Thursday, 5 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ की परंपरा को छात्राओं ने झांकी के जरिए किया जीवंत, विद्यालय परिसर में दिखी लोकआस्था की छटा धनतेरस पर बाजार में बरसेगी लक्ष्मी की कृपा, ग्राहकों के स्वागत को सजे प्रतिष्ठान एक दिन में सजेगा क्रिकेट का रोमांच, 16 टीमों के बीच होगा दत्त क्लासेस प्रीमियर लीग का महासंग्राम कर्मनाशा तट पर शराब की खेप छोड़ भागा तस्कर, पुलिस ने 72 लीटर देशी शराब पकड़ी मेहनत को मिला सम्मान, किसान मेले में चमके बक्सर के प्रगतिशील किसान पुण्यतिथि पर याद किए गए पूर्व प्रमुख सत्यनारायण दुबे, गांव को मिली विकास की चार सौगातें किसानों-मजदूरों के हक पर आर-पार की तैयारी, 30 नवंबर के बाद ठप हो सकता है चौसा एसटीपीएल प्लांट घर की छत के नीचे चल रही थी बारूद की फैक्ट्री, छापेमारी में खुला अवैध पटाखा कारोबार बिजली चोरी पर कंपनी का बड़ा प्रहार, आठ उपभोक्ता रंगेहाथ पकड़े गए आर.के. सिन्हा के निधन से भाजपा परिवार में शोक, आशा पड़री में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि त्योहार की भीड़ के बीच अपराधियों पर शिकंजा कसने की तैयारी, डुमरांव में पुलिस को एसडीपीओ की दो टूक मधुबनी हत्याकांड: फरार एएसआई की तलाश में चिलहरी पहुंची एसटीएफ और एसआईटी, घर की ली तलाशी
Keshav Times

एक दिन में सजेगा क्रिकेट का रोमांच, 16 टीमों के बीच होगा दत्त क्लासेस प्रीमियर लीग का महासंग्राम

क्रिकेट के मैदान पर हुनर दिखाने और अपनी प्रतिभा साबित करने के लिए बक्सर में 7 नवंबर को युवा खिलाड़ियों का जमावड़ा लगेगा। दत्त क्लासेस की ओर से आयोजित दत्त क्लासेस प्रीमियर लीग (डीपीएल) को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस एकदिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता में 16 टीमें हिस्सा लेंगी।

एक दिन में सजेगा क्रिकेट का रोमांच, 16 टीमों के बीच होगा दत्त क्लासेस प्रीमियर लीग का महासंग्राम

__ 7 नवंबर को सुबह नौ बजे से शुरू होगी प्रतियोगिता, शाम चार बजे तक घोषित होगा परिणाम; चांदी के सिक्के से होगा टॉस, विजेता टीम को भी मिलेगा विशेष सिक्का

केटी न्यूज/बक्सर।

क्रिकेट के मैदान पर हुनर दिखाने और अपनी प्रतिभा साबित करने के लिए बक्सर में 7 नवंबर को युवा खिलाड़ियों का जमावड़ा लगेगा। दत्त क्लासेस की ओर से आयोजित दत्त क्लासेस प्रीमियर लीग (डीपीएल) को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस एकदिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता में 16 टीमें हिस्सा लेंगी। खास बात यह है कि प्रतियोगिता का पूरा रोमांच एक ही दिन में देखने को मिलेगा और शाम तक विजेता टीम के साथ-साथ सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, गेंदबाज और क्षेत्ररक्षक के नामों की भी घोषणा कर दी जाएगी।प्रतियोगिता में बक्सर के अलावा भोजपुर जिले और उत्तर प्रदेश की टीमें भी अपनी चुनौती पेश करेंगी।

एक दिन में सजेगा क्रिकेट का रोमांच, 16 टीमों के बीच होगा दत्त क्लासेस प्रीमियर लीग का महासंग्राम

मुकाबलों की शुरुआत सुबह नौ बजे उद्घाटन समारोह के साथ होगी, जबकि आयोजन शाम करीब चार बजे तक चलेगा।प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों में खासा उत्साह है। आयोजन में कई गणमान्य लोगों के शामिल होने की भी संभावना है।डीपीएल का एक विशेष आकर्षण चांदी का सिक्का होगा। इसी सिक्के के माध्यम से मैचों में टॉस कराया जाएगा। इतना ही नहीं, विजेता टीम को पुरस्कार स्वरूप यही चांदी का सिक्का प्रदान किया जाएगा। आयोजन समिति प्रतियोगिता को यादगार बनाने के लिए विशेष इंतजाम कर रही है।दत्त क्लासेस के निदेशक अविनाश दत्त ने बताया कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य सिर्फ क्रिकेट मुकाबले कराना नहीं, बल्कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में छिपी खेल प्रतिभाओं को एक बेहतर मंच उपलब्ध कराना भी है।

एक दिन में सजेगा क्रिकेट का रोमांच, 16 टीमों के बीच होगा दत्त क्लासेस प्रीमियर लीग का महासंग्राम

कई प्रतिभाशाली खिलाड़ी संसाधनों और उचित अवसर के अभाव में आगे नहीं बढ़ पाते हैं। डीपीएल ऐसे खिलाड़ियों को अपनी क्षमता प्रदर्शित करने और पहचान बनाने का अवसर देगा।उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है। इससे अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आपसी सहयोग और आत्मविश्वास जैसे गुण विकसित होते हैं। खेलकूद से मिलने वाली ऊर्जा विद्यार्थियों को पढ़ाई में भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करती है। संस्थान का उद्देश्य शैक्षणिक विकास के साथ विद्यार्थियों के शारीरिक और मानसिक विकास को भी समान महत्व देना है।आयोजन को लेकर बबलू, चीकू, अभय, दानिश, रोनित, राजकुमार समेत कई छात्र सक्रिय हैं।

एक दिन में सजेगा क्रिकेट का रोमांच, 16 टीमों के बीच होगा दत्त क्लासेस प्रीमियर लीग का महासंग्राम

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।