Monday, 9 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
दीपावली की रात बुझ गया घर का चिराग, सुबह आहर में मिला तीन बच्चों के पिता का शव नावानगर: झाड़ी में मिला युवक का क्षत-विक्षत शव, चेहरा कुचलकर बिगाड़ी पहचान! एक पैर भी गायब महादलित बस्तियों में बक्सर डीएम ने जलाया अपनत्व का दीप, प्रशासन ने महादलित परिवारों के साथ मनाई दीपावली आरएसएस के नगर व्यवस्था प्रमुख रमेश केशरी की माताजी का निधन बक्सर एसपी शुभम आर्य की पहल से मासूमों के चेहरों पर खिल उठी मुस्कान! दीपावली-छठ पर सुरक्षा का अभेद्य इंतजाम, खतरनाक घाटों पर होगी विशेष निगरानी महंगाई पर आस्था और उमंग भारी केसठ में धनतेरस पर 25 लाख से अधिक का कारोबार, देर रात तक गुलजार रहे बाजार ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा पर डीएम की पैनी नजर, सीसीटीवी से लेकर अग्निशमन यंत्रों तक की हुई जांच केसठ में छठ पूजा पर दिखेगा अलौकिक नजारा: स्वर्ग-नर्क लोक की थीम पर सजेंगी 29 से अधिक भव्य प्रतिमाएं बच्चों की कल्पनाओं को मिला उड़ान का मंच, विज्ञान के प्रयोगों ने चौंकाया अधिवक्ता हत्याकांड का तार बड़का ढकाइच तक पहुंचा, कर्नाटक पुलिस ने दबोचा आरोपित दीवार ढहने से बिगड़ा मजदूर का संतुलन, छत से गिरकर मौत
Keshav Times

दीपावली की रात बुझ गया घर का चिराग, सुबह आहर में मिला तीन बच्चों के पिता का शव

दीपावली की शाम जिस घर में खुशियों और उत्साह का माहौल होना चाहिए था, वहां सोमवार की सुबह चीख-पुकार और मातम पसरा था। घर का कमाऊ सदस्य जीउत पासवान (29 वर्ष) रातभर लापता रहने के बाद गांव के समीप आहर में मृत मिला। नेनुआ गांव के पास पानी में उतराता उसका शव देखकर ग्रामीणों के बीच अफरातफरी मच गई।

दीपावली की रात बुझ गया घर का चिराग, सुबह आहर में मिला तीन बच्चों के पिता का शव

__ डुमरांव से खरीदारी कर लौट रहा था जीउत पासवान, नहर किनारे मिली बाइक; अंधेरे में संतुलन बिगड़ने से हादसे की आशंका, मौत से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

केटी न्यूज/डुमरांव :

दीपावली की शाम जिस घर में खुशियों और उत्साह का माहौल होना चाहिए था, वहां सोमवार की सुबह चीख-पुकार और मातम पसरा था। घर का कमाऊ सदस्य जीउत पासवान (29 वर्ष) रातभर लापता रहने के बाद गांव के समीप आहर में मृत मिला। नेनुआ गांव के पास पानी में उतराता उसका शव देखकर ग्रामीणों के बीच अफरातफरी मच गई। त्योहार की खुशियां मनाने बाजार निकला युवक आखिरकार घर नहीं लौट सका। उसकी मौत ने पत्नी और तीन मासूम बच्चों की जिंदगी में ऐसा अंधेरा भर दिया है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है।मृतक की पहचान नेनुआ गांव निवासी बिहारी पासवान के पुत्र जीउत पासवान के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, दीपावली की शाम वह खरीदारी करने डुमरांव बाजार आया था। बाजार से सामान लेकर वह घर लौट रहा था।

दीपावली की रात बुझ गया घर का चिराग, सुबह आहर में मिला तीन बच्चों के पिता का शव

लेकिन देर रात तक उसके घर नहीं पहुंचने पर परिजनों की चिंता बढ़ने लगी। पहले स्वजनों ने उसके लौटने का इंतजार किया। जब रात बीतने के बाद भी उसका कोई पता नहीं चला तो परिवार के लोग उसकी तलाश में जुट गए। गांव और आसपास के इलाकों में काफी खोजबीन की गई, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल सका।इसी बीच सोमवार की सुबह गांव के समीप आहर में उसका शव दिखाई दिया। शव मिलने की खबर फैलते ही घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को पानी से बाहर निकलवाया। इसके बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया।

दीपावली की रात बुझ गया घर का चिराग, सुबह आहर में मिला तीन बच्चों के पिता का शव

__ नहर किनारे मिली बाइक, हादसे की आशंका

घटनास्थल के समीप नहर किनारे जीउत की बाइक भी बरामद हुई है। बाइक की स्थिति और शव मिलने की जगह को देखते हुए पुलिस प्रथमदृष्टया सड़क से फिसलकर आहर में गिरने की आशंका जता रही है। माना जा रहा है कि रात के अंधेरे में घर लौटने के दौरान बाइक का संतुलन बिगड़ने से यह हादसा हुआ होगा। हालांकि, दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।

दीपावली की रात बुझ गया घर का चिराग, सुबह आहर में मिला तीन बच्चों के पिता का शव

__ तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

जीउत डुमरांव में एक गोदाम संचालक का पिकअप वाहन चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। उसकी कमाई से ही पत्नी और तीन छोटे बच्चों की जिंदगी की गाड़ी चलती थी। परिवार में दो बेटियां और एक बेटा है। अचानक परिवार के मुखिया की मौत से पत्नी के सामने बच्चों के पालन-पोषण की बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है। पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। जिस पिता के साथ बच्चों को त्योहार की खुशियां बांटनी थीं, अब उसी के नहीं रहने से पूरा परिवार बेसहारा हो गया है।थानाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा ने बताया कि प्रथमदृष्टया बाइक फिसलने से दुर्घटना होने की आशंका है। स्वजनों ने भी किसी तरह के विवाद या दुश्मनी की बात नहीं बताई है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और जांच पूरी होने के बाद ही मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

दीपावली की रात बुझ गया घर का चिराग, सुबह आहर में मिला तीन बच्चों के पिता का शव

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।