Thursday, 12 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
गार्डों की पहरेदारी में भी निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज से 79 लाख की चोरी, सुरक्षा व्यवस्था कटघरे में बासुदेवा मर्डर मिस्ट्री में अपनों पर शक! अवैध संबंध के एंगल ने पकड़ा जोर, जल्द खुल सकता है हत्या का राज 100 राउंड गोलीबारी कांड में बड़ा एक्शन, मुख्य आरोपी पुतुल ने थाने में डाले हथियार! शस्त्र सत्यापन को लेकर केसठ के बीडीओ व सीओ बने दंडाधिकारी, संभालेंगे बगेन गोला और सोनवर्षा का जिम्मा मच्छरों के भरोसे 35 वार्डों की सेहत, नगर परिषद की फॉगिंग व्यवस्था खुद बीमार शिक्षा को राष्ट्र निर्माण का आधार मानते थे मौलाना आजाद : वक्ताओं ने किया स्मरण भोजपुरी चित्रकला के रंगों से सजेगा भास्कर महोत्सव, तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू बक्सर : घर में गूंजने वाली थी शहनाई, लेकिन टूटे बिजली तार ने छीन ली इकलौते बेटे की जिंदगी ट्राईब्रेकर में नया भोजपुर का दबदबा, पुराना भोजपुर को हराकर जीता फुटबॉल का खिताब गोकुल जलाशय सूखा तो सात सौ घरों के चूल्हे पर मंडराएगा संकट, घटने लगा पानी 24 नवंबर को जिले में गूंजेगा ‘सुशासन दिवस : नीतीश संवाद’, जदयू ने कसी कमर छठ घाटों पर सुरक्षा का रहेगा कड़ा पहरा, खतरनाक स्थलों पर लगेंगे लाल झंडे
Keshav Times

गार्डों की पहरेदारी में भी निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज से 79 लाख की चोरी, सुरक्षा व्यवस्था कटघरे में

डुमरांव में निर्माणाधीन राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (जीएमसीएच) की सुरक्षा व्यवस्था पर एक बड़ी चोरी ने गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जिस निर्माण परिसर की निगरानी के लिए सुरक्षा गार्ड तैनात हैं और 24 घंटे पहरेदारी का दावा किया जाता है, वहां से चोरों ने 79 लाख 16 हजार 572 रुपये मूल्य की एल्युमिनियम एच-बीम समेत अन्य निर्माण सामग्री गायब कर दी।

गार्डों की पहरेदारी में भी निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज से 79 लाख की चोरी, सुरक्षा व्यवस्था कटघरे में

__ सीसीटीवी में कैद हुई लाखों की एल्युमिनियम एच-बीम चोरी की वारदात, पहले भी कई बार गायब हो चुकी है निर्माण सामग्री; समय सीमा बीतने के बाद भी अधूरा है मेडिकल कॉलेज का निर्माण

केटी न्यूज/डुमरांव।

डुमरांव में निर्माणाधीन राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (जीएमसीएच) की सुरक्षा व्यवस्था पर एक बड़ी चोरी ने गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जिस निर्माण परिसर की निगरानी के लिए सुरक्षा गार्ड तैनात हैं और 24 घंटे पहरेदारी का दावा किया जाता है, वहां से चोरों ने 79 लाख 16 हजार 572 रुपये मूल्य की एल्युमिनियम एच-बीम समेत अन्य निर्माण सामग्री गायब कर दी। हैरानी यह कि चोरी की घटनाएं एक-दो दिन की नहीं, बल्कि लंबे समय से जारी हैं। बार-बार हो रही चोरी और निर्माण कार्य में देरी ने अब मेडिकल कॉलेज के हस्तांतरण की उम्मीदों को भी झटका दिया है।

गार्डों की पहरेदारी में भी निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज से 79 लाख की चोरी, सुरक्षा व्यवस्था कटघरे में

__ एक रात में नहीं, कई चरणों में हुई लाखों की चोरी

डुमरांव-कोरानसराय नहर मार्ग पर बीएमपी गेट के समीप स्थित निर्माण स्थल से चोरी की यह घटना 30 अक्टूबर 2026 की रात करीब नौ से दस बजे के बीच की बताई गई है। निर्माण कार्य करा रही देश की प्रतिष्ठित कंपनी लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) के अधिकारियों के अनुसार, चोरों ने फॉर्मवर्क में इस्तेमाल होने वाली एल्युमिनियम एच-बीम समेत अन्य सामग्री पर हाथ साफ किया है। हालांकि, कंपनी के आवेदन से स्पष्ट है कि इतनी बड़ी कीमत की सामग्री एक बार में नहीं, बल्कि अलग-अलग घटनाओं में धीरे-धीरे गायब की गई है।चोरी गई सामग्री में अलग-अलग आकार और लंबाई की सैकड़ों एल्युमिनियम बीम शामिल हैं। इनका इस्तेमाल भवन की छत ढालने और अन्य संरचनात्मक कार्यों में किया जाता है। कंपनी ने सामग्री का मटेरियल कोड, संख्या और कीमत सहित विस्तृत विवरण पुलिस को सौंपा है।

