Saturday, 21 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
शादी की खुशियां पलभर में मातम में बदलीं, तालाब में नाव पलटने से दो युवकों की मौत; डुमरांव के 19 वर्षीय शनि की भी गई जान राजस्व मामलों के निपटारे में तेजी लाने की पहल, डुमरांव __ अंचल कार्यालय का अपर समाहर्ता ने किया निरीक्षण हुनर को मिला सम्मान, आईटीआई के दीक्षांत समारोह में मेधावी प्रशिक्षु सम्मानित सड़कें बनीं मुसीबत, गड्ढों के बीच सफर करने को मजबूर ग्रामीण बच्चों के सर्वांगीण विकास का मजबूत मंच है खेल : टी.एन. चौबे जासो में घर के भीतर चल रहा था गांजा का कारोबार, पुलिस ने दबोचे कारोबारी महिलाओं से दुर्व्यवहार के विरोध पर गांव में बवाल, दो पक्षों में मारपीट और आगजनी प्रधानमंत्री मोदी के बिहार दौरे पर बक्सर को विकास की बड़ी सौगात, 125 एकड़ में बनेगा औद्योगिक हब 1320 मेगावाट बिजली से रोशन होगा बिहार का विकास, बक्सर थर्मल की दोनों यूनिटें चालू चेक बाउंस के मामलों के निपटारे को बक्सर में लगी विशेष लोक अदालत, दो वादों में 4.30 लाख का समझौता खेतों की बिजली पर चोरों का डाका, 15 पोल से 11 हजार वोल्ट का तार गायब कमर में तमंचा, जेब में कारतूस और चोरी की बाइक... लूट की तैयारी कर रहे अपराधी को तीन साल की जेल
Keshav Times

सड़कें बनीं मुसीबत, गड्ढों के बीच सफर करने को मजबूर ग्रामीण

ग्रामीण सड़कों का उद्देश्य गांवों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना है, लेकिन डुमरांव अनुमंडल के कई इलाकों में यही सड़कें लोगों के लिए परेशानी और दुर्घटनाओं का सबब बन गई हैं। कहीं सड़कें बड़े-बड़े गड्ढों में तब्दील हो चुकी हैं, तो कहीं निर्माण की स्वीकृति और बजट उपलब्ध होने के बावजूद काम शुरू नहीं हुआ है।

सड़कें बनीं मुसीबत, गड्ढों के बीच सफर करने को मजबूर ग्रामीण

__ कहीं सात साल से मरम्मत का इंतजार, तो कहीं अधूरे निर्माण ने बढ़ाई परेशानी; लाखों की योजनाएं कागजों में सिमटीं, विभागीय उदासीनता पर उठे सवाल

केटी न्यूज/डुमरांव।

ग्रामीण सड़कों का उद्देश्य गांवों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना है, लेकिन डुमरांव अनुमंडल के कई इलाकों में यही सड़कें लोगों के लिए परेशानी और दुर्घटनाओं का सबब बन गई हैं। कहीं सड़कें बड़े-बड़े गड्ढों में तब्दील हो चुकी हैं, तो कहीं निर्माण की स्वीकृति और बजट उपलब्ध होने के बावजूद काम शुरू नहीं हुआ है। कुछ जगहों पर आधी सड़क बनाकर ही निर्माण एजेंसियों ने अपना काम अधूरा छोड़ दिया है। नतीजतन ग्रामीणों को रोजाना जोखिम भरे सफर से गुजरना पड़ रहा है। विभागीय अधिकारियों और संवेदकों की कार्यशैली को लेकर लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।

सड़कें बनीं मुसीबत, गड्ढों के बीच सफर करने को मजबूर ग्रामीण

__ भारी ट्रकों ने बिगाड़ी सड़क की सूरत

कृष्णाब्रह्म एनएच-922 से टुडीगंज होते हुए अरियाव जाने वाली सड़क इसका बड़ा उदाहरण है। इस मार्ग पर बालू लदे और खाली ट्रकों की आवाजाही ने सड़क की हालत बिगाड़ दी है। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रतिदिन बड़ी संख्या में भारी और ओवरलोडेड वाहन गुजरते हैं, जिससे सड़क कई जगह धंस चुकी है। गहरे गड्ढों के कारण दोपहिया और छोटे वाहन चालकों को विशेष परेशानी हो रही है। मरम्मत की योजनाएं बनने के बावजूद काम शुरू नहीं होने से लोगों की मुश्किलें बरकरार हैं।

सड़कें बनीं मुसीबत, गड्ढों के बीच सफर करने को मजबूर ग्रामीण

__, 38 लाख की योजना, फिर भी सात साल से बदहाल सड़क

नया भोजपुर-डुमरी मार्ग से खरहाटांड़ तक जाने वाली करीब एक किलोमीटर सड़क पिछले सात वर्षों से बदहाली झेल रही है। ग्रामीण कार्य विभाग की ग्रामीण सड़क सुदृढ़ीकरण एवं प्रबंधन योजना के तहत 38 लाख रुपये की लागत से इसका निर्माण होना है। संवेदक रामानंद राय को कार्य की जिम्मेदारी मिली है। निर्धारित कार्यावधि समाप्त होने में महज दो महीने शेष हैं, लेकिन निर्माण अब तक शुरू नहीं हुआ है। डुमरी के मुखिया प्रेम सागर कुंवर ने इसके लिए विभागीय अधिकारियों और संवेदक की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया है।

सड़कें बनीं मुसीबत, गड्ढों के बीच सफर करने को मजबूर ग्रामीण

__ आधी सड़क बनाकर छोड़ा काम, बाईपास का लाभ भी अधूरा

एनएच-922 से जंगली शिवजी मार्ग होते हुए रामपुर मठिया जाने वाली सड़क की स्थिति भी कम चिंताजनक नहीं है। शहर में जाम से बचने के लिए यह मार्ग एक महत्वपूर्ण वैकल्पिक रास्ता बन सकता है, लेकिन सड़क का निर्माण आधा-अधूरा रहने से इसका समुचित लाभ नहीं मिल पा रहा है। लोगों को अधूरी सड़क के कारण आवागमन में परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क निर्माण योजनाओं की घोषणा और बजट आवंटन से अधिक जरूरी उनका समय पर धरातल पर उतरना है। लोगों ने प्रशासन से सभी जर्जर एवं अधूरी सड़कों की जांच कराकर शीघ्र निर्माण और मरम्मत कराने की मांग की है।

सड़कें बनीं मुसीबत, गड्ढों के बीच सफर करने को मजबूर ग्रामीण

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।