Tuesday, 3 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
प्रदीप राय ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी का गर्मजोशी से किया स्वागत विवाहिता हत्याकांड में पुलिस का शिकंजा, चार फरार आरोपितों के घर चस्पा हुआ इश्तिहार मशीनें लगाकर खानापूर्ति नहीं चलेगी, सभी स्वास्थ्य सुविधाएं बहाल करे अस्पताल प्रबंधन: हरेकृष्ण यादव किताबी पढ़ाई से आगे बढ़कर हुनर की पाठशाला बना राइजिंग सन स्कूल, प्रतियोगिताओं में बच्चों ने दिखाई बौद्धिक क्षमता गोकुल जलाशय के कायाकल्प की बनेगी कार्ययोजना, संरक्षण को लेकर दो दिवसीय मंथन शुरू कैलाशपति मिश्र की विरासत को स्मारक और पद्म विभूषण से मिले सम्मान, पुण्यतिथि पर उठी मांग युवाओं की ताकत से ही मजबूत होगा भाजपा का संगठन, दीपक यादव ने प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत में दिखाई एकजुटता स्टेशन से लौट रहे किशोरों की बाइक सामने से आ रही दूसरी बाइक से भिड़ी, दो घायल सरकारी सड़क पर कब्जे की दीवार जेसीबी से ढहाई, ग्रामीणों को मिली राहत छठ घाट पर पानी के लिए अब नहीं करनी होगी मशक्कत, वर्षों पुरानी समस्या के समाधान की पहल अस्पताल में मशीनें धूल फांक रहीं, मरीजों के हक के लिए अनिश्चितकालीन धरना अवैध खनन पर एसडीओ का औचक धावा, मिट्टी लदे दो ट्रैक्टर जब्त
Keshav Times

किताबी पढ़ाई से आगे बढ़कर हुनर की पाठशाला बना राइजिंग सन स्कूल, प्रतियोगिताओं में बच्चों ने दिखाई बौद्धिक क्षमता

बच्चों की प्रतिभा केवल किताबों के पन्नों तक सीमित नहीं होती, बल्कि उन्हें अपनी क्षमता प्रदर्शित करने के लिए उचित मंच और अवसर भी चाहिए। इसी सोच को धरातल पर उतारते हुए स्थानीय राइजिंग सन इंटरनेशनल स्कूल में मंगलवार को विभिन्न पाठ्येतर प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने अपनी बौद्धिक क्षमता, तार्किक सोच, वाकपटुता और रचनात्मक कौशल का शानदार प्रदर्शन कर साबित किया कि प्रतिभा को निखारने के लिए पढ़ाई के साथ-साथ रचनात्मक गतिविधियां भी जरूरी हैं।

किताबी पढ़ाई से आगे बढ़कर हुनर की पाठशाला बना राइजिंग सन स्कूल, प्रतियोगिताओं में बच्चों ने दिखाई बौद्धिक क्षमता

__ क्विज से लेकर भाषण, वाद-विवाद और स्पेलिंग तक में विद्यार्थियों ने आजमाया हुनर, ईओ राहुल धर दूबे ने कहा- सर्वांगीण विकास के लिए जरूरी हैं ऐसी गतिविधियां

केटी न्यूज/डुमरांव।

बच्चों की प्रतिभा केवल किताबों के पन्नों तक सीमित नहीं होती, बल्कि उन्हें अपनी क्षमता प्रदर्शित करने के लिए उचित मंच और अवसर भी चाहिए। इसी सोच को धरातल पर उतारते हुए स्थानीय राइजिंग सन इंटरनेशनल स्कूल में मंगलवार को विभिन्न पाठ्येतर प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने अपनी बौद्धिक क्षमता, तार्किक सोच, वाकपटुता और रचनात्मक कौशल का शानदार प्रदर्शन कर साबित किया कि प्रतिभा को निखारने के लिए पढ़ाई के साथ-साथ रचनात्मक गतिविधियां भी जरूरी हैं। क्विज, भाषण, वाद-विवाद और स्पेलिंग प्रतियोगिताओं में बच्चों के उत्साह और आत्मविश्वास ने पूरे विद्यालय परिसर को जीवंत बना दिया।

किताबी पढ़ाई से आगे बढ़कर हुनर की पाठशाला बना राइजिंग सन स्कूल, प्रतियोगिताओं में बच्चों ने दिखाई बौद्धिक क्षमता

