Saturday, 28 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
राजस्व कर्मियों की हड़ताल से जमीन विवादों के निपटारे में अड़चन, छह मामलों का मौके पर समाधान डुमरांव अस्पताल की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था के खिलाफ 6 दिसंबर से अनिश्चितकालीन धरना केसठ अंचल कार्यालय में पसरा सन्नाटा, सीओ छुट्टी पर तो कर्मचारी हड़ताल पर शिकायतों के घेरे में सिमरी थाना, कमान प्रशिक्षु डीएसपी को रमना वाला लड़का की देव दीपावली रील ने मचाया धमाल, 24 घंटे में मिले 1.25 करोड़ व्यूज दो ट्रेलरों की भीषण भिड़ंत, खाई में फंसा चालक; एक घंटे की मशक्कत के बाद बची जान गंगा घाटों पर सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाली नावों पर परिवहन विभाग का शिकंजा बक्सर में स्पर्श सेंटर खोलने की मांग, पूर्व सैनिकों को मिलेगी राहत भूमि विवाद के फैसले से भड़का पक्ष, सीओ पर हमले की कोशिश स्कूल में अचानक पहुंची गया पुलिस, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से वृद्ध की मौत, गांव में पसरा मातम बाल विवाह के खिलाफ बेटियों ने बुलंद की आवाज, मुक्त भारत बनाने का लिया संकल्प
Keshav Times

हाई टेंशन तार की चपेट में आने से युवक की मौत, शोक में डूबे परिजन

हाई टेंशन तार की चपेट में आने से युवक की मौत, शोक में डूबे परिजन

हाई टेंशन तार की चपेट में आने से युवक की मौत, शोक में डूबे परिजन

 केटी न्यूज/राजपुर

रविवार को राजपुर थाना क्षेत्र के सिसराढ़ गांव के बाधार में हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक 25 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक अक्षय कुमार उर्फ मकु राम स्थानीय गांव का ही रहने वाला था। जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह वह गांव के पूरब बधार में

हाई टेंशन तार की चपेट में आने से युवक की मौत, शोक में डूबे परिजन

टहलने गया था। इसी दौरान उधर हाई टेंशन तार टूटकर गिरा था, जिसकी चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। थोड़ी देर बाद खेतों की तरफ निकले किसानों की नजर जब बेसुध पड़े युवक पर पड़ी तो उसे डंडे के सहारे तार से अलग हटा तुरंत सीएचसी केंद्र

हाई टेंशन तार की चपेट में आने से युवक की मौत, शोक में डूबे परिजन

पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने इसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। गांव में भी मातमी सन्नाटा पसर गया। ग्रामीणों ने बताया कि कई बार गुहार लगाने के बाद भी बिजली कंपनी ने जर्जर तारों को नहीं बदला था।

हाई टेंशन तार की चपेट में आने से युवक की मौत, शोक में डूबे परिजन

जिस कारण यह हादसा हुआ। वही सूचना पर पहुंची राजपुर थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बक्सर भेज दिया। घटना के बाद ग्रामीणों ने सरकार से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा राशि देने की मांग की है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।