Tuesday, 10 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
बैरी गांव में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, गोलीबारी में तीन घायल भक्ति संगीत और नृत्य की प्रस्तुतियों से भक्तिमय हुआ दीपावली महोत्सव, देर रात तक झूमते रहे दर्शक मुरार की माटी के लाल को नमन, अब राष्ट्रीय पहचान दिलाने की उठी आवाज छठ की तैयारियों को लेकर प्रशासन सख्त, घाटों से लेकर शहर की सफाई तक पर नजर बक्सर के 1.84 लाख पेंशनधारियों के खाते में पहुंची पेंशन की राशि 85 साल पुरानी परंपरा में गूंजे पहलवानों के दांव-पेंच, चार मिनट में बाबा लाडी ने दिल्ली के सन्नी को दी पटखनी परासी गांव में नहाने के दौरान 42 वर्षीय लालबाबू सिंह की डूबकर मौत, काफी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने बाहर निकाला शव पूर्व के विवाद में दो लोगों पर लाठी-डंडों से हमला, एक का सिर फटा तो दूसरे का हाथ टूटा पति और सास के घर से निकलते ही महिला की संदिग्ध मौत, नौ माह का मासूम हुआ बेसहारा बिस्कोमान गोदाम के पास देर रात शव मिलने से मचा हड़कंप, 35 वर्षीय युवक की नहीं हो सकी पहचान; पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज गंगा संरक्षण का संदेश लेकर जगमगाए बक्सर और डुमरांव के घाट, भव्य आरती में उमड़ी आस्था केसठ नया बाजार दलित बस्ती में पुलिस ने ग्रामीणों संग जलाई खुशियों की दीपमाला, बांटी मिठाइयां
Keshav Times

नावानगर में घर से बाजार करने गये युवक को अपराधियों ने सीने में मारी गोली, हालत गंभीर

शुक्रवार की शाम नया बाजार उस समय दहल उठा जब नावानगर थाना क्षेत्र के रामपुर पंचायत के दसियांव गांव से केसठ बाजार करने आए एक युवक को अज्ञात लोगों ने गोली मार दी। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

नावानगर में घर से बाजार करने गये युवक को अपराधियों ने सीने में मारी गोली, हालत गंभीर

नावानगर में घर से बाजार करने गये युवक को अपराधियों ने सीने में मारी गोली, हालत गंभीर

केटी न्यूज/केसठ।

 शुक्रवार की शाम नया बाजार उस समय दहल उठा जब नावानगर थाना क्षेत्र के रामपुर पंचायत के दसियांव गांव से केसठ बाजार करने आए एक युवक को अज्ञात लोगों ने गोली मार दी। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान दसियांव गांव निवासी प्रिंसी दुबे उर्फ मंगल दुबे (24 वर्ष), पिता भृगुनाथ दुबे के रूप में हुई है। घटना कैसे और किन परिस्थितियों में हुई, फिलहाल इसकी स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है। बताया जा रहा है कि युवक को छाती में गोली लगी है।

नावानगर में घर से बाजार करने गये युवक को अपराधियों ने सीने में मारी गोली, हालत गंभीर

घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उसे तत्काल इलाज के लिए आरा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई है और आसपास के इलाके में जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है। फिलहाल न तो पुलिस और न ही परिजनों की ओर से घटना के कारणों को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने आया है। इस घटना के बाद गांव और बाजार क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

नावानगर में घर से बाजार करने गये युवक को अपराधियों ने सीने में मारी गोली, हालत गंभीर

डुमरांव एसडीपीओ पोलस्त कुमार ने कहा कि युवक को गोली लगने की सूचना है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गोली लगने के बाद परिजनों व ग्रामीणों के द्वारा घायल को आरा निजी अस्पताल में ले जाया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं डा. विकास सिंह ने बताया कि घालय का ईलाज चल रहा है। गोली युवक के सीने में लगी है। फिलहाल खतरे से बाहर है। 

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।