मुख्य सचिव ने हज यात्रा को लेकर की बैठक, 26 मई से होगी शुरू, जानिए क्या क्या मिलेंगी सुविधाएँ

आज गया अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डा के सभाकक्ष में मुख्य सचिव ने बैठक की है। हज यात्रा 26 मई से 01 जून तक चलेगी। फ्लाइट के प्रस्थान का समय सुबह 05:30 बजे निर्धारित है। प्रत्येक फ्लाइट में लगभग 144 हज यात्री प्रस्थान करेंगे। हीट वेब के दृष्टिकोण से सभी आवश्यक प्रशिक्षण सभी हज यात्रियों को दिया जाएगा।

मुख्य सचिव ने हज यात्रा को लेकर की बैठक,  26 मई से होगी शुरू, जानिए क्या क्या मिलेंगी सुविधाएँ
केटी न्यूज़,  गया : 
आज गया अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डा के सभाकक्ष में हज भवन पटना के पदाधिकारियों, सचिव अल्पसंख्यक विभाग, निदेशक अल्पसंख्यक विभाग, आयुक्त मगध प्रमंडल, पुलिस महानिरीक्षक मगध प्रक्षेत्र, ज़िला पदाधिकारी गया, वरीय पुलिस अधीक्षक, जिला स्तरीय विभिन्न वरीय पदाधिकारी, हज कमेटी गया के सम्मानित सदस्य के साथ बिहार के मुख्य सचिव  ब्रजेश मेहरोत्रा की अध्यक्षता में हज यात्रा 2024 को लेकर समीक्षा बैठक की गई। 
1083 लोग हज यात्रा के लिए रवाना होंगे
हज यात्रा की शुरुआत 26 मई से 01 जून  तक होगी है। जिसमे गया अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा से जिले के लगभग 1083 लोग हज यात्रा के लिए रवाना होंगे। इसमें लगभग सभी औसतन 60 से 70 वर्ष आयुवर्ग के हैं। गया अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर पर्याप्त रजाकार रहेंगे जो हज यात्रियों की सुविधा का कार्य करेंगे। 
जिलाधिकारी ने हज यात्रा 2024 हेतु फ्लाइट की विवरणी, समय सारणी, आवासन की व्यवस्था, नामाजगाह की व्यवस्था, वजू खाना की व्यवस्था, पेयजल की व्यवस्था, शौचालय एवं स्नानागार की व्यवस्था, साफ-सफाई, चिकित्सीय शिविर, नियंत्रण कक्ष एवं में आई हेल्प यू काउंटर की व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात एवं पार्किंग की व्यवस्था, अग्निशमन वाहन की व्यवस्था, जल निकासी की व्यवस्था, फ्लैक्स एवं बैनर की व्यवस्था के संबंध में बिंदुवार मुख्य सचिव बिहार को अवगत कराया।
हज यात्रा 26 मई से 01 जून तक 
हज यात्रा 26 मई से 01 जून तक चलेगी। फ्लाइट का प्रस्थान का समय सुबह 05:30 बजे निर्धारित है। प्रत्येक फ्लाइट में लगभग 144 हज यात्री प्रस्थान करेंगे।  हीट वेब के दृष्टिकोण से सभी आवश्यक प्रशिक्षण सभी हज यात्रियों को दिया जाएगा। हज यात्रियों को मेंजाइटिस, इन्फ्लूएंजा सहित अन्य आवश्यक टीकाकरण करवाया जाता है, जिससे हज में जाने वाले सभी तीर्थ यात्रियों को किसी प्रकार की कोई तबीयत खराब नहीं हो सके।  हवाई अड्डा परिसर में ही निर्मित पंडाल में महिलाओं के लिए तथा पुरुषों के लिए अलग-अलग नमाजगाह की भी व्यवस्था की गई है।
शौचालय एवं स्नानागार की सुविधा
जिला पदाधिकारी ने बताया कि महिलाओं के लिए 9 एवं पुरुषों के लिए 16 शौचालय साथ ही महिलाओं के लिए दो स्नानागार एवं पुरुषों के लिए 10 स्नानागार की व्यवस्था किया गया है। इसके साथ ही गया नगर निगम की ओर से मोबाइल टॉयलेट के साथ-साथ पर्याप्त संख्या में सफाई कर्मी भी दिया जा रहा है। नगर निगम की ओर से लगातार फागिंग की भी व्यवस्था रखी जा रही है।