Sunday, 1 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
पत्रकार अरबिंद तिवारी पर टूटा दुखों का पहाड़, मां इंद्रावती देवी का निधन गरीबों के हक की आवाज उठाने पर माले नेताओं पर मुकदमा, भड़की पार्टी 15 लाख की ज्वेलरी चोरी में पुलिस का शिकंजा, फरार आरोपित के घर ढोल-बाजे के साथ चस्पा हुआ इश्तेहार नाला निर्माण की खुदाई बनी बिजली संकट की वजह, चौसा बाजार अंधेरे में डूबा जिस लाइब्रेरी का किया उद्घाटन, उसी के छात्रों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई, आर.के. सिन्हा के निधन से चौगाईं में शोक 45 लीटर देसी शराब के साथ महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार विवाहिता से मारपीट के मामले में पुलिस की दबिश, पति और ससुर गिरफ्तार दिल्ली में मिली अपहृत युवती, आरोपी युवक भी पुलिस के कब्जे में नौ महीने में बदलेगी डुमरांव की बदहाल सड़क की तस्वीर, निर्माण की रेस में तीन एजेंसियां कड़ी निगरानी के बीच शुरू हुई स्नातक सेमेस्टर-तीन की परीक्षा, पहले दिन दो परीक्षार्थी रहे गैरहाजिर किसानों को समय पर मिले दलहनी बीज, वितरण व्यवस्था की एसडीएओ ने परखी हकीकत राष्ट्रीय एकता के संदेश के साथ सड़कों पर दौड़े विद्यार्थी, एसडीएम और एसडीपीओ ने दिखाई हरी झंडी
Keshav Times

वासुदेवा में चोरों ने व्यवसायिक प्रतिष्ठान से उड़ाए लाखों रुपए, बाजार की सुरक्षा पर उठा सवाल

वासुदेवा थाना क्षेत्र अंतर्गत वासुदेवा बाजार में गुप्ता ट्रेडर्स की दुकान में हुई लाखों की चोरी की घटना ने पूरे बाजार क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सोमवार अहले सुबह अज्ञात चोरों द्वारा दुकान का ताला और कार्यालय का गेट काटकर की गई चोरी के बाद स्थानीय दुकानदारों में भय और आक्रोश का माहौल है। घटना के बाद बाजार के व्यापारियों का कहना है कि वासुदेवा बाजार में रात्रि गश्ती और सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं, जिसका फायदा उठाकर चोरों ने इतनी बड़ी वारदात को अंजाम दिया।

वासुदेवा में चोरों ने व्यवसायिक प्रतिष्ठान से उड़ाए लाखों रुपए, बाजार की सुरक्षा पर उठा सवाल

केटी न्यूज/नावानगर 

वासुदेवा थाना क्षेत्र अंतर्गत वासुदेवा बाजार में गुप्ता ट्रेडर्स की दुकान में हुई लाखों की चोरी की घटना ने पूरे बाजार क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सोमवार अहले सुबह अज्ञात चोरों द्वारा दुकान का ताला और कार्यालय का गेट काटकर की गई चोरी के बाद स्थानीय दुकानदारों में भय और आक्रोश का माहौल है। घटना के बाद बाजार के व्यापारियों का कहना है कि वासुदेवा बाजार में रात्रि गश्ती और सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं, जिसका फायदा उठाकर चोरों ने इतनी बड़ी वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने न केवल दुकान का मुख्य दरवाजा तोड़ा, बल्कि लोहे के गेट को ब्लेड से काटकर कार्यालय में प्रवेश किया, जिससे उनकी पेशेवर तैयारी स्पष्ट होती है।

वासुदेवा में चोरों ने व्यवसायिक प्रतिष्ठान से उड़ाए लाखों रुपए, बाजार की सुरक्षा पर उठा सवाल

पीड़ित दुकानदार संजय गुप्ता द्वारा वासुदेवा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराने के बाद पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। थानाध्यक्ष अनिल कुमार पासवान ने बताया कि हर बिंदु पर जांच की जा रही है और जल्द ही चोरों की पहचान कर ली जाएगी। इधर घटना की गंभीरता को देखते हुए नावानगर प्रखंड प्रमुख अंकित कुमार भी मौके पर पहुंचे और पुलिस अधिकारियों से बातचीत कर मामले की गहन जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि बाजार क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की जरूरत है। इस घटना के बाद से वासुदेवा बाजार के दुकानदार रात्रि में दुकानों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं और प्रशासन से स्थायी सुरक्षा उपाय की मांग कर रहे हैं।

वासुदेवा में चोरों ने व्यवसायिक प्रतिष्ठान से उड़ाए लाखों रुपए, बाजार की सुरक्षा पर उठा सवाल

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।