चौसा थर्मल पॉवर प्लांट में काम के दौरान उंचाई से गिरने से कामगर की मौत, विरोध में हंगामा कर रहे है मजदूर

बक्सर के चौसा स्थित 1320 मेगावॉट थर्मल पॉवर प्लांट में गुरूवार की दोपहर काम के दौरान एक मजदूर की उंचाई से गिरने से मौत हो गई। घटना एल एंड टी कंपनी के अतर्गत आने वाली मैक्स में दोपहर करीब 12 बजे की है। इस घटना के विरोध में मुआवजे की मांग पर मजदूरों ने जोरदार हंगामा किया।

चौसा थर्मल पॉवर प्लांट में काम के दौरान उंचाई से गिरने से कामगर की मौत, विरोध में हंगामा कर रहे है मजदूर

केटी न्यूज/बक्सर

बक्सर के चौसा स्थित 1320 मेगावॉट थर्मल पॉवर प्लांट में गुरूवार की दोपहर काम के दौरान एक मजदूर की उंचाई से गिरने से मौत हो गई। घटना एल एंड टी कंपनी के अतर्गत आने वाली मैक्स में दोपहर करीब 12 बजे की है। इस घटना के विरोध में मुआवजे की मांग पर मजदूरों ने जोरदार हंगामा किया। जिसकी सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं कंपनी की सुरक्षा में तैनात सीआईएसएफ के जवान भी विधि-व्यवस्था नियंत्रित करने में जुटे है। समाचार लिखे जाने तक मजदूरों का हंगामा जारी है।

 

मृतक मजदूर की पहचान 44 वर्षीय राजकुमार के रूप में की गई है। वह गया जिले का रहने वाला है। कंपनी प्रबंधन ने तत्काल उसके स्वजनों को इस घटना की जानकारी दी है। जानकारी मिलते ही उसके स्वजन गया से बक्सर के लिए चल पड़े है। बताया जा रहा है कि वह अन्य मजदूरों के साथ गुरूवार की दोपहर प्लांट के अंदर अपने निर्धारित कार्य को कर रहा था। इस दौरान उसने सेफ्टी बेल्ट भी बांध रखी थी, बावजूद वह उंचाई से गिर गया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हंगामा कर रहे मजदूरों ने मुआवजे के साथ ही प्लांट में काम कर रहे श्रमिकों की सुरक्षा की मांग कर रहे थे।

वहीं, प्लांट प्रबंधन द्वारा मृतक के आश्रित को मुआवजा देने की तैयारी शुरू कर दी गई है, जबकि पुलिस शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम कराने का प्रयास कर रही है। मुफ्स्सिल थानाध्यक्ष शंभू कुमार भगत ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि स्थिति नियंत्रण में है। प्रबंधन द्वारा मृतक के आश्रित को नियमानुकूल मुआवजा दिया जाएगा।