उत्क्रमित मध्य विद्यालय उतड़ी कला में सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक को दी गई भावपूर्ण विदाई

उत्क्रमित मध्य विद्यालय उतड़ी कला में शनिवार को सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक रमेश कुमार राम के सम्मान सह विदाई समारोह का आयोजन गरिमामय माहौल में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवानिवृत्त शिक्षक मुसाफिर प्रजापति तथा संचालन धनंजय मिश्र ने किया। विद्यालय परिवार, शिक्षक व छात्रों ने मिलकर अपने प्रिय शिक्षक को फूल-मालाओं और अंगवस्त्र से सम्मानित किया।

उत्क्रमित मध्य विद्यालय उतड़ी कला में सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक को दी गई भावपूर्ण विदाई

केटी न्यूज/राजपुर

उत्क्रमित मध्य विद्यालय उतड़ी कला में शनिवार को सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक रमेश कुमार राम के सम्मान सह विदाई समारोह का आयोजन गरिमामय माहौल में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवानिवृत्त शिक्षक मुसाफिर प्रजापति तथा संचालन धनंजय मिश्र ने किया। विद्यालय परिवार, शिक्षक व छात्रों ने मिलकर अपने प्रिय शिक्षक को फूल-मालाओं और अंगवस्त्र से सम्मानित किया।

समारोह में वक्ताओं ने कहा कि रमेश कुमार राम ने अपने पूरे सेवा काल में अनुशासन, समयपालन और सरल स्वभाव से शिक्षा जगत में अमिट छाप छोड़ी। शिक्षक विनोद पांडेय ने शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए सामूहिक प्रयास की जरूरत बताई। शिक्षक नेता संजय उपाध्याय ने विद्यालय के विकास में उदयनारायण मिश्र की भूमिका का उल्लेख करते हुए कहा कि शिक्षक समाज को नई दिशा देते हैं और अभिभावकों को इसमें भागीदारी निभानी चाहिए।

मुखिया आनंद प्रकाश सिंह व पूर्व मुखिया शैलेन्द्र सिंह ने कहा कि शिक्षा ही समाज निर्माण का आधार है और बच्चों को नियमित रूप से स्कूल भेजना अभिभावकों की जिम्मेदारी है। मकरध्वज सिंह ‘विद्रोही’ ने कहा कि शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नहीं होते, उनका मार्गदर्शन हमेशा समाज को दिशा देता है।सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक रमेश कुमार राम ने अपने ग़ज़ल पाठ से सभी को भावविभोर कर दिया और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विभिन्न स्कूलों से आए शिक्षकों ने उनके सेवा कार्य, स्वभाव और समर्पण को याद किया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने विदाई गीत प्रस्तुत कर वातावरण को भावुक बना दिया।