अगलगी से खलिहान में रखा दो बिगहा धान का बोझा जलकर राख

अगलगी से खलिहान में रखा दो बिगहा धान का बोझा जलकर राख

केटी न्यूज/नावानगर 

सोनवर्षा ओपी क्षेत्र के स्थानीय गांव में रविवार की दोपहर में एक खलिहान में अचानक आग लग गई। जिसके कारण खलिहान में रखे करीब दो बिगहा धान का बोझा जलकर राख हो गया। वही पांच किसानों के पुआल की ढेर भी धू-धूकर जल गया। आग लगने के कारण का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। हालांकि ग्रामीणों का अनुमान है कि आग किसी किसान द्वारा पराली जलाने से लगी है।

खलिहान में रखे धान का बोझा गांव के किसान मदन चौधरी की थी। जबकि पुआल की ढेर विजय सोनार, संतोष बिंद, भीखर बिंद, जगी बिंद, मुन्ना बिंद की थी। दोपहर में अचानक खलिहान में रखे धान के बोझा से धुंआ उठते देख आस पास खेतों में काम करते किसानों ने शोर मचाने लगे। शोर सुनकर ग्रामीण ने खलिहान में पहुंच आग पर काबू पाने  की प्रयास करने लगे।

वहीं कुछ ग्रामीणों ने इसकी सूचना सोनवर्षा ओपी पुलिस को दिया। सूचना पर सोनवर्षा ओपी में तैनात अग्निशमन वाहन खलिहान में पहुंच आग बुझाने में जुट गई। अग्निशमन वाहन के साथ ग्रामीणों के अथक प्रयास से आग पर काबू पाया गया। पर मदन चौधरी के दो बिगहा धान का बोझा जलकर बर्बाद राख हो गया। अगलगी की सूचना पर बीडीसी अजय गुप्ता ने पहुंच किसानों को हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया है।