Sunday, 15 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ व्रतियों की सेवा में आगे आए विधायक आनंद मिश्रा, पूजन सामग्री और फलों का किया वितरण छठ की व्यस्तता के बीच अस्पताल में जारी रहा इलाज, मरीजों की लगी रही कतार बाल दिवस पर मेधावी बच्चों को मिला राष्ट्रीय सन्मार्ग पुरस्कार, सपना कुमारी बनीं अव्वल ईओ राहुल धर दूबे की निगरानी में सज-धजकर तैयार हुए डुमरांव के छठ घाट, आज अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य 79 लाख की बीम चोरी में कंपनी के साथ पुलिस की तफ्तीश भी सवालों के घेरे में केसठ में खरना पर छठ व्रतियों ने किया प्रसाद ग्रहण, आज अस्ताचलगामी सूर्य को देंगी पहला अर्घ्य घास काटने घर से निकले बुजुर्ग की पईन में मिली लाश, गांव में पसरा मातम अवैध संबंधों के विवाद में हुई थी राजेश उर्फ सुखाड़ी की नृशंस हत्या, पड़ोसी पिता-पुत्र गिरफ्तार पराली जली तो नपेंगे कृषि अधिकारी, किसानों पर भी होगी कार्रवाई छठ घाटों पर बदइंतजामी बर्दाश्त नहीं, खरना से पहले पूरा करना होगा तैयारी का काम नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व, व्रतियों में दिखा भारी उत्साह दिनदहाड़े उचक्कों का आतंक, बाजार जा रही महिला को बनाया निशाना
Keshav Times

मझरिया गांव से बरामद हुई महाराष्ट्र से चोरी हुई पांच लग्जरी वाहन, एक गिरफ्तार

महाराष्ट्र पुलिस ने बक्सर के औद्योगिक थाना की पुलिस के सहयोग से थाना क्षेत्र के मझरिया गांव में छापेमारी कर एक घर से चोरी की पांच लग्जरी वाहन बरामद की है। पुलिस ने इस मामले में गृह स्वामी अभिषेक सिंह को गिरफ्तार भी कर लिया है।

मझरिया गांव से बरामद हुई महाराष्ट्र से चोरी हुई पांच लग्जरी वाहन, एक गिरफ्तार

केटी न्यूज/बक्सर 

महाराष्ट्र पुलिस ने बक्सर के औद्योगिक थाना की पुलिस के सहयोग से थाना क्षेत्र के मझरिया गांव में छापेमारी कर एक घर से चोरी की पांच लग्जरी वाहन बरामद की है। पुलिस ने इस मामले में गृह स्वामी अभिषेक सिंह को गिरफ्तार भी कर लिया है। बरामद सभी गाड़ियां महाराष्ट्र से चोरी कर लाई गई थी, इनमें फॉर्च्यूनर और थार जैसी महंगी गाड़ियां शामिल है। इसकी जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र में वाहनों की चोरी की घटनाएं बढ़ गई है। पिछले कुछ दिनों में चोरों ने पांच वाहन चुरा लिए थे। 

इस मामले की जांच कर रही महाराष्ट्र पुलिस को यह जानकारी मिली कि वहां से चोरी गई गाड़ियां बिहार के बक्सर जिला के औद्योगिक थाना क्षेत्र अंतर्गत मझरिया गांव में अभिषेक सिंह के दरवाजे पर खड़ी है। इसके बाद महाराष्ट्र पुलिस की एक टीम बक्सर पहुंच औद्योगिक थाने के सहयोग से मझरिया में छापेमारी कर अभिषेक के घर से पांच लग्जरी वाहन बरामद की है।औद्योगिक थाने के थाना अध्यक्ष संजय कुमार ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि इस मामले में कार्रवाई महाराष्ट्र पुलिस के द्वारा की जा रही है क्योंकि मामला वहीं पर दर्ज है। गौरतलब हो कि कुछ माह पहले कोरान सराय थाने में भी चोरी की एक थार बरामद हुई थी।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।