Friday, 27 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
नहर किनारे युवक का शव, पास में गिरी थी बाइक: बिखरा पड़ा था किराना का सामान, हत्या या हादसा! संविधान की प्रस्तावना के पाठ से गूंजा न्यायालय परिसर, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों का दिलाया गया स्मरण आग की चपेट में उजड़ गए चार परिवार, गृहस्थी का सामान जलकर खाक 19 वर्षीय युवती के लापता होने पर अपहरण की आशंका, पिता ने थाने में दिया आवेदन संविधान के मूल्यों से रूबरू हुए द एमिटी स्कूल सोनवर्षा के विद्यार्थी, प्रतियोगिताओं में दिखाई प्रतिभा शराब मामले में पुलिस की दबिश, फरार महिला धंधेबाज समेत दो पकड़ाए दो दिनों से लापता युवक की मौत से गांव में मातम, हत्या की आशंका गेहूं की बोआई के दौरान रोटावेटर की चपेट में आया 12 वर्षीय किशोर, मौके पर मौत युवा संसद में गूंजे विकसित भारत, एक राष्ट्र-एक चुनाव और डिजिटल इंडिया के मुद्दे मौतों के बाद भी नहीं थमा हादसों का सिलसिला, छह दिन में दूसरी दुर्घटना मतदाता सूची में छूटे युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर जोर, 11 दिसंबर तक चलेगा अभियान सरकारी नल पर पानी भरने को लेकर विवाद, युवक घायल
Keshav Times

सीएसपी संचालक से गन प्वाइंट पर चार लाख की लूट

सीएसपी संचालक से गन प्वाइंट पर चार लाख की लूट

कृष्णा ब्रह्म थाना क्षेत्र के छोटका ढकाईच के पास भरी दोपहरी हुई वारदात

केटी न्यूज/ डुमरांव

बेखौफ लुटेरों ने गुरुवार की भरी दोपहरी एसबीआई के एक सीएसपी संचालक से गन प्वाइंट पर 4 लाख रुपए की लूट कर ली है। या वारदात कृष्णा ब्रह्म थाना क्षेत्र के छोटका ढकाईच गांव के सामने एनएच 922 पर दोपहर 11.30 बजे की है। पीड़ित सीएसपी संचालक सुबोध रंजन लाल कृष्णा ब्रह्म के कठार रोड में एसबीआई के सीएसपी का संचालन करते है। मिली जानकारी के अनुसार वे गुरुवार को एसबीआई डुमराव

सीएसपी संचालक से गन प्वाइंट पर चार लाख की लूट

से 3 लाख 68 हजार रुपए निकाल अपने सीएसपी पर जा रहे थे। इसी दौरान एनएच 922 पर छोटका ढकाईच मठिया के पास एक लाल रंग की अपाची बाइक पर सवार तीन की संख्या में हथियारबंद लुटेरों ने ओवरटेक कर उनकी बाइक रुकवा कनपटी पर पिस्टल सटा रुपयों से भरा बैग छीन लिया। रुपया लूटने के बाद सभी

सीएसपी संचालक से गन प्वाइंट पर चार लाख की लूट

ब्रह्मपुर की तरफ भाग निकले। थोड़ी देर के बाद सीएसपी संचालक ने इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। सूचना मिलते हैं पुलिस तत्काल इलाके की घेराबंदी कर छापेमारी अभियान शुरू कर दी लेकिन तब तक लुटेरे सुरक्षित ठिकानों पर भाग निकले थे। सूत्रों की माने तो लुटेरे बैंक से ही

सीएसपी संचालक से गन प्वाइंट पर चार लाख की लूट

संचालक के पीछे लगे हुए थे। डुमरांव एसडीपीओ अफाक अख्तर अंसारी ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि लुटेरों की शिनाख्त की जा रही है। उन्होंने कहा कि लुटेरों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। गौरतलब है कि बुधवार की शाम धनसोई थाना क्षेत्र में भी एक किराना व्यवसाई से 1लाख 32 हजार की लूट हुई थी।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।