Wednesday, 4 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
धनतेरस पर बरसेगी धन-समृद्धि की कृपा, आरोग्य के देवता भगवान धन्वन्तरि की होगी विशेष आराधना अभियान में लापरवाही पर डीएम सख्त, तीन बीडीओ समेत पांच अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण ब्रह्मपुर में धावा दल की कार्रवाई, एक बाल श्रमिक को कराया गया मुक्त मधुबनी हत्याकांड के आरोपी फरार एएसआई की तलाश में पैतृक गांव चिलहरी में छापेमारी चार माले कार्यकर्ताओं पर प्राथमिकी के विरोध में सोनवर्षा थाने का घेराव, डीएम-एसपी को बुलाने की मांग पर अड़े प्रदर्शनकारी दो महीने से वेतन का इंतजार, नगर परिषद के सफाई कर्मियों ने थामी झाड़ू त्योहारों की मिठास में मिलावट घोलने वालों पर प्रशासन की नजर, दुकानों में छापेमारी ग्रामीण बाजारों में अवैध पटाखा कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा, दुकानदारों को सख्त चेतावनी आज होगी शांति देवी सार्वजनिक पुस्तकालय एवं का होगा उद्घाटन तैयारियां हुई पूरी, सांसद सुधाकर सिंह करेंगे उद्घाटन, एमएलसी सोनू राय रहेंगे मुख्य अतिथि,ग्रामीण युवाओं को मिलेगा अध्ययन का बेहतर माहौल पंचायतों में पहुंचा जिला प्रशासन, अधिकारियों ने ग्रामीणों से सुनीं समस्याएं जल संरक्षण और हरियाली के संकल्प से संवरेगा बक्सर का भविष्य प्रदीप राय ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी का गर्मजोशी से किया स्वागत
Keshav Times

एमडीएम के मैजिक वाहन व बाइक में टक्कर, दो रेफर

राष्ट्रीय राजमार्ग 120 स्थित टेढ़की पुल के समीप मुख्य सड़क पर बुधवार को एक एमडीएम के मैजिक वाहन व बाइक में जोरदार टक्कर हो गयी। टक्कर के दौरान बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े।

एमडीएम के मैजिक वाहन व बाइक में टक्कर, दो रेफर

केटी न्यूज/डुमरांव

राष्ट्रीय राजमार्ग 120 स्थित टेढ़की पुल के समीप मुख्य सड़क पर बुधवार को एक एमडीएम के मैजिक वाहन व बाइक में जोरदार टक्कर हो गयी। टक्कर के दौरान बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े। जिन्हें राहगीरों के सहयोग से तत्काल अनुमंडल अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने चिंताजनक स्थिति देखते हुए दोनों को बक्सर रेफर कर दिया। इस घटना के बाद मैजिक वाहन का चालक वाहन सहित फरार हो गया।

राहगीरों के अनुसार मैजिक वाहन मध्यान भोजन योजना (एमडीएम) का था। जख्मियों की पहचान कसियां गांव के रहने वाले धनबिहारी (50) और प्रगति कुमार (26) के रूप में हुई हैं। बताया जाता है कि दोनों बाइक सवार कसियां गांव से डुमरांव आ रहे थे। इसी दौरान मैजिक वाहन विपरीत दिशा से तेज रफ्तार में आ रहा था। इसी दौरान टेढ़की पुल के समीप दोनों में टक्कर हो गयी और बाइक सवार जख्मी होकर सड़क पर गिर पड़े। थानाध्यक्ष शंभू कुमार भगत ने बताया कि जख्मियों द्वारा अभी तक कोई आवेदन नहीं मिला हैं। पुलिस मैजिक वाहन की खोजबीन में लगी हैं।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।