Sunday, 29 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मतदाता सूची के दावों-आपत्तियों की जांच में जुटेंगे राजनीतिक दल, प्रशासन ने सौंपी सूची राजस्व कर्मियों की हड़ताल से जमीन विवादों के निपटारे में अड़चन, छह मामलों का मौके पर समाधान डुमरांव अस्पताल की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था के खिलाफ 6 दिसंबर से अनिश्चितकालीन धरना केसठ अंचल कार्यालय में पसरा सन्नाटा, सीओ छुट्टी पर तो कर्मचारी हड़ताल पर शिकायतों के घेरे में सिमरी थाना, कमान प्रशिक्षु डीएसपी को रमना वाला लड़का की देव दीपावली रील ने मचाया धमाल, 24 घंटे में मिले 1.25 करोड़ व्यूज दो ट्रेलरों की भीषण भिड़ंत, खाई में फंसा चालक; एक घंटे की मशक्कत के बाद बची जान गंगा घाटों पर सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाली नावों पर परिवहन विभाग का शिकंजा बक्सर में स्पर्श सेंटर खोलने की मांग, पूर्व सैनिकों को मिलेगी राहत भूमि विवाद के फैसले से भड़का पक्ष, सीओ पर हमले की कोशिश स्कूल में अचानक पहुंची गया पुलिस, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से वृद्ध की मौत, गांव में पसरा मातम
Keshav Times

विश्वामित्र अस्पातल में 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला का ऑपरेशन कर निकाला 9 किग्रा का ट्यूमर

विश्वामित्र अस्पातल में 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला का ऑपरेशन कर निकाला 9 किग्रा का ट्यूमर

केटी न्यूज/बक्सर

जिला मुख्यालय गोलंबर के समीप विश्वामित्र अस्पताल ने एक बार फिर ट्यूमर का ऑपरेशन कर बुजुर्ग महिला की जान बचाई। लगभग तीन घंटों तक चले इस ऑपरेशन के बाद लगभग 9 किग्रा के दो ट्यूमर निकाला गया। जिसके बाद बुजुर्ग महिला की ठीकठाक स्थिति में इलाज किया जा रहा है।

विश्वामित्र अस्पातल में 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला का ऑपरेशन कर निकाला 9 किग्रा का ट्यूमर

इस संबंध में विश्वामित्र अस्पताल के लेप्रोस्कोपिक सह जेनरल सर्जन डॉ. राजीव झा ने बताया कि पिछले दिनों जिले के धनसोई थाना अंतर्गत भिखम डेरा निवासी केदार सिंह की 80 वर्षीय पत्नी कलावती देवी को लेकर आए थे। उनके परिजनों के अनुसार उनकी पत्नी को पिछले छह माह से पेट की बीमारी है। जिसके कारण उनका खाना नहीं पचता था और कभी कभी खाने के बाद उल्टी शुरू हो

विश्वामित्र अस्पातल में 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला का ऑपरेशन कर निकाला 9 किग्रा का ट्यूमर

जाती थी। साथ ही, उनकी पेट में हमेशा दर्द बना रहता था। कई जगह इलाज कराया गया, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ जिसके बाद उनकी उचित जांच की गई। जिसमें उनके बच्चेदानी की ओवरी के दोनों ओर ट्यूमर पाया गया। हालांकि, 80 वर्षीया बुजुर्ग महिला का ऑपरेशन काफी जटिल होता है, लेकिन परिजनों की सहमति और डॉक्टरों की टीम के भरोसे के साथ उनके ट्यूमर का

विश्वामित्र अस्पातल में 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला का ऑपरेशन कर निकाला 9 किग्रा का ट्यूमर

सफल ऑपरेशन किया गया। डॉ. झा ने बताया कि तीन माह पहले भी आठ किग्रा का ट्यूमर निकाला गया था। इससे पता चलता है कि ग्रामीण इलाकों में आज भी लोग बीमारियों को लेकर सचेत नहीं रह रहे हैं। जो बेहद चिंता का विषय है। उन्होंने बताया कि ऑपरेशन दल में उनके साथ डॉ. यूके सिंह एवं नर्सिंग टीम थी।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।