Sunday, 1 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
नौ महीने में बदलेगी डुमरांव की बदहाल सड़क की तस्वीर, निर्माण की रेस में तीन एजेंसियां कड़ी निगरानी के बीच शुरू हुई स्नातक सेमेस्टर-तीन की परीक्षा, पहले दिन दो परीक्षार्थी रहे गैरहाजिर किसानों को समय पर मिले दलहनी बीज, वितरण व्यवस्था की एसडीएओ ने परखी हकीकत राष्ट्रीय एकता के संदेश के साथ सड़कों पर दौड़े विद्यार्थी, एसडीएम और एसडीपीओ ने दिखाई हरी झंडी 3.6 लीटर शराब के साथ पकड़े गए तस्कर को पांच साल की जेल सरदार पटेल की जयंती पर डुमरांव थाने में मना राष्ट्रीय एकता दिवस, पुलिसकर्मियों ने ली अखंडता की शपथ सरदार पटेल के आदर्शों को आत्मसात कर राष्ट्रीय एकता मजबूत करने का लिया संकल्प शिक्षक अभिषेक त्रिपाठी के निधन से डुमरांव में पसरा मातमी सन्नाटा, हर आंख हुई नम एनएच-922 की चाट में पलटा बालू लदा ट्रक, टला बड़ा हादसा ट्रेन की सीट बनी शराब तस्करी का ठिकाना, बक्सर में दो तस्कर गिरफ्तार नदी पार कर पहुंचाई जा रही थी शराब की खेप, पुलिस की घेराबंदी देख भागे तस्कर गंगा का जलस्तर घटा तो छठ घाटों पर बढ़ी चुनौती, कीचड़ और दलदल से निपटने की तैयारी
Keshav Times

चंदा के पास खड़ी टेलर से टकराई ट्रक, स्टेयरिंग पर ही हो गई चालक की मौत

बक्सर पटना राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्क्रैप लदे एक अनियंत्रित ट्रक चालक ने अपने आगे खड़ी एक टेलर में जोरदार टक्कर मार दिया। टक्कर इतना जोरदार था कि ट्रक का केबिन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया तथा चालक की स्टेयरिंग पर ही मौत हो गई। यह घटना शुक्रवार की सुबह करीब पांच बजे नया भोजपुर थाना क्षेत्र के चंदा गांव के समीप की है।

चंदा के पास खड़ी टेलर से टकराई ट्रक, स्टेयरिंग पर ही हो गई  चालक की मौत

चंदा के पास खड़ी टेलर से टकराई ट्रक, स्टेयरिंग पर ही हो गई  चालक की मौत

केटी न्यूज़/डुमरांव 

इसकी जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची तथा स्थानीय लोगों के सहयोग से    स्टेयरिंग पर फंसे चालक के शव को गैस कटर से काट बाहर निकाला। मिली जाडीनकारी के अनुसार स्क्रैप लदे ट्रक चालक ने अपने आगे चल रहे एक ट्रेलर में टक्कर मार दी। घटना के बाद स्क्रैप लदा ट्रक के चालक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

चंदा के पास खड़ी टेलर से टकराई ट्रक, स्टेयरिंग पर ही हो गई  चालक की मौत

मृतक की पहचान मोहित कुमार उम्र 21 वर्ष पिता ख़ेम सिंह के रूप में हुई है। वह उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले का रहने वाला था। एक माह में उसकी शादी होनी वाली थीं। शादी का दिन तय था, तैयारियां पूरी हो चुकी थी लेकिन इस सड़क दुर्घटना में उसकी जान चली गई। घटना के बाद कोहराम मचा हुआ है। थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया जा रहा है।

चंदा के पास खड़ी टेलर से टकराई ट्रक, स्टेयरिंग पर ही हो गई  चालक की मौत

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।