Sunday, 15 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ व्रतियों की सेवा में आगे आए विधायक आनंद मिश्रा, पूजन सामग्री और फलों का किया वितरण छठ की व्यस्तता के बीच अस्पताल में जारी रहा इलाज, मरीजों की लगी रही कतार बाल दिवस पर मेधावी बच्चों को मिला राष्ट्रीय सन्मार्ग पुरस्कार, सपना कुमारी बनीं अव्वल ईओ राहुल धर दूबे की निगरानी में सज-धजकर तैयार हुए डुमरांव के छठ घाट, आज अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य 79 लाख की बीम चोरी में कंपनी के साथ पुलिस की तफ्तीश भी सवालों के घेरे में केसठ में खरना पर छठ व्रतियों ने किया प्रसाद ग्रहण, आज अस्ताचलगामी सूर्य को देंगी पहला अर्घ्य घास काटने घर से निकले बुजुर्ग की पईन में मिली लाश, गांव में पसरा मातम अवैध संबंधों के विवाद में हुई थी राजेश उर्फ सुखाड़ी की नृशंस हत्या, पड़ोसी पिता-पुत्र गिरफ्तार पराली जली तो नपेंगे कृषि अधिकारी, किसानों पर भी होगी कार्रवाई छठ घाटों पर बदइंतजामी बर्दाश्त नहीं, खरना से पहले पूरा करना होगा तैयारी का काम नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व, व्रतियों में दिखा भारी उत्साह दिनदहाड़े उचक्कों का आतंक, बाजार जा रही महिला को बनाया निशाना
Keshav Times

सांसद पप्पू यादव को लॉरेंस बिश्नोई ने दी खुली चुनौती,सांसद के पीए ने दिल्ली के कनॉट प्लेस थाने में शिकायत की दर्ज

पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव को लॉरेंस बिश्नोई ने खुली चुनौती दी। पप्पू यादव को लगातार जान से मारने की धमकी मिल रही है। बीते दिनों भी उन्हें जान से मारने की धमकी मिली थी।

सांसद पप्पू यादव को लॉरेंस बिश्नोई ने दी खुली चुनौती,सांसद के पीए ने दिल्ली के कनॉट प्लेस थाने में शिकायत की दर्ज
Pappu Yadav

केटी न्यूज़/पटना

पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव को लॉरेंस बिश्नोई ने खुली चुनौती दी। पप्पू यादव को लगातार  जान से मारने की धमकी मिल रही है। बीते दिनों भी उन्हें जान से मारने की धमकी मिली थी। इस बीच एक बार फिर उन्होंने जान से मारने की धमकी दी गई है। धमकी देने वाले ने खुद को लॉरेंस गैंग का सदस्य बताया है। 

सांसद पप्पू यादव को लॉरेंस बिश्नोई ने दी खुली चुनौती,सांसद के पीए ने दिल्ली के कनॉट प्लेस थाने में शिकायत की दर्ज

पप्पू यादव के पीए मोहम्मद सादिक आलम के अनुसार, उसके व्हाट्सऐप पर धमकी भरे मैसेज किए गए हैं।उन्होंने बताया कि धमकी देने वाले ने हथियार की फोटो भी व्हाट्सऐप ग्रुप पर भेजी है। पुलिस में शिकायत दर्ज करने पर भी उसने लिखा कि "तूने तो पुलिस में केस कर दिया, पुलिस के पास मत जा।" बता दें कि इससे पहले भी पप्पू यादव को कई दूसरे नंबरों से भी जान से मारने की धमकी दी गई थी। इसकी लिखित शिकायत पूर्णिया थाने में दर्ज कराई गई थी। इस मामले में पुलिस ने महेश नाम के एक व्यक्ति को दिल्ली से गिरफ्तार भी किया था, जिसका लॉरेंस गैंग से कुछ भी लेना देना नहीं था। 

सांसद पप्पू यादव को लॉरेंस बिश्नोई ने दी खुली चुनौती,सांसद के पीए ने दिल्ली के कनॉट प्लेस थाने में शिकायत की दर्ज

धमकी देने वाले शख्स ने लिखा, वह लॉरेंस गैंग को मिटाने की धमकी दे रहा था न, उसको बोलना उसकी सुपारी मिली है। इस मामले में सांसद के पीए ने दिल्ली के कनॉट प्लेस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। दिल्ली पुलिस को दिए आवेदन में मो. सादिक ने बताया, मेरे मोबाइल नंबर पर व्हाट्सऐप मैसेज और कॉल आए, जिसमें कहा गया कि सांसद को जान से मारेंगे। पप्पू यादव के पीए को धमकी वाला मैसेज बुधवार रात 2 बजे और फिर गुरुवार सुबह 10 बजे के करीब आया। धमकी देने वाले शख्स ने अपने व्हाट्सऐप डीपी पर लॉरेंस बिश्नोई की फोटो लगा रखी थी।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।