Tuesday, 3 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ घाट पर पानी के लिए अब नहीं करनी होगी मशक्कत, वर्षों पुरानी समस्या के समाधान की पहल अस्पताल में मशीनें धूल फांक रहीं, मरीजों के हक के लिए अनिश्चितकालीन धरना अवैध खनन पर एसडीओ का औचक धावा, मिट्टी लदे दो ट्रैक्टर जब्त छठ घाटों पर उमड़ने वाली आस्था की भीड़ के स्वागत में जुटा नगर परिषद, तैयारियों को मिली रफ्तार आग से निपटने के गुर सीखेंगे अस्पतालकर्मी, मरीजों की सुरक्षा पर जोर रोजगार मेले में उमड़ी युवाओं की भीड़, 800 अभ्यर्थियों को मिली चयन की पहली सीढ़ी क्रिकेट के मैदान पर दिखेगा विद्यार्थियों का दम, 7 नवंबर को सजेगा दत्त क्लासेस प्रीमियर लीग एनसीसी शिविर में कैडेटों को सिखाए साइबर सुरक्षा के गुर, डिजिटल ठगी से बचाव की दी गई जानकारी त्योहार से पहले पटाखा कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा, चौसा में दुकानों की जांच बिहार में कारतूस तस्करी का भंडाफोड़, 20 हजार से ज्यादा कारतूस के साथ तीन गिरफ्तार; सफारी कार भी जब्त रास्ता पूछने से शुरू हुआ विवाद, बारातियों पर टूट पड़े स्थानीय युवक नुक्कड़ नाटक से दिया नशामुक्ति का संदेश, शराब से दूर रहने की अपील
Keshav Times

महर्षि विश्वामित्र खेल महोत्सव-2026: दूसरे दिन मैदान बना रोमांच, खो-खो में बक्सर का दबदबा

महर्षि विश्वामित्र महाविद्यालय, बक्सर के खेल मैदान पर आयोजित महर्षि विश्वामित्र वार्षिक खेलकूद महोत्सव-2026 का दूसरा दिन रोमांच, प्रतिस्पर्धा और खेल भावना का जीवंत उदाहरण बनकर उभरा। सुबह से लेकर शाम तक मैदान तालियों की गड़गड़ाहट, खिलाड़ियों के उत्साह और दर्शकों के जोश से गूंजता रहा। इस दिन जहां अंतर-महाविद्यालय पुरुष खो-खो प्रतियोगिता का भव्य आयोजन हुआ, वहीं महाविद्यालय स्तरीय खेलों के सेमीफाइनल मुकाबलों ने खेल प्रेमियों को बांधे रखा।

महर्षि विश्वामित्र खेल महोत्सव-2026: दूसरे दिन मैदान बना रोमांच, खो-खो में बक्सर का दबदबा

-- अंतर-महाविद्यालय प्रतियोगिता में शानदार जीत, एथलेटिक्स सेमीफाइनल में दिखा खिलाड़ियों का जज्बा

केटी न्यूज/बक्सर

महर्षि विश्वामित्र महाविद्यालय, बक्सर के खेल मैदान पर आयोजित महर्षि विश्वामित्र वार्षिक खेलकूद महोत्सव-2026 का दूसरा दिन रोमांच, प्रतिस्पर्धा और खेल भावना का जीवंत उदाहरण बनकर उभरा। सुबह से लेकर शाम तक मैदान तालियों की गड़गड़ाहट, खिलाड़ियों के उत्साह और दर्शकों के जोश से गूंजता रहा। इस दिन जहां अंतर-महाविद्यालय पुरुष खो-खो प्रतियोगिता का भव्य आयोजन हुआ, वहीं महाविद्यालय स्तरीय खेलों के सेमीफाइनल मुकाबलों ने खेल प्रेमियों को बांधे रखा।

महर्षि विश्वामित्र खेल महोत्सव-2026: दूसरे दिन मैदान बना रोमांच, खो-खो में बक्सर का दबदबा

-- खो-खो में मेजबान का जलवा, ट्रॉफी बक्सर के नाम

वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय, आरा के तत्वावधान में आयोजित अंतर-महाविद्यालय पुरुष खो-खो प्रतियोगिता (शैक्षणिक सत्र 2025-26) के फाइनल मुकाबले में महर्षि विश्वामित्र महाविद्यालय, बक्सर की टीम ने शानदार तालमेल, तेज रफ्तार और रणनीतिक खेल का प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया। फाइनल में डी.के. कॉलेज, डुमरांव की टीम ने कड़ी चुनौती दी और उपविजेता रही। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने अनुशासन और खेल भावना से दर्शकों का दिल जीत लिया।

महर्षि विश्वामित्र खेल महोत्सव-2026: दूसरे दिन मैदान बना रोमांच, खो-खो में बक्सर का दबदबा

-- खेलों के महत्व पर दिया गया जोर

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. आनंद भूषण पाण्डेय का स्वागत प्रधानाचार्य प्रो. (डॉ.) कृष्णा कान्त सिंह ने अंगवस्त्र व मोमेंटो से किया। इसके बाद क्रीड़ा सचिव डॉ. अवनीश कुमार पाण्डेय ने विधिवत उद्घोषणा की। राष्ट्रगान, खिलाड़ियों की शपथ और अतिथियों द्वारा खिलाड़ियों से परिचय के पश्चात नारियल फोड़कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया।अपने संबोधन में डॉ. आनंद भूषण पाण्डेय ने कहा कि खेलकूद न केवल शारीरिक सुदृढ़ता बढ़ाते हैं, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व और टीम भावना का भी विकास करते हैं। विशिष्ट अतिथि प्रो. (डॉ.) सुभाष चन्द्र पाठक ने खेलों को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की आधारशिला बताया।

महर्षि विश्वामित्र खेल महोत्सव-2026: दूसरे दिन मैदान बना रोमांच, खो-खो में बक्सर का दबदबा

-- एथलेटिक्स सेमीफाइनल में दिखी रफ्तार और ताकत

दूसरे दिन महाविद्यालय स्तरीय खेलों में ऊंची कूद, लंबी कूद (महिला/पुरुष), गोला फेंक (महिला/पुरुष), बैडमिंटन (महिला/पुरुष) तथा 100, 200, 400 और 800 मीटर दौड़ के सेमीफाइनल मुकाबले आयोजित हुए। हर इवेंट में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया और फाइनल में जगह बनाने के लिए पूरा जोर लगाया।

-- समापन आज, विजेताओं को मिलेगा सम्मान

आयोजक सह-प्रधानाचार्य प्रो. (डॉ.) कृष्णा कान्त सिंह ने सफल आयोजन के लिए सभी शिक्षकों, कर्मचारियों, निर्णायक मंडल और छात्र स्वयंसेवकों का आभार जताया। उन्होंने बताया कि तीसरे दिन फाइनल मुकाबलों के साथ समापन सत्र एवं पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित होगा, जहां उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा।

महर्षि विश्वामित्र खेल महोत्सव-2026: दूसरे दिन मैदान बना रोमांच, खो-खो में बक्सर का दबदबा

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।