आशा कर्मियों का तीसरे दिन भी जारी रहा हड़ताल

आशा कर्मियों का तीसरे दिन भी जारी रहा हड़ताल

केटी न्यूज/केसठ

 - 9 सूत्री मांग को लेकर आशा कर्मियों का हड़ताल शनिवार को भी जारी रहा। यह उनके अनिश्चतकालीन हड़ताल का तीसरा दिन था। उनके हड़ताल पर रहने से स्वास्थ्य विभाग पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।

टीकाकरण भी बाधित हो रहा है। आशा कर्मियों का कहना है कि जब तक सरकार हमारी मांगे पूरी नहीं करती है तब तक यह अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगा। इसी कड़ी में शनिवार को आशा कर्मियों द्वारा जबरदस्त धरना

प्रदर्शन कर ओपीडी सेवा बंद करा दी गई थी। अस्पताल सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आशा कर्मियों द्वारा कुछ घंटों तक ओपीडी सेवा बंद कर दी गई थी। आशा कर्मियों ने बिहार सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए

प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी का भी घेराव किया। ओपीडी, दवा वितरण, काउंटर और पंजीयन काउंटर बाधित रहने के कारण सैकड़ों मरीज बिना इलाज कराए अपने घर लौट गए। इस संबंध में

आशा कर्मियों का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग की रीढ़ आशा ही होती है, लेकिन सरकार हम लोगों के साथ ही नाइंसाफी कर रही है।