Saturday, 14 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
पराली जली तो नपेंगे कृषि अधिकारी, किसानों पर भी होगी कार्रवाई छठ घाटों पर बदइंतजामी बर्दाश्त नहीं, खरना से पहले पूरा करना होगा तैयारी का काम नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व, व्रतियों में दिखा भारी उत्साह दिनदहाड़े उचक्कों का आतंक, बाजार जा रही महिला को बनाया निशाना डेढ़ साल तक फाइलों में दबा रहा सोलर लाइट चोरी का मामला, अब विभाग ने दर्ज कराया एफआईआर 79 लाख की चोरी की कहानी पुलिस के गले नहीं उतर रही, कंपनी की भूमिका पर उठे सवाल छठ गीतों से भक्तिमय हुआ डुमरांव, नहाय-खाय के साथ चार दिवसीय महापर्व का आगाज खूनी वारदात के 11 दिन बाद झाड़ी में मिला फरार एसआई का शव, चिलहरी में पसरा मातम 500 लीटर विदेशी शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, दो लग्जरी कारें जब्त एक जमीन, दो फैसले! दाखिल-खारिज में दोहरे मापदंड पर तत्कालीन सीओ घिरे आस्था के आड़े नहीं आएगी तंगहाली, जरूरतमंद व्रतियों का पूरा खर्च उठाएगी छठ पूजा सेवा समिति दस दिन बाद भी जानलेवा हमले का मुख्य आरोपित पुलिस की गिरफ्त से बाहर
Keshav Times

डिवाइडर से टकराई बाइक, दो की मौत एक जख्मी

डिवाइडर से टकराई बाइक, दो की मौत एक जख्मी

एनएच 922 पर नया भोजपुर कांव नदी के पुल के पास की है घटना

केटी न्यूज/ डुमराव

डिवाइडर से टकराई बाइक, दो की मौत एक जख्मी

रविवार की देर शाम नया भोजपुर ओपी थाना क्षेत्र स्थित एनएच 922 पर डिवाइडर से बाइक टकराने से दो की मौत हो गई। घटना देर साहब 8:30 बजे की है। मृतकों में डुमरांव थाना क्षेत्र के महरौरा गांव निवासी धनंजय राम उम्र 19 वर्ष पिता संजय राम व जगतानंद राम उम्र 67 वर्ष इटाढ़ी थाना क्षेत्र के ओड़ी गांव के शामिल है। जबकि इस दुर्घटना में बाइक चला रहे धनंजय के पिता संजय बुरी तरह से जख्मी हो गए है। जिन्हें मौके पर मौजूद भाजयुमो के प्रदेश कार्य समिति सदस्य दीपक यादव, धनंजय पांडेय व सुजीत सिंह ने डायल 112 के सहयोग से इलाज के लिए डुमरांव अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया। वही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवो को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी में जुट गई।

डिवाइडर से टकराई बाइक, दो की मौत एक जख्मी

मिली जानकारी के अनुसार संजय की बेटी की शादी शाहपुर थाना क्षेत्र के नवरंगा गांव में हुई थी। बेटी के साथ ससुराल में झगड़ा हुआ था। जिसमें सुलह समझौता के लिए संजय अपने पुत्र तथा एक रिश्तेदार के साथ गए थे। यह हादसा हो गया। बताया जाता है कि तेज रफ्तार बाइक नदी के पास सड़क पर बने डिवाइडर से टकरा गए जिससे बाइक सवार तीनों सड़क से उछल नदी में जा गिरे। जिससे धनंजय तथा जगतानंद की मौके पर ही मौत हो गई जबकि हेलमेट पहनने के कारण संजय की जान बच गई। इस घटना के बाद परिजनों में चिख पुकार मच गई है। नया भोजपुर ओपी प्रभारी मुकेश कुमार ने इस घटना की पुष्टि की है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।