशन के बाद उनकी स्थिति स्थिर है और स्वास्थ्य में लगातार सुधार हो रहा है। उनके बड़े भाई एवं राजद के वरिष्ठ नेता सुनील कुमार यादव उर्फ पप्पू यादव ने बताया कि ऑपरेशन की पूरी प्रक्रिया सफल रही है।

सर्जरी के कारण फिलहाल चिकित्सकों ने उन्हें आराम करने और विशेष परहेज बरतने की सलाह दी है। इस वजह से वे अभी किसी भी क्षेत्र में भ्रमण नहीं कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि जल्द ही वे अस्पताल से घर लौटेंगे।उनके स्वास्थ्य में सुधार की खबर से क्षेत्र के समर्थकों, शुभचिंतकों और आम लोगों में राहत है। लोग उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।





टिप्पणियां 0
टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।