Monday, 16 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ व्रतियों की सेवा में आगे आए विधायक आनंद मिश्रा, पूजन सामग्री और फलों का किया वितरण छठ की व्यस्तता के बीच अस्पताल में जारी रहा इलाज, मरीजों की लगी रही कतार बाल दिवस पर मेधावी बच्चों को मिला राष्ट्रीय सन्मार्ग पुरस्कार, सपना कुमारी बनीं अव्वल ईओ राहुल धर दूबे की निगरानी में सज-धजकर तैयार हुए डुमरांव के छठ घाट, आज अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य 79 लाख की बीम चोरी में कंपनी के साथ पुलिस की तफ्तीश भी सवालों के घेरे में केसठ में खरना पर छठ व्रतियों ने किया प्रसाद ग्रहण, आज अस्ताचलगामी सूर्य को देंगी पहला अर्घ्य घास काटने घर से निकले बुजुर्ग की पईन में मिली लाश, गांव में पसरा मातम अवैध संबंधों के विवाद में हुई थी राजेश उर्फ सुखाड़ी की नृशंस हत्या, पड़ोसी पिता-पुत्र गिरफ्तार पराली जली तो नपेंगे कृषि अधिकारी, किसानों पर भी होगी कार्रवाई छठ घाटों पर बदइंतजामी बर्दाश्त नहीं, खरना से पहले पूरा करना होगा तैयारी का काम नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व, व्रतियों में दिखा भारी उत्साह दिनदहाड़े उचक्कों का आतंक, बाजार जा रही महिला को बनाया निशाना
Keshav Times

मुस्लिम युवक पहचान छिपाकर डांडिया आयोजन में पहुंचा,हिंदू संगठन के लोगों ने की पिटाई

यूपी के कानपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। स्वरूप नगर थाना क्षेत्र स्थित लाजपत भवन में बीते शुक्रवार हो रहे डांडिया आयोजन में एक मुस्लिम युवक ने पहचान छिपाकर प्रवेश करने की कोशिश की

मुस्लिम युवक  पहचान छिपाकर डांडिया आयोजन में पहुंचा,हिंदू संगठन के लोगों ने की पिटाई
Crime

केटी न्यूज़/कानपुर

यूपी के कानपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। स्वरूप नगर थाना क्षेत्र स्थित लाजपत भवन में बीते शुक्रवार हो रहे डांडिया आयोजन में एक मुस्लिम युवक ने पहचान छिपाकर प्रवेश करने की कोशिश की, जिसके बाद हिंदू संगठन के लोगों ने बीच सड़क पर एक युवक की पिटाई कर दी। इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसके सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आ गई है। इस पिटाई की जिम्मेदारी हिंदू संगठन विश्व हिंदू परिषद ने ली है।

मुस्लिम युवक  पहचान छिपाकर डांडिया आयोजन में पहुंचा,हिंदू संगठन के लोगों ने की पिटाई

कानपुर में हिंदुओं के नवरात्र में गरबा और डांडिया आयोजन में मुस्लिमों के प्रवेश को लेकर हिंदू संगठन बजरंगदल और वीएचपी के कार्यकर्ताओं ने फरमान जारी किया था कि नवरात्र के दौरान आयोजित होने वाले गरबा और डांडिया जैसे कार्यक्रमों में मुस्लिमों का प्रवेश वर्जित किया जाए और खुली चुनौती भी दी थी कि शहर में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में आने वाले लोगों के आधार कार्ड चेक करके ही उन्हें प्रवेश दिया जाएगा। बजरंगदल के कार्यकर्ताओं ने सभी आयोजन स्थलों पर अपनी टीम के कुछ सदस्यों को तैनात कर दिया था और प्रशासन को चेताया था कि अगर उनकी तरफ से कार्रवाई नहीं हुई तो बजरंग दल कार्रवाई करेगा।

 

 

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।