Saturday, 7 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ गीतों की गूंज और सूर्योपासना से भक्तिमय हुआ ज्ञान गंगा स्कूल परिसर धनतेरस पर डुमरांव के बाजार में बरसी लक्ष्मी, देर रात तक उमड़ा खरीदारी का सैलाब घर से बाहर निकले ही परिवार के सामने फटा गैस सिलेंडर, ढह गई पक्की दीवार विकास योजनाओं में सुस्ती और लापरवाही बर्दाश्त नहीं, समय_सीमा में पूरा करें काम : सुधाकर सिंह त्योहारों की आड़ में माहौल बिगाड़ने वालों पर रहेगी पुलिस की पैनी नजर धनतेरस की भीड़ में महिला का आभूषणों से भरा बैग झपटकर उचक्के फरार छठ घाटों पर सुरक्षा के लिए बिजली विभाग की कवायद, छह घंटे गुल रहेगी बिजली मिट्टी के दीयों और हस्तनिर्मित सजावट से सजेगा दीपावली का त्योहार, बच्चों ने दिया स्वदेशी कला और सेवा का संदेश चार स्वर्ण पदकों से चमके कैप्टन विजेंद्र, एशियाड में चयनित बक्सर के तीन होनहारों का भी सम्मान अनंत सिंह के काफिले ने एनएच-922 पर दिखाया सियासी रसूख, स्वागत में उमड़े समर्थक विद्यालय के आंगन से भारतीय सेना तक पहुंचा जयप्रकाश, जेसीओ बनने पर हुआ सम्मान धनतेरस पर रेन टीवीएस ब्रह्मपुर की अनूठी पहल, हर बाइक खरीदार को उपहारों के साथ दिया गया पौधा
Keshav Times

जब एक्ट्रेस सरगुन मेहता को हुआ था भूत का डरावना एहसास

सरगुन मेहता को आज कौन नहीं जानता। टीवी इंडस्ट्री से करियर की शुरुआत करने वाली ये एक्ट्रेस अब पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा नाम बन चुकी हैं। इसके अलावा वो प्रोड्यूसर बनकर भी तेजी से कामयाबी की सीढ़ियां चढ़ रही हैं।

जब एक्ट्रेस सरगुन मेहता को हुआ था भूत का डरावना एहसास
Sargun Mehta

केटी न्यूज़/दिल्ली

सरगुन मेहता को आज कौन नहीं जानता। टीवी इंडस्ट्री से करियर की शुरुआत करने वाली ये एक्ट्रेस अब पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा नाम बन चुकी हैं। इसके अलावा वो प्रोड्यूसर बनकर भी तेजी से कामयाबी की सीढ़ियां चढ़ रही हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं जब वो मुंबई आई थीं तब उनके साथ एक ऐसा किस्सा हुआ था जो आज तक उनके दिमाग से निकल नहीं पाया है। एक्ट्रेस इतना डर गई थीं कि उनकी रातों की नींद ही उड़ गई थी और वो अपने खुद के घर में खौफ के साए में जी रही थीं।

जब एक्ट्रेस सरगुन मेहता को हुआ था भूत का डरावना एहसास

उनका सामना किसी खतरनाक इंसान से नहीं बल्कि सीधा भूत से हुआ था। अब खुद सरगुन ने खुलासा करते हुए अपने हॉन्टेड हाउस की दिलचस्प कहानी सुनाई है। सरगुन ने बताया कि जब वो नई-नई मुंबई में आई थीं तो मलाड के एक घर में रहती थीं। एक्ट्रेस को 1 BHK के रेट पर 2 BHK मिल रहा था, तो वो हैरान थीं। हालांकि, फायदा देखकर उन्होंने वो घर ले लिया। सरगुन को उस घर में रहते हुए एक महीना हो गया था और उन्हें एक शो मिला। शो के सेट पर एक शख्स मसाजर बेचने आया था। एक के साथ एक फ्री मिल रहा था तो एक्ट्रेस ने वो खरीद लिया। हालांकि, उन्होंने इसका इस्तेमाल नहीं किया। सरगुन ने कहा कि उन्होंने उस मसाजर को अपने कमरे में रखी स्टील की अलमारी के ऊपर रखवा दिया था।

जब एक्ट्रेस सरगुन मेहता को हुआ था भूत का डरावना एहसास

एक रात को उनका जल्दी पैकअप हुआ तो वो घर चली गईं, लेकिन उस रात जो हुआ वो काफी डरावना था। सरगुन ने बताया कि उनकी काम वाली का नाम नीलिमा था और वो ड्राइंग रूम में सोती थी। वहीं, सरगुन को डर लगता था तो वो अपने रूम का दरवाजा थोड़ा खोलकर सोती थीं। उस रात वो जब सो रही थीं तो उन्हें आवाज आई जैसे कोई वो मसाजर इस्तेमाल कर रहा हो। उन्हें ऐसा महसूस हुआ कोई उनके पीछे लेटा हुआ है और उन्हें एहसास हो रहा था कि वो मसाजर किसी कंगन और जमीन से टकरा रहा है। इसके बाद एक्ट्रेस की नींद टूट गई और वो घबरा गईं और उन्होंने नीलिमा को धीमी आवाज में बुलाय। हालांकि, वो नहीं आई और एक्ट्रेस ने घबराते हुए हनुमान चालीसा पढ़नी शुरू कर दी।

जब एक्ट्रेस सरगुन मेहता को हुआ था भूत का डरावना एहसास

इसके बाद उन्होंने अपने तकिए के नीचे से फोन निकाला और उसे फोन किया। एक बेल में ही फोन कट गया और एक्ट्रेस को अपने पीछे से टक की आवाज आई जैसे किसी ने वो मसाजर बंद किया हो। इसके बाद एक्ट्रेस को हवा सी आई जैसे कोई उनके पीछे कोई खड़ा हुआ हो, एक्ट्रेस लाइट की तरफ देखने लगीं तो उन्हें महसूस हुआ कि जैसे कुछ हिला है और तभी नीलिमा सामने से दरवाजे से आई। उसने बताया कि वो वॉशरूम में थी और उनके पीछे वो नहीं थीं। सरगुन बुरी तरह से डर गईं और अगले दिन उन्होंने देखा कि उनका वो मसाजर जो उन्होंने कभी इस्तेमाल नहीं किया वो बुरी तरह से टूटा हुआ था।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।