ठगी की शिकार हुई महिला, पूजा पाठ से बीमार बेटे को ठीक करने का झांसा दे बहरूपिया ले उड़ा 1.5 लाख के आभूषण

ठगी की शिकार हुई महिला, पूजा पाठ से बीमार बेटे को ठीक करने का झांसा दे बहरूपिया ले उड़ा 1.5 लाख के आभूषण

- मुुरार थाना क्षेत्र के कोन्ही गांव की है घटना, पीड़िता ने दर्ज कराया एफआईआर

केटी न्यूज/डुमरांव

मुरार थाना क्षेत्र के कोन्ही गांव में एक बहरूपिया ने घर में अकेली पा एक महिला को झांसा में ले पूजा पाठ से उसके बीमार बेटे को ठीक करने का झांसा दे 1.5 लाख रूपए के आभूषण ले उड़ा है। घंटों बाद जब महिला तथा बाद में घर आई उसकी सास को इसका अहसास हुआ तो दोनों ने शोरगुल मचा उसे ग्रामीणों के माध्यम से खोजवाने का प्रयास किया। लेकिन तबतक वह गहने लेकर चंपत हो चुका था। इसके बाद पीड़िता ने मुरार थाने में उस अज्ञात बहुरूपिए के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया है।

पीड़िता पिंटू यादव की पत्नी रीतू देवी की मानें तो उसका 2-3 साल का बेटा बीमार चल रहा है। पति परदेश में नौकरी करते है। बुधवार की शाम उसकी सास रेशमा देवी स्थानीय बाजार में सामान खरीदने गई थी। इसी दौरान जिंस व सर्ट पहने एक युवक बाइक से उसके दरवाजे पर आया तथा मंदिर निर्माण के नाम पर चंदा मांगने लगा। चंदा मांगने के दौरान वह अचानक बोला कि मैं आपके घर से चंदा नहीं ले सकता हूं। आपके घर में अनिष्ट होने वाला है।

आपके बेटे का तबीयत खराब है, सावन पूर्णिमा तक उसकी मौत हो जाएगी। इतना सुनते ही रीतू डर गई तथा उससे अपने बेटे को बचाने का उपाय पूछने लगी। तब उसने कहा कि एक छोटा पूजा कर उसकी जान को बचाया जा सकता है। महिला उसकी आरजू मिन्नत करने लगी। तब वह आंगन में कंबल बिछाने तथा थोड़ा चावल, अगबरी व बतौर दक्षिणा 11 रूपए लाने की बात बोला। बहरूपिए के बताए अनुसार महिला आंगन में कंबल बिछा चावल तथा 11 रूपए उसे दे दी।

इसी दौरान उसने कहा कि पूजा स्थल पर एक आभूषण की जरूरत है। आप पूजा के बाद आभूषण ले लीजिएगा। उसके झांसे में आ महिला अपने आलमीरा में रखे बैग से एक नथिया निकालकर उसे दे दी। इसके बाद वह उसे एक अगबरी देकर बोला कि जबतक पूजा चल रहा है तबतक आप उस कमरे में जाकर बैठ जाइए जिसमें आपका बच्चा सो रहा है। इस दौरान उसने पूजा के विधानों को नहीं देखने की चेतावनी भी दी। बच्चें की जिंदगी व पूजा में व्यवधान के भय वह बहरूपिए के बताए अनुसार घर में जाकर बैठ गई।

इस दौरान उसकी सास रेशमा भी आ गई। उसे भी झांसे में ले बहरूपिए ने अगबरती दे अपनी बहु के बगल में बैठने को कहा। बीच बीच में वह कुछ मंत्रों का उच्चारण करते हुए उन्हें इस बात का अहसास करा रहा था कि पूजा चल रही है। इसी बीच बड़ी सफाई से उसके आलमीरा से मंगलसूत्र, नथिया, बच्चें का आभूषण समेत कुल 1.5 लाख रूपए मूल्य का गहना ले

भागा। करीब दो घंटे बाद जब आंगन से किसी तरह की आवाज नहीं आ रही थी तो दोनों महिलाएं झांककर देखी तो वह बहरूपियां गायब हो गया था। महिलाओं ने जब घर की तलाशी ली तो आभूषण वाला आलमीरा खुला था तथा उसमें रखे गहने गायब थे। तब उन्हें ठगी की जानकारी हुई। इस संबंध में पीड़िता ने मुरार थाने में एफआईआर दर्ज कराया है। मुरार थानाध्यक्ष रविकांत प्रसाद ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच की जा रही है।