Friday, 13 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
दिनदहाड़े उचक्कों का आतंक, बाजार जा रही महिला को बनाया निशाना डेढ़ साल तक फाइलों में दबा रहा सोलर लाइट चोरी का मामला, अब विभाग ने दर्ज कराया एफआईआर 79 लाख की चोरी की कहानी पुलिस के गले नहीं उतर रही, कंपनी की भूमिका पर उठे सवाल छठ गीतों से भक्तिमय हुआ डुमरांव, नहाय-खाय के साथ चार दिवसीय महापर्व का आगाज खूनी वारदात के 11 दिन बाद झाड़ी में मिला फरार एसआई का शव, चिलहरी में पसरा मातम 500 लीटर विदेशी शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, दो लग्जरी कारें जब्त एक जमीन, दो फैसले! दाखिल-खारिज में दोहरे मापदंड पर तत्कालीन सीओ घिरे आस्था के आड़े नहीं आएगी तंगहाली, जरूरतमंद व्रतियों का पूरा खर्च उठाएगी छठ पूजा सेवा समिति दस दिन बाद भी जानलेवा हमले का मुख्य आरोपित पुलिस की गिरफ्त से बाहर छठ पर चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, 334 दंडाधिकारी और 48 त्वरित कार्रवाई दल तैनात नो एंट्री की धज्जियां उड़ाने वाले 51 ट्रकों पर परिवहन विभाग का डंडा, 4 लाख का जुर्माना 79 लाख की चोरी पर एफआईआर, अब कंपनी की सुरक्षा व्यवस्था भी जांच के घेरे में
Keshav Times

इस जीव के है 3 दिल और नीला खून

आज हम आपको एक ऐसे समुद्री जीव के बारे में बताएंगे जिसके खून का रंग लाल नही बल्कि नीला या हरा होता है

इस जीव के है 3 दिल और नीला खून
Cuttlefish

केटी न्यूज़/दिल्ली

आपसे पूछा जाए कि किसी भी इंसान या जीव-जंतु के खून का रंग कैसा होता है? तो हम सब लोग तुरंत जवाब देंगे की `लाल` ही होगा। आज हम आपको एक ऐसे समुद्री जीव के बारे में बताएंगे जिसके खून का रंग लाल नही बल्कि नीला या हरा होता है और उसके शरीर में एक नही 3 दिल धड़कते हैं।

इस जीव के है 3 दिल और नीला खून

इस नीले रंग के खून वाले इस जीव को समुद्रफेनी या कटलफिश के नाम से जाना जाता है।यह जीव गिरगिट की तरह अपना रंग बदलने में माहिर होता है,इसी कारण से इसे गहरे समुद्र में ढूंढ पाना किसी चुनौती से कम नही है।ऑक्टोपस की ही तरह समुद्रफेनी के पास 8 भुजाएं होती हैं। इसके अलावा लंबे टेंटेकल्स होते हैं, जिनसे ये अपना भोजन पकड़ते हैं।समुद्र में इनकी 120 प्रजातियां पाई जाती हैं।इनके खाने में छोटी मछलियां, केकड़े, श्रिंप शामिल होते हैं।

इस जीव के है 3 दिल और नीला खून

समुद्री जीवों पर रिसर्च करने वाले वैज्ञानिकों का कहना है कि इनके खून का रंग नीला या हरा होने का कारण एक खास तरह का प्रोटीन है।इस प्रोटीन में कॉपर पाया जाता है।कटलफिश के खून का रंग हरा या नीला इसी कारण से हो जाता है।इसकीसबसे अनोखी बात है कि समुद्रफेनी के शरीर में एक नहीं बल्कि तीन दिल एक साथ धड़कते हैं।इस पर जब भी कोई अन्य जीव हमला करता है तो ये एक धुआं जैसा छोड़ता है।यह धुंआ गहरे रंग का होता है।जिस कारण से दुश्मन की हालत अंधे होने के जैसे हो जाती है।

इस जीव के है 3 दिल और नीला खून

कटलफिश की आंखें का आकार भी बड़ा अजीब होता है जो कि"W" की शेप में होता हैं।देखा जाए तो यह बड़ी बात है क्योंकि इसी वजह से यह 180 डिग्री पर मौजूद किसी भी जीव को देख सकता है।ऐसे किसी अन्य जीव के बारे में आप जानते है तो हमें जरूर बताइयेगा।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।