Tuesday, 3 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
स्टेशन से लौट रहे किशोरों की बाइक सामने से आ रही दूसरी बाइक से भिड़ी, दो घायल सरकारी सड़क पर कब्जे की दीवार जेसीबी से ढहाई, ग्रामीणों को मिली राहत छठ घाट पर पानी के लिए अब नहीं करनी होगी मशक्कत, वर्षों पुरानी समस्या के समाधान की पहल अस्पताल में मशीनें धूल फांक रहीं, मरीजों के हक के लिए अनिश्चितकालीन धरना अवैध खनन पर एसडीओ का औचक धावा, मिट्टी लदे दो ट्रैक्टर जब्त छठ घाटों पर उमड़ने वाली आस्था की भीड़ के स्वागत में जुटा नगर परिषद, तैयारियों को मिली रफ्तार आग से निपटने के गुर सीखेंगे अस्पतालकर्मी, मरीजों की सुरक्षा पर जोर रोजगार मेले में उमड़ी युवाओं की भीड़, 800 अभ्यर्थियों को मिली चयन की पहली सीढ़ी क्रिकेट के मैदान पर दिखेगा विद्यार्थियों का दम, 7 नवंबर को सजेगा दत्त क्लासेस प्रीमियर लीग एनसीसी शिविर में कैडेटों को सिखाए साइबर सुरक्षा के गुर, डिजिटल ठगी से बचाव की दी गई जानकारी त्योहार से पहले पटाखा कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा, चौसा में दुकानों की जांच बिहार में कारतूस तस्करी का भंडाफोड़, 20 हजार से ज्यादा कारतूस के साथ तीन गिरफ्तार; सफारी कार भी जब्त
Keshav Times

स्टेशन से लौट रहे किशोरों की बाइक सामने से आ रही दूसरी बाइक से भिड़ी, दो घायल

चौसा स्टेशन मार्ग पर तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर देखने को मिला। मंगलवार को हाईस्कूल के समीप दो बाइकों की आमने-सामने हुई जोरदार भिड़ंत में दो किशोर घायल हो गए। हादसे में 17 वर्षीय संटू पांडेय को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि उसके साथ बाइक पर सवार 14 वर्षीय छोटू पांडेय को मामूली चोट लगी है।

स्टेशन से लौट रहे किशोरों की बाइक सामने से आ रही दूसरी बाइक से भिड़ी, दो घायल

__ चौसा हाईस्कूल के पास तेज रफ्तार ने मचाई तबाही, 17 वर्षीय संटू की हालत नाजुक; वाराणसी में चल रहा इलाज, दूसरा किशोर खतरे से बाहर

केटी न्यूज/चौसा।

चौसा स्टेशन मार्ग पर तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर देखने को मिला। मंगलवार को हाईस्कूल के समीप दो बाइकों की आमने-सामने हुई जोरदार भिड़ंत में दो किशोर घायल हो गए। हादसे में 17 वर्षीय संटू पांडेय को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि उसके साथ बाइक पर सवार 14 वर्षीय छोटू पांडेय को मामूली चोट लगी है। संटू की नाजुक स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया। फिलहाल वहां उसका इलाज चल रहा है।मिली जानकारी के अनुसार, चौसा बारा मोड़ निवासी संतोष पांडेय का पुत्र संटू पांडेय किसी परिचित को ट्रेन पकड़ाने के लिए चौसा रेलवे स्टेशन गया था।

स्टेशन से लौट रहे किशोरों की बाइक सामने से आ रही दूसरी बाइक से भिड़ी, दो घायल

वहां से अपने गांव लौटने के दौरान जैसे ही वह हाईस्कूल के पास पहुंचा, सामने से तेज रफ्तार में आ रही दूसरी बाइक से उसकी सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार दोनों किशोर सड़क पर गिरकर घायल हो गए।हादसे के बाद दूसरी बाइक का चालक अपनी बाइक लेकर मौके से फरार हो गया। इधर, सड़क पर घायल पड़े दोनों किशोरों को देखकर स्थानीय ग्रामीण तत्काल मदद के लिए आगे आए। ग्रामीणों ने दोनों को चौसा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। सूचना मिलने पर परिजन भी अस्पताल पहुंचे और घायलों को सदर अस्पताल ले गए।

स्टेशन से लौट रहे किशोरों की बाइक सामने से आ रही दूसरी बाइक से भिड़ी, दो घायल

वहां चिकित्सकों ने संटू की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे वाराणसी रेफर कर दिया, जबकि छोटू को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।घायल किशोरों की पहचान संतोष पांडेय के 17 वर्षीय पुत्र संटू पांडेय तथा शिवशंकर पांडेय के 14 वर्षीय पुत्र छोटू पांडेय के रूप में हुई है। इस संबंध में मुफस्सिल थाना के एसआई अवधेश कुमार ने बताया कि दो बाइकों की टक्कर में दो किशोर घायल हुए हैं। इनमें एक की हालत गंभीर है और उसका वाराणसी में इलाज चल रहा है।

स्टेशन से लौट रहे किशोरों की बाइक सामने से आ रही दूसरी बाइक से भिड़ी, दो घायल

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।