Monday, 9 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
महादलित बस्तियों में बक्सर डीएम ने जलाया अपनत्व का दीप, प्रशासन ने महादलित परिवारों के साथ मनाई दीपावली आरएसएस के नगर व्यवस्था प्रमुख रमेश केशरी की माताजी का निधन बक्सर एसपी शुभम आर्य की पहल से मासूमों के चेहरों पर खिल उठी मुस्कान! दीपावली-छठ पर सुरक्षा का अभेद्य इंतजाम, खतरनाक घाटों पर होगी विशेष निगरानी महंगाई पर आस्था और उमंग भारी केसठ में धनतेरस पर 25 लाख से अधिक का कारोबार, देर रात तक गुलजार रहे बाजार ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा पर डीएम की पैनी नजर, सीसीटीवी से लेकर अग्निशमन यंत्रों तक की हुई जांच केसठ में छठ पूजा पर दिखेगा अलौकिक नजारा: स्वर्ग-नर्क लोक की थीम पर सजेंगी 29 से अधिक भव्य प्रतिमाएं बच्चों की कल्पनाओं को मिला उड़ान का मंच, विज्ञान के प्रयोगों ने चौंकाया अधिवक्ता हत्याकांड का तार बड़का ढकाइच तक पहुंचा, कर्नाटक पुलिस ने दबोचा आरोपित दीवार ढहने से बिगड़ा मजदूर का संतुलन, छत से गिरकर मौत पुलिस की घेराबंदी में फंसा शराब तस्कर, बोलेरो से मिली 363 लीटर शराब की खेप किराना दुकान में सजता था नशे का बाजार, पुलिस की दबिश में खुली पोल
Keshav Times

उन्नाव का ब्रिटिश कालीन पुल हुआ धराशायी,चार साल पहले ही पुल कर दिया था बंद

मंगलवार सुबह उन्नाव जिले में अचानक एक पुल गिर गया। एक हिस्सा अचानक गंगा नदी में गिर गया। इससे कोई जनहानि नहीं हुई है।ये पुल अंग्रेजों के जमाने में बना था।इस पुल पर कई सालों से यातायात को बंद कर दिया गया था

उन्नाव का ब्रिटिश कालीन पुल हुआ धराशायी,चार साल पहले ही पुल कर दिया था बंद
Bridge

केटी न्यूज़/उन्नाव

मंगलवार सुबह उन्नाव जिले में अचानक एक पुल गिर गया। एक हिस्सा अचानक गंगा नदी में गिर गया। इससे कोई जनहानि नहीं हुई है।ये पुल अंग्रेजों के जमाने में बना था।इस पुल पर कई सालों से यातायात को बंद कर दिया गया था, जिससे कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। ब्रिटिश कालीन इस पुल को चार साल पहले ही बंद कर दिया गया था। ये पुल कानपुर और उन्नाव को जोड़ने के लिए गंगा नदी पर बनाया गया था। 

उन्नाव का ब्रिटिश कालीन पुल हुआ धराशायी,चार साल पहले ही पुल कर दिया था बंद

पुल का गिरा हुआ हिस्सा भोर पहर गंगा नदी में समा गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने गिरे हुए पुल का वीडियो भी बना लिया। ये वीडियो अब काफी वायरल हो रही हैं। गंगा नदी के पास रहने वाले कृष्ण कुमार ने बताया कि कुछ अधिकारी सुबह आए थे जिन्होंने टूटे हिस्से के पास जाकर कुछ देर रुक कर मुआयना किया। इसके बाद वह लोग वापस चले गए।

उन्नाव का ब्रिटिश कालीन पुल हुआ धराशायी,चार साल पहले ही पुल कर दिया था बंद

स्थानीय निवासियों का दावा है यह पुल 1874 में अवध एंड रूहेलखंड रेलवे लिमिटेड कंपनी द्वारा बनाया गया था।पुल को 2021 में दरारें आने के बाद यातायात के लिए बंद कर दिया गया था। स्थानीय लोगों ने बताया कि कानपुर की तरफ से 2, 10, 17 और 22 नंबर की कोठियों में गहरी दरारें पाई गई थीं, जिसके चलते सुरक्षा के लिहाज से प्रशासन ने 5 अप्रैल 2021 को इस पुल को पूरी तरह से बंद कर दिया था। पुल बंद करते समय पुल के दोनों ओर दीवारें बनाकर इसे सील किया गया था। इस मामले में अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। 

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।