गार्डों की पहरेदारी में भी निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज से 79 लाख की चोरी, सुरक्षा व्यवस्था कटघरे में

__  गार्डों की तैनाती, फिर भी कैसे निकल गई सामग्री?

इस मामले का सबसे गंभीर पहलू निर्माण परिसर की सुरक्षा व्यवस्था है। कंपनी के दावों के मुताबिक, यहां  सुरक्षा गार्ड तैनात हैं और चौबीसों घंटे निगरानी की व्यवस्था है। इसके बावजूद लाखों रुपये की भारी-भरकम निर्माण सामग्री चोरी हो जाना सुरक्षा प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़ा करता है। बताया जा रहा है कि चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है। ऐसे में फुटेज की जांच से चोरों की पहचान और उनकी गतिविधियों का खुलासा होने की उम्मीद है।क्या चोरों ने परिसर की पहले से रेकी की थी? क्या उन्हें सामग्री के भंडारण और सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी थी? क्या चोरी की घटनाओं में किसी अंदरूनी व्यक्ति की भूमिका है? फिलहाल ये सभी सवाल जांच के दायरे में हैं। हालांकि, किसी कर्मचारी या सुरक्षा कर्मी की संलिप्तता की पुष्टि नहीं हुई है।

गार्डों की पहरेदारी में भी निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज से 79 लाख की चोरी, सुरक्षा व्यवस्था कटघरे में

__ पहले की शिकायतों पर कार्रवाई नहीं होने का भी मामला

एल एंड टी के प्रोजेक्ट अकाउंटेंट राजू दत्ता और आईआर एवं एडमिन इंचार्ज दयामय मंडल ने संयुक्त रूप से डुमरांव थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है। कंपनी ने पूर्व में हुई चोरियों की शिकायतों की प्रतियां भी आवेदन के साथ संलग्न की हैं। एसडीपीओ भास्कर रंजन ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पहले भी कई बार चोरी होने की बात सामने आई है। कंपनी के अधिकारी पूर्व में प्राथमिकी दर्ज कराने थाने पहुंचे थे, लेकिन प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई थी। इस पहलू की भी जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि ताजा मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है और जल्द ही पूरे मामले का उद्भेदन किया जाएगा।

गार्डों की पहरेदारी में भी निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज से 79 लाख की चोरी, सुरक्षा व्यवस्था कटघरे में

__ चोरी से निर्माण की रफ्तार पर भी ब्रेक

एल्युमिनियम एच-बीम की कमी से फॉर्मवर्क तैयार करने और भवन के विभिन्न हिस्सों में निर्माण कार्य आगे बढ़ाने में परेशानी हो रही है। पहले ही निर्धारित समयावधि बीतने के बावजूद मेडिकल कॉलेज का निर्माण पूरा नहीं हो सका है। अब जरूरी सामग्री की लगातार चोरी ने परियोजना की रफ्तार और हस्तांतरण की संभावनाओं को और प्रभावित किया है।जीएमसीएच बक्सर सहित आसपास के जिलों के लोगों के लिए बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की बड़ी उम्मीद है। ऐसे में निर्माण स्थल की सुरक्षा में कथित चूक और लाखों की सामग्री चोरी होना महज कंपनी का नुकसान नहीं, बल्कि जनहित से जुड़ा गंभीर मामला है। अब सवाल यह है कि गार्डों और सीसीटीवी निगरानी के बावजूद सक्रिय चोरों पर पुलिस कब शिकंजा कसती है और चोरी गई सामग्री की बरामदगी कब होती है।

गार्डों की पहरेदारी में भी निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज से 79 लाख की चोरी, सुरक्षा व्यवस्था कटघरे में

__कहते हैं एसडीपीओ

चोरी की घटना सामने आई है। प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पहले भी इस तरह की घटनाएं हुई हैं। पूर्व की शिकायतों पर प्राथमिकी दर्ज नहीं होने के बिंदु की भी जांच की जा रही है। पूरे मामले का जल्द उद्भेदन किया जाएगा। __ 

भास्कर रंजन, एसडीपीओ, डुमरांव

गार्डों की पहरेदारी में भी निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज से 79 लाख की चोरी, सुरक्षा व्यवस्था कटघरे में

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।