Thursday, 12 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
आस्था के आड़े नहीं आएगी तंगहाली, जरूरतमंद व्रतियों का पूरा खर्च उठाएगी छठ पूजा सेवा समिति दस दिन बाद भी जानलेवा हमले का मुख्य आरोपित पुलिस की गिरफ्त से बाहर छठ पर चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, 334 दंडाधिकारी और 48 त्वरित कार्रवाई दल तैनात नो एंट्री की धज्जियां उड़ाने वाले 51 ट्रकों पर परिवहन विभाग का डंडा, 4 लाख का जुर्माना 79 लाख की चोरी पर एफआईआर, अब कंपनी की सुरक्षा व्यवस्था भी जांच के घेरे में खेलते-खेलते काल के गाल में समा गया ऋतिक, मासूम की मौत से उजड़ गई परिवार की दुनिया साथी के बिछड़ने से गमगीन हुआ चौसा पीएचसी, नम आंखों से दी अंतिम विदाई कर्नाटक पुलिस की मौजूदगी में कृष्णाब्रह्म थाने में किया आत्मसमर्पण, बड़का ढकाइच गांव का रहने वाला है अमित कुमार दुबे; लंबे समय से चल रही थी तलाश छठ से पहले चौसा के घाटों की बदलेगी सूरत, खतरनाक स्थलों पर सुरक्षा का पहरा 14 गिरफ्तारियां तीन आर्म्स और 59 जिंदा कारतूस! बक्सर पुलिस ने चलाया बड़ा अभियान, हथियारों का जखीरा बरामद ठेकेदार सह कांग्रेस युवा नेता शुभम तिवारी को जान से मारने की धमकी! आवास पर फायरिंग से बक्सर में मचा हड़कंप बैरी गोलीकांड में पहली मौत से सनसनी! पीठ में गोली लगने से घायल पवन तिवारी ने तोड़ा दम, हत्या में बदला खूनी संघर्ष
Keshav Times

आस्था के आड़े नहीं आएगी तंगहाली, जरूरतमंद व्रतियों का पूरा खर्च उठाएगी छठ पूजा सेवा समिति

लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर केसठ में श्री छठ पूजा सेवा समिति, प्रखंड परिसर पोखरा ने सराहनीय पहल की है। समिति ने निर्णय लिया है कि आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद परिवारों को छठ व्रत करने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।

आस्था के आड़े नहीं आएगी तंगहाली, जरूरतमंद व्रतियों का पूरा खर्च उठाएगी छठ पूजा सेवा समिति

सूप-दौरा, वस्त्र, फल और पूजन सामग्री नि:शुल्क कराएगी उपलब्ध, समिति की पहल की हो रही सराहना

केटी न्यूज/केसठ। 

लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर केसठ में श्री छठ पूजा सेवा समिति, प्रखंड परिसर पोखरा ने सराहनीय पहल की है। समिति ने निर्णय लिया है कि आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद परिवारों को छठ व्रत करने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।

आस्था के आड़े नहीं आएगी तंगहाली, जरूरतमंद व्रतियों का पूरा खर्च उठाएगी छठ पूजा सेवा समिति

ऐसे परिवारों के पूजन का पूरा खर्च समिति वहन करेगी।समिति के अध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि छठ महापर्व आस्था, पवित्रता और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। आर्थिक तंगी के कारण कोई भी परिवार इस महापर्व की परंपरा और सूर्योपासना से वंचित न रहे, इसी उद्देश्य से यह पहल की गई है।

आस्था के आड़े नहीं आएगी तंगहाली, जरूरतमंद व्रतियों का पूरा खर्च उठाएगी छठ पूजा सेवा समिति

समिति की ओर से जरूरतमंद व्रतियों को सूप, दौरा, फल, पूजन सामग्री और नए वस्त्र सहित आवश्यक सामग्री नि:शुल्क उपलब्ध कराई जाएगी।उन्होंने क्षेत्र के साधनहीन परिवारों से अपील की कि वे बिना किसी संकोच के समिति से संपर्क करें। समिति उनकी जरूरत के अनुसार पूजन सामग्री की व्यवस्था करेगी।समिति के इस निर्णय की स्थानीय ग्रामीणों और प्रबुद्धजनों ने सराहना की है।

आस्था के आड़े नहीं आएगी तंगहाली, जरूरतमंद व्रतियों का पूरा खर्च उठाएगी छठ पूजा सेवा समिति

लोगों का कहना है कि इस तरह की पहल से समाज में सहयोग, भाईचारे और मानवीय संवेदना की भावना मजबूत होती है। समिति ने आम लोगों से भी अपील की है कि वे अपने आसपास के जरूरतमंद परिवारों की जानकारी उपलब्ध कराएं, ताकि कोई भी व्रती आर्थिक अभाव के कारण छठ पूजा करने से वंचित न रहे।

हर खबर सबसे पहले WhatsApp परयह खबर अपने दोस्तों और परिवार के साथ शेयर करें
शेयर करें

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।