Thursday, 12 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
गार्डों की पहरेदारी में भी निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज से 79 लाख की चोरी, सुरक्षा व्यवस्था कटघरे में बासुदेवा मर्डर मिस्ट्री में अपनों पर शक! अवैध संबंध के एंगल ने पकड़ा जोर, जल्द खुल सकता है हत्या का राज 100 राउंड गोलीबारी कांड में बड़ा एक्शन, मुख्य आरोपी पुतुल ने थाने में डाले हथियार! शस्त्र सत्यापन को लेकर केसठ के बीडीओ व सीओ बने दंडाधिकारी, संभालेंगे बगेन गोला और सोनवर्षा का जिम्मा मच्छरों के भरोसे 35 वार्डों की सेहत, नगर परिषद की फॉगिंग व्यवस्था खुद बीमार शिक्षा को राष्ट्र निर्माण का आधार मानते थे मौलाना आजाद : वक्ताओं ने किया स्मरण भोजपुरी चित्रकला के रंगों से सजेगा भास्कर महोत्सव, तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू बक्सर : घर में गूंजने वाली थी शहनाई, लेकिन टूटे बिजली तार ने छीन ली इकलौते बेटे की जिंदगी ट्राईब्रेकर में नया भोजपुर का दबदबा, पुराना भोजपुर को हराकर जीता फुटबॉल का खिताब गोकुल जलाशय सूखा तो सात सौ घरों के चूल्हे पर मंडराएगा संकट, घटने लगा पानी 24 नवंबर को जिले में गूंजेगा ‘सुशासन दिवस : नीतीश संवाद’, जदयू ने कसी कमर छठ घाटों पर सुरक्षा का रहेगा कड़ा पहरा, खतरनाक स्थलों पर लगेंगे लाल झंडे
Keshav Times

बासुदेवा मर्डर मिस्ट्री में अपनों पर शक! अवैध संबंध के एंगल ने पकड़ा जोर, जल्द खुल सकता है हत्या का राज

डुमरांव अनुमंडल के बासुदेवा गांव में दिवाली की रात हुए सुखारी सिंह उर्फ राजेश (35 वर्ष) हत्याकांड की गुत्थी अब तक नहीं सुलझ सकी है। इस सनसनीखेज वारदात की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे कई चौंकाने वाले पहलू सामने आ रहे हैं। फिलहाल पुलिस की जांच में शक की सुई अवैध संबंध के इर्द-गिर्द घूमती नजर आ रही है।

बासुदेवा मर्डर मिस्ट्री में अपनों पर शक! अवैध संबंध के एंगल ने पकड़ा जोर, जल्द खुल सकता है हत्या का राज

__दिवाली की रात हुई थी सुखारी सिंह उर्फ राजेश की निर्मम हत्या

__अगले दिन झाड़ियों में मिला था क्षत-विक्षत शव

__शरीर के कई हिस्से गायब, गुप्तांग पर भी मिले चोट के निशान, अब तक हत्यारों तक नहीं पहुंच सकी पुलिस

केटी न्यूज/डुमरांव ।

डुमरांव अनुमंडल के बासुदेवा गांव में दिवाली की रात हुए सुखारी सिंह उर्फ राजेश (35 वर्ष) हत्याकांड की गुत्थी अब तक नहीं सुलझ सकी है। इस सनसनीखेज वारदात की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे कई चौंकाने वाले पहलू सामने आ रहे हैं। फिलहाल पुलिस की जांच में शक की सुई अवैध संबंध के इर्द-गिर्द घूमती नजर आ रही है। हालांकि, इस मामले में अभी तक पुलिस ने किसी नतीजे पर पहुंचने या किसी की संलिप्तता की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।घटना के मुताबिक, दिवाली की रात सुखारी सिंह उर्फ राजेश की हत्या कर दी गई थी। इसके अगले दिन यानी 9 नवंबर की सुबह गांव के समीप झाड़ियों से उसका क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ था। शव की स्थिति इतनी भयावह थी कि उसे देखकर लोग सन्न रह गए थे। मृतक के बाएं पैर का पंजा और शरीर के कुछ अन्य हिस्से गायब थे। इतना ही नहीं, उसके गुप्तांग को भी काटने का प्रयास किए जाने के निशान मिले थे। शरीर पर मौजूद चोट के निशान हत्या की निर्ममता की ओर इशारा कर रहे थे।

बासुदेवा मर्डर मिस्ट्री में अपनों पर शक! अवैध संबंध के एंगल ने पकड़ा जोर, जल्द खुल सकता है हत्या का राज

__खोजी कुत्ते से भी नहीं मिला ठोस सुराग

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच में खोजी कुत्ते की भी मदद ली थी। उम्मीद थी कि घटनास्थल से कोई ऐसा सुराग हाथ लगेगा, जो हत्यारों तक पहुंचने में मददगार साबित होगा। लेकिन, इस प्रयास से भी पुलिस को कोई निर्णायक सफलता नहीं मिल सकी। दूसरी तरफ, घटना के बाद तरह-तरह की चर्चाएं और आरोप लगाने वाले लोग भी अब खामोश नजर आ रहे हैं। गांव में कई तरह की चर्चाएं जरूर हैं, लेकिन कोई भी खुलकर कुछ कहने को तैयार नहीं है।

बासुदेवा मर्डर मिस्ट्री में अपनों पर शक! अवैध संबंध के एंगल ने पकड़ा जोर, जल्द खुल सकता है हत्या का राज

__गांव के ही लोगों पर शक, अवैध संबंध का एंगल अहम

इस हत्याकांड में सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि पुलिस की जांच का दायरा अब गांव के ही कुछ लोगों के इर्द-गिर्द सिमटता दिखाई दे रहा है। मामले में प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई है, लेकिन उसमें हत्या के पीछे की वजह को लेकर कोई स्पष्ट तस्वीर सामने नहीं आई है। अब तक की जांच में सामने आए कुछ साक्ष्य अवैध संबंध के संभावित एंगल की ओर इशारा कर रहे हैं। यही वजह है कि पुलिस इस पहलू को गंभीरता से खंगाल रही है। हालांकि, इस संबंध में अभी किसी पर आरोप सिद्ध नहीं हुआ है।

बासुदेवा मर्डर मिस्ट्री में अपनों पर शक! अवैध संबंध के एंगल ने पकड़ा जोर, जल्द खुल सकता है हत्या का राज

__डीएसपी बोले- जल्द होगा घटना का खुलासा

हत्याकांड की जांच और अब तक मिले सुरागों के संबंध में पूछे जाने पर डुमरांव के डीएसपी भास्कर रंजन ने बताया कि पुलिस लगातार मामले की जांच कर रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जल्द ही इस घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। हालांकि, जांच के दौरान कुछ सुराग हाथ लगने की बात उन्होंने स्वीकार की, लेकिन अनुसंधान प्रभावित होने की आशंका से उन सुरागों के बारे में विस्तार से कुछ भी बताने में असमर्थता जताई।

बासुदेवा मर्डर मिस्ट्री में अपनों पर शक! अवैध संबंध के एंगल ने पकड़ा जोर, जल्द खुल सकता है हत्या का राज

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।