10 सूत्री मांग को लेकर स्वास्थ्य कर्मी तीसरे दिन भी कार्य से रहे अलग

बिहार चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के बैनर तले एनएचएम कर्मियों द्वारा बुधवार को पीएचसी के मुख्य गेट पर अपनी मांगों को लेकर धरना दिया। धरना के दौरान स्वास्थ्य कर्मी अपनी मांगों की आवाज बुलंद करते हुए नारेबाजी कर रहे थे। उनका कहना था कि जो स्थायी कर्मी हैं, उनसे कम काम हमलोगों के द्वारा नहीं किया जाता, बावजूद हमें मानदेय के नाम पर शोषण किया जाता है।

10 सूत्री मांग को लेकर स्वास्थ्य कर्मी तीसरे दिन भी कार्य से रहे अलग

- बिहार चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ, प्रखंड शाखा डुमरांव के पीएचसी पर दिया धरना

केटी न्यूज/डुमरांव

बिहार चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के बैनर तले एनएचएम कर्मियों द्वारा बुधवार को पीएचसी के मुख्य गेट पर अपनी मांगों को लेकर धरना दिया। धरना के दौरान स्वास्थ्य कर्मी अपनी मांगों की आवाज बुलंद करते हुए नारेबाजी कर रहे थे। उनका कहना था कि जो स्थायी कर्मी हैं, उनसे कम काम हमलोगों के द्वारा नहीं किया जाता, बावजूद हमें मानदेय के नाम पर शोषण किया जाता है। हमलोगों की ड्îूटी भी प्रखंड मख्यालय से दस से बीस किलोमीटर की दूरी लगी हुई है,

बावजूद हमलोग आने कार्य को सच्चाई पूर्वक निभाते हैं। ऐसे भी कुछ सेंटर हैं, जहां कोई सवारी नहीं जाती है, पैदल ही चलकजान होता है। ऐसे में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसके बाद भी वेतन में इतनी विसंगतियों है कि परिवार को चलाना मुश्किल हो रहा है। हमलोग तीसरे दिन भी अपने कार्यों से अलग होकर सरकार के तानाशाही रवैये का विरोध कर रहे हैं।

बैठक की अध्यक्षता संघ के जिलाध्यक्ष गायत्री कुमारी ने की। वहीं बैठक को विस्तार पूर्वक बताते हुए संघ के जिला मंत्री आनंद कुमार सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि स्वास्थ्य कर्मियों की जों मांग है, बिल्कुल जायज है। इनका हम मिलना ही चाहिए। इनके साथ हम हैं और आगे की रणनीति जो तय होगी उसका भी समर्थन होगा। वहीं अनुमंडल मंत्री विकास सिंह ने भी संबोधित करते हुए का कि सेम काम सेत वेतन मिलना चाहिए।

गांव के स्वास्थ्य सेंटरों पर काम करने वाले कर्मियों की स्थिति काफी दयनीय होती है। इस पर भी सरकार को ध्यान देना चाहिए। मौके पर बीसीएम अक्षय कुमार, बीएमएन उमेश कुमार, बिनेश्वर प्रसाद, कृष्णा प्रसाद, रतन कुमार, कवीन्द्र कुमार, पूर्णिमा सिंह, ओमप्रकाश सिंह, विभा कुमारी, रविकांत सिंह, सुरेन्द्र, प्रिया, अभिषेक, प्रियंका, डिंपल, पुष्पा, जूली, रिंकी सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।