Monday, 2 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
नुक्कड़ नाटक से दिया नशामुक्ति का संदेश, शराब से दूर रहने की अपील चंदा के पास एन एच 922 पर सड़क दुर्घटना में तीन युवक जख्मी चिलहरी गोलीबारी मामले में एफआईआर दर्ज, एक गिरफ्तार फसल बर्बादी से बेहाल किसानों को मिले 50 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा : डॉ. मनोज पांडेय किताबों से निकलकर इतिहास और विज्ञान को करीब से जानेंगे विद्यार्थी, मेधावियों को मिला अनोखा अवसर जनगणना 2027 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, दूसरे चरण के प्रशिक्षण में जुटे अधिकारी और कर्मी अर्नव के प्रभाव से धान की फसलें जलमग्न, खेतों से पानी निकालने में जुटे बेबस किसान नशे के खिलाफ एकजुट हुईं जीविका दीदियां, तीन प्रखंडों में चला जागरूकता अभियान वर्चस्व की जंग में चिलहरी में गूंजीं गोलियां, दो पक्षों में हिंसक झड़प से मचा हड़कंप कैलाशपति मिश्र की पुण्यतिथि पर बड़का ढकाईच में जुटेंगे भाजपा के दिग्गज, तीन नवंबर को होगा श्रद्धांजलि समारोह पत्रकार अरबिंद तिवारी पर टूटा दुखों का पहाड़, मां इंद्रावती देवी का निधन गरीबों के हक की आवाज उठाने पर माले नेताओं पर मुकदमा, भड़की पार्टी
Keshav Times

केसठ में रात्रि फाइलेरिया जांच अभियान का शुभारंभ

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र केसठ के सौजन्य से स्थानीय वार्ड संख्या 6 में मंगलवार को रात्रि फाइलेरिया जांच कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन पंचायत के मुखिया अरविंद कुमार यादव उर्फ गामा पहलवान तथा प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. विनय कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

केसठ में रात्रि फाइलेरिया जांच अभियान का शुभारंभ

केसठ में रात्रि फाइलेरिया जांच अभियान का शुभारंभ

केटी न्यूज/केसठ 

इस दौरान लगभग 25 लोगों का सैंपल लिया गया, जिसके आधार पर यह पता लगाया जाएगा कि कितने लोग फाइलेरिया से संक्रमित हैं। चिकित्सकों ने बताया कि फाइलेरिया एक गंभीर बीमारी है, जिसमें मरीज के पैर में असामान्य सूजन हो जाती है और जख्म बनने की संभावना बढ़ जाती है।कार्यक्रम के संबंध में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. विनय कुमार ने ग्रामीणों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में जांच कराएं, ताकि समय पर बीमारी की पहचान और रोकथाम की जा सके।

केसठ में रात्रि फाइलेरिया जांच अभियान का शुभारंभ

पीएचसी द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार, जांच अभियान के तहत अलग-अलग स्थानों को चयनित किया गया है। इसमें पुनः 29 अगस्त को केसठ वार्ड संख्या 6, 30 अगस्त को केसठ बस स्टैंड स्थित मनरेगा भवन परिसर, तथा 1 से 4 सितंबर तक रामपुर में यह कार्यक्रम आयोजित होगा।

केसठ में रात्रि फाइलेरिया जांच अभियान का शुभारंभ

इस अवसर पर डॉ. विजय कुमार पांडे, बीएचएम सुशील कुमार, वीबीडीएस उपेंद्र पांडे, पिरामल प्रतिनिधि सतीश कुमार, ब्लॉक एमिनी विनोद कुमार, एलटी आनंद सिंह, बीटी प्रदीप पासवान उर्फ पप्पू, अखिलेश कुमार मिश्रा सहित बड़ी संख्या में आशा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।