Thursday, 26 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
संविधान के मूल्यों से रूबरू हुए द एमिटी स्कूल सोनवर्षा के विद्यार्थी, प्रतियोगिताओं में दिखाई प्रतिभा शराब मामले में पुलिस की दबिश, फरार महिला धंधेबाज समेत दो पकड़ाए दो दिनों से लापता युवक की मौत से गांव में मातम, हत्या की आशंका गेहूं की बोआई के दौरान रोटावेटर की चपेट में आया 12 वर्षीय किशोर, मौके पर मौत युवा संसद में गूंजे विकसित भारत, एक राष्ट्र-एक चुनाव और डिजिटल इंडिया के मुद्दे मौतों के बाद भी नहीं थमा हादसों का सिलसिला, छह दिन में दूसरी दुर्घटना मतदाता सूची में छूटे युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर जोर, 11 दिसंबर तक चलेगा अभियान सरकारी नल पर पानी भरने को लेकर विवाद, युवक घायल बेटियों की पढ़ाई का सुनहरा मौका, आवासीय विद्यालय में नामांकन के लिए आवेदन की समय_सीमा करीब बेटियों के साथ मारपीट, बीच-बचाव करने पहुंची मां भी घायल रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण से निखरा प्रशिक्षु शिक्षकों का व्यक्तित्व सेंट्रल नाले के टूटे स्लैब बने मौत का जाल, गिरकर वृद्ध की गई जान
Keshav Times

शर्मनाक, नाबालिग गैंगरेप, विरोध पर मारपीट कर किया जख्मी, एक गिरफ्तार, दूसरे की तलाश जारी

वासुदेवा थाना क्षेत्र के एक गांव में एक नाबालिग से दो युवकों ने गैंगरेप किया तथा साक्ष्य मिटाने के लिए उक्त किशोरी को जान से मारने का प्रयास भी किया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरे की तलाश जारी है। एसपी शुभम आर्य ने प्रेस वार्ता आयोजित कर इसकी जानकारी दी है।

शर्मनाक, नाबालिग गैंगरेप, विरोध पर मारपीट कर किया जख्मी, एक गिरफ्तार, दूसरे की तलाश जारी

शर्मनाक, नाबालिग गैंगरेप, विरोध पर मारपीट कर किया जख्मी, एक गिरफ्तार, दूसरे की तलाश जारी

- वासुदेवा थाना क्षेत्र के एक गांव का है मामला, एसपी के निर्देश पर पुलिस ने 24 घंटे के अंदर एक आरोपित को किया गिरफ्तार

केटी न्यूज/बक्सर/नावानगर

वासुदेवा थाना क्षेत्र के एक गांव में एक नाबालिग से दो युवकों ने गैंगरेप किया तथा साक्ष्य मिटाने के लिए उक्त किशोरी को जान से मारने का प्रयास भी किया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरे की तलाश जारी है। एसपी शुभम आर्य ने प्रेस वार्ता आयोजित कर इसकी जानकारी दी है। 

शर्मनाक, नाबालिग गैंगरेप, विरोध पर मारपीट कर किया जख्मी, एक गिरफ्तार, दूसरे की तलाश जारी

एसपी ने बताया कि रविवार को वासुदेवा थाना क्षेत्र के एक गांव की 16 वर्षीय एक किशोरी के साथ दो युवकों ने गैंगरेप किया तथा किशोरी का जान मारने का प्रयास भी किया। किशोरी किसी तरह उनके चंगुल से बचकर निकली तथा स्वजनों को आपबीती सुनाई। स्वजन उसे लेकर स्थानीय थाना पहुंचे।

शर्मनाक, नाबालिग गैंगरेप, विरोध पर मारपीट कर किया जख्मी, एक गिरफ्तार, दूसरे की तलाश जारी

मामले की जानकारी होते ही एसपी ने अभियुक्तों को गिरफ्तार करने के लिए डुमरांव डीएसपी अफाक अख्तर अंसारी के नेतृत्व में एक टीम गठित किया। इस टीम ने 24 घंटे के अंदर एक नामजद अभियुक्त गोलू यादव पिता सुरेश यादव उर्फ चोखा को गिरफ्तार कर लिया है जबकि फरार अभियुक्त मुन्ना सिंह पिता अरविंद सिंह की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। एसपी ने बताया कि दूसरे अभियुक्त को भी शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

शर्मनाक, नाबालिग गैंगरेप, विरोध पर मारपीट कर किया जख्मी, एक गिरफ्तार, दूसरे की तलाश जारी

उसे गिरफ्तार करने वाली टीम मे डीएसपी के अलावे डुुमरांव सर्किल के इंस्पेक्टर श्रीनाथ, वासुदेवा थानाध्यक्ष मधुबाला भारती तथा वासुदेवा थाना के सशस्त्र बल शामिल थे। वहीं, इस घटना को ले गांव में तनाव कायम है। ग्रामीण इस घटना की निंदा कर रहे है। 

शर्मनाक, नाबालिग गैंगरेप, विरोध पर मारपीट कर किया जख्मी, एक गिरफ्तार, दूसरे की तलाश जारी

बयान 

घटना की जानकारी मिलते ही तत्काल एक टीम गठित कर अभियुक्तों को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया गया। एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है। दूसरे की तलाश जारी है। इस मामले में पॉक्सो ऐक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कराया गया है। अभियुक्तों को स्पीडी ट्रायल चला सजा दिलवाई जाएगी। - शुभम आर्य, एसपी, बक्सर

शर्मनाक, नाबालिग गैंगरेप, विरोध पर मारपीट कर किया जख्मी, एक गिरफ्तार, दूसरे की तलाश जारी

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।