Monday, 2 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
चंदा के पास एन एच 922 पर सड़क दुर्घटना में तीन युवक जख्मी चिलहरी गोलीबारी मामले में एफआईआर दर्ज, एक गिरफ्तार फसल बर्बादी से बेहाल किसानों को मिले 50 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा : डॉ. मनोज पांडेय किताबों से निकलकर इतिहास और विज्ञान को करीब से जानेंगे विद्यार्थी, मेधावियों को मिला अनोखा अवसर जनगणना 2027 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, दूसरे चरण के प्रशिक्षण में जुटे अधिकारी और कर्मी अर्नव के प्रभाव से धान की फसलें जलमग्न, खेतों से पानी निकालने में जुटे बेबस किसान नशे के खिलाफ एकजुट हुईं जीविका दीदियां, तीन प्रखंडों में चला जागरूकता अभियान वर्चस्व की जंग में चिलहरी में गूंजीं गोलियां, दो पक्षों में हिंसक झड़प से मचा हड़कंप कैलाशपति मिश्र की पुण्यतिथि पर बड़का ढकाईच में जुटेंगे भाजपा के दिग्गज, तीन नवंबर को होगा श्रद्धांजलि समारोह पत्रकार अरबिंद तिवारी पर टूटा दुखों का पहाड़, मां इंद्रावती देवी का निधन गरीबों के हक की आवाज उठाने पर माले नेताओं पर मुकदमा, भड़की पार्टी 15 लाख की ज्वेलरी चोरी में पुलिस का शिकंजा, फरार आरोपित के घर ढोल-बाजे के साथ चस्पा हुआ इश्तेहार
Keshav Times

पंखे से लटककर महिला ने फांसी लगाई, जांच में जुटी पुलिस

नगर थाना क्षेत्र के सोमेश्वर स्थान मोहल्ले में एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

पंखे से लटककर महिला ने फांसी लगाई, जांच में जुटी पुलिस
फाइल फोटो

केटी न्यूज/बक्सर

नगर थाना क्षेत्र के सोमेश्वर स्थान मोहल्ले में एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच शव को पंखे से उतार पोस्टमार्टम को भेज दिया। वही, घटना के सम्बंध में जांच की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार सोमेश्वर स्थान मोहल्ले के गायत्री नगर के निवासी अर्जुन पांडेय की पत्नी 26 वर्षीय प्रीति कुमारी ने रात में अपने ही घर में पंखे से लटक कर जान दे दी। बताया जा रहा पति-पत्नी के बीच हुए विवाद में नाराज पत्नी ने फांसी लगा ली हो। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर नगर थाने की पुलिस पहुंची और फिर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। थानाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा ने बताया कि अभी पुलिस मामले की जांच कर रही है। शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।