पाथवेज वर्ल्ड स्कूल में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, विशेषज्ञों ने कहा—बच्चों की नियमित जांच से समय रहते सामने आती हैं स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं

बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य और उनके समुचित शारीरिक विकास को लेकर पाथवेज वर्ल्ड स्कूल, पूर्वी गुमटी, महाराजा मैरिज गार्डन के समीप स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में स्कूल के किड्स से लेकर कक्षा दो तक के बच्चों समेत अन्य विद्यार्थियों की भी स्वास्थ्य जांच की गई।

पाथवेज वर्ल्ड स्कूल में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, विशेषज्ञों ने कहा—बच्चों की नियमित जांच से समय रहते सामने आती हैं स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं

केटी न्यूज/डुमरांव।

बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य और उनके समुचित शारीरिक विकास को लेकर पाथवेज वर्ल्ड स्कूल, पूर्वी गुमटी, महाराजा मैरिज गार्डन के समीप स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में स्कूल के किड्स से लेकर कक्षा दो तक के बच्चों समेत अन्य विद्यार्थियों की भी स्वास्थ्य जांच की गई। इस दौरान कुल 224 बच्चों की स्क्रीनिंग कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया गया। जांच के दौरान चिन्हित स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के लिए बच्चों को जरूरत के अनुसार दवाएं भी नि:शुल्क उपलब्ध कराई गईं।शिविर का आयोजन बक्सर चाइल्ड हॉस्पिटल के चिकित्सक डॉ. नंद किशोर सिंह एवं उनकी टीम द्वारा किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. नंद किशोर सिंह और इंजीनियर आर. राघवन ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

इसके बाद विद्यालय परिवार की ओर से चिकित्सकीय टीम के सदस्यों को शॉल एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर रेशम केशरी ने शिविर में शामिल चिकित्सकीय टीम के सदस्यों को पौधे भेंट कर पर्यावरण संरक्षण और ‘ग्रीन डुमरांव’ का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों के स्वास्थ्य के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण को लेकर भी जागरूकता का संदेश दिया गया।डॉ. नंद किशोर सिंह ने कहा कि बच्चों के स्वास्थ्य की नियमित जांच उनके शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए बेहद जरूरी है। कई बार छोटी उम्र के बच्चे अपनी परेशानी को स्पष्ट रूप से बता नहीं पाते हैं। ऐसे में नियमित स्वास्थ्य परीक्षण के माध्यम से किसी बीमारी अथवा शारीरिक समस्या का समय रहते पता लगाया जा सकता है और उसका उपचार संभव होता है।

इंजीनियर आर. राघवन ने कहा कि मानव सेवा सबसे बड़ा धर्म है। बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर आयोजित इस तरह के कार्यक्रम समाज में सकारात्मक संदेश देने के साथ अभिभावकों को भी जागरूक करते हैं।शिविर में चिकित्सकों ने बच्चों की सामान्य स्वास्थ्य जांच के साथ जरूरत के अनुसार आंखों एवं अन्य शारीरिक समस्याओं की भी पड़ताल की। चिकित्सकीय टीम ने अभिभावकों से बच्चों के स्वास्थ्य की समय-समय पर जांच कराने की अपील की। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार के सभी सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। अंत में विद्यालय प्रबंधन की ओर से चिकित्सकीय टीम एवं उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए शिविर का समापन किया गया।