Thursday, 5 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मेहनत को मिला सम्मान, किसान मेले में चमके बक्सर के प्रगतिशील किसान पुण्यतिथि पर याद किए गए पूर्व प्रमुख सत्यनारायण दुबे, गांव को मिली विकास की चार सौगातें किसानों-मजदूरों के हक पर आर-पार की तैयारी, 30 नवंबर के बाद ठप हो सकता है चौसा एसटीपीएल प्लांट घर की छत के नीचे चल रही थी बारूद की फैक्ट्री, छापेमारी में खुला अवैध पटाखा कारोबार बिजली चोरी पर कंपनी का बड़ा प्रहार, आठ उपभोक्ता रंगेहाथ पकड़े गए आर.के. सिन्हा के निधन से भाजपा परिवार में शोक, आशा पड़री में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि त्योहार की भीड़ के बीच अपराधियों पर शिकंजा कसने की तैयारी, डुमरांव में पुलिस को एसडीपीओ की दो टूक मधुबनी हत्याकांड: फरार एएसआई की तलाश में चिलहरी पहुंची एसटीएफ और एसआईटी, घर की ली तलाशी आठ माह तक वेतन रोकने पर घिरे बीडीओ, आरडीओ को भुगतान का आदेश छठ पर चौसा के गंगा घाटों की होगी अभेद्य सुरक्षा, चप्पे-चप्पे पर रहेगी निगरानी आधुनिक तकनीक और नवाचार से खेती को बनाएं लाभकारी, किसानों की आय बढ़ाने पर जोर दीपावली-छठ पर सुरक्षा का रहेगा कड़ा पहरा, अफवाह फैलाने वालों पर रहेगी पुलिस की नजर
Keshav Times

पुण्यतिथि पर याद किए गए पूर्व प्रमुख सत्यनारायण दुबे, गांव को मिली विकास की चार सौगातें

पूर्व प्रखंड प्रमुख स्वर्गीय सत्यनारायण दुबे की स्मृति को गांव के विकास और जनकल्याण से जोड़ते हुए उनकी प्रथम पुण्यतिथि पर पांडेयपुर में कई महत्वपूर्ण पहल की गई। गुरुवार को सिमरी प्रखंड की दुल्लहपुर पंचायत अंतर्गत पांडेयपुर गांव में आयोजित समारोह के दौरान छठ पोखरा, पुस्तकालय, सिलाई सेंटर और जिम सेंटर का लोकार्पण किया गया।

पुण्यतिथि पर याद किए गए पूर्व प्रमुख सत्यनारायण दुबे, गांव को मिली विकास की चार सौगातें

__ छठ पोखरा, पुस्तकालय, सिलाई सेंटर और जिम सेंटर का हुआ लोकार्पण; सांसद सुधाकर सिंह व विधायक शंभू नाथ यादव ने दी श्रद्धांजलि, बिहार-यूपी के खिलाड़ियों के बीच सजा वॉलीबॉल का मैदान

पुण्यतिथि पर याद किए गए पूर्व प्रमुख सत्यनारायण दुबे, गांव को मिली विकास की चार सौगातें

केटी न्यूज/सिमरी।

पूर्व प्रखंड प्रमुख स्वर्गीय सत्यनारायण दुबे की स्मृति को गांव के विकास और जनकल्याण से जोड़ते हुए उनकी प्रथम पुण्यतिथि पर पांडेयपुर में कई महत्वपूर्ण पहल की गई। गुरुवार को सिमरी प्रखंड की दुल्लहपुर पंचायत अंतर्गत पांडेयपुर गांव में आयोजित समारोह के दौरान छठ पोखरा, पुस्तकालय, सिलाई सेंटर और जिम सेंटर का लोकार्पण किया गया। इन सुविधाओं के शुरू होने से गांव में धार्मिक गतिविधियों के साथ शिक्षा, महिला स्वरोजगार और युवाओं की खेल एवं शारीरिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

पुण्यतिथि पर याद किए गए पूर्व प्रमुख सत्यनारायण दुबे, गांव को मिली विकास की चार सौगातें

बक्सर के सांसद सुधाकर सिंह और ब्रह्मपुर के राजद विधायक शंभू नाथ सिंह यादव ने संयुक्त रूप से फीता काटकर इन विकास योजनाओं का उद्घाटन किया। इसके पूर्व अतिथियों और ग्रामीणों ने स्वर्गीय सत्यनारायण दुबे के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। समारोह में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और ग्रामीण शामिल हुए।

पुण्यतिथि पर याद किए गए पूर्व प्रमुख सत्यनारायण दुबे, गांव को मिली विकास की चार सौगातें

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।