कार्यक्रम का उद्घाटन डुमरांव नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी राहुल धर दूबे, विद्यालय के निदेशक ब्रह्मा ठाकुर तथा एकेडमिक निदेशक सिद्धार्थ ठाकुर ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मौके पर मुख्य अतिथि ईओ राहुल धर दूबे ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल परीक्षा में अच्छे अंक हासिल करना नहीं, बल्कि बच्चों के व्यक्तित्व का संपूर्ण विकास करना भी है। इसके लिए पढ़ाई के साथ खेलकूद, भाषण, वाद-विवाद और ज्ञानवर्धक प्रतियोगिताओं में भागीदारी बेहद आवश्यक है। उन्होंने कहा कि ऐसी गतिविधियां बच्चों के भीतर छिपी प्रतिभा को सामने लाने के साथ उनमें आत्मविश्वास, निर्णय लेने की क्षमता, तार्किक चिंतन और अपनी बात प्रभावशाली ढंग से रखने का गुण विकसित करती हैं।

किताबी पढ़ाई से आगे बढ़कर हुनर की पाठशाला बना राइजिंग सन स्कूल, प्रतियोगिताओं में बच्चों ने दिखाई बौद्धिक क्षमता

उन्होंने प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों की सराहना करते हुए कहा कि जीत और हार से अधिक महत्वपूर्ण है पूरे आत्मविश्वास के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करना।वहीं, विद्यालय के निदेशक ब्रह्मा ठाकुर ने कहा कि राइजिंग सन इंटरनेशनल स्कूल का उद्देश्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के साथ उन्हें जीवन की चुनौतियों के लिए भी तैयार करना है। बच्चों को सिर्फ किताबी ज्ञान तक सीमित रखना शिक्षा का संपूर्ण उद्देश्य नहीं हो सकता। उनके अंदर मौजूद रचनात्मकता, नेतृत्व क्षमता और अभिव्यक्ति कौशल को विकसित करने के लिए विद्यालय में समय-समय पर इस तरह की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती हैं।

किताबी पढ़ाई से आगे बढ़कर हुनर की पाठशाला बना राइजिंग सन स्कूल, प्रतियोगिताओं में बच्चों ने दिखाई बौद्धिक क्षमता

उन्होंने कहा कि मंच पर उतरकर अपनी बात रखना, सवालों का जवाब देना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा में हिस्सा लेना बच्चों को भविष्य में आत्मनिर्भर और आत्मविश्वासी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। एकेडमिक निदेशक सिद्धार्थ ठाकुर ने भी विद्यार्थियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें निरंतर सीखने और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।प्रतियोगिताओं के परिणाम में क्विज में श्रेयांशी उपाध्याय ने प्रथम तथा पीयूष ठाकुर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। भाषण प्रतियोगिता में नेहा देवी ने बाजी मारी, जबकि मानवी सिंह दूसरे स्थान पर रहीं। वाद-विवाद में उत्कर्ष और अंशिका की जोड़ी प्रथम तथा समीक्षा और आयुष की जोड़ी द्वितीय स्थान पर रही।

किताबी पढ़ाई से आगे बढ़कर हुनर की पाठशाला बना राइजिंग सन स्कूल, प्रतियोगिताओं में बच्चों ने दिखाई बौद्धिक क्षमता

वहीं, स्पेलिंग प्रतियोगिता में नंदिनी कुमारी ने पहला और ओमिका कुमारी ने दूसरा स्थान हासिल किया।समापन समारोह में सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। पुरस्कार वितरण के साथ धन्यवाद ज्ञापन निदेशक ब्रह्मा ठाकुर एवं एकेडमिक निदेशक सिद्धार्थ ठाकुर ने किया। आयोजन को सफल बनाने में निकिता कुमारी, सोनू कुमार, विशाल त्रिपाठी, सुजीत, ईशाक, इंद्रजीत सिंह और कुशोमित सहित अन्य विद्यार्थियों की भूमिका सराहनीय रही। प्रतियोगिताओं ने बच्चों को अपनी क्षमता पहचानने और उसे निखारने का एक बेहतर मंच प्रदान किया।

किताबी पढ़ाई से आगे बढ़कर हुनर की पाठशाला बना राइजिंग सन स्कूल, प्रतियोगिताओं में बच्चों ने दिखाई बौद्धिक क्षमता

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।