कुत्ता बना हादसे की वजह, ससुराल जा रहा युवक गंभीर घायल
चौगाईं प्रखंड क्षेत्र में सोमवार को अलग-अलग स्थानों पर हुई दो सड़क दुर्घटनाओं में दो युवक घायल हो गए। इनमें एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बक्सर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। दोनों हादसे मुरार थाना क्षेत्र के चौगाईं इलाके में हुए।
__ चौगाईं में अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो युवक घायल, गंभीर हालत में बक्सर रेफर
केटी न्यूज/चौगाईं।
चौगाईं प्रखंड क्षेत्र में सोमवार को अलग-अलग स्थानों पर हुई दो सड़क दुर्घटनाओं में दो युवक घायल हो गए। इनमें एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बक्सर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। दोनों हादसे मुरार थाना क्षेत्र के चौगाईं इलाके में हुए।
पहली घटना मॉसर्हिया गांव के समीप हुई। जानकारी के अनुसार धीरज कुमार बाइक से अपने निजी काम से जा रहे थे। इसी दौरान अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर पहुंची गश्त कर रही 112 नंबर की पुलिस टीम ने तत्काल घायल युवक को चौगाईं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार किया।

वहीं, दूसरी घटना चौगाईं और मॉसर्हिया गांव के बीच सोमवार सुबह करीब नौ बजे हुई। चौगाईं गांव निवासी गुड्डू कुमार बाइक से अपनी ससुराल जा रहे थे। इसी दौरान अचानक सड़क पर एक कुत्ता आ गया। कुत्ते को बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित हो गई और गुड्डू कुमार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल घायल युवक को चौगाईं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। चिकित्सकों की टीम ने प्राथमिक उपचार किया। चोट की गंभीरता को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए बक्सर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

सीएचसी प्रभारी डॉ. मितेंद्र कुमार ने बताया कि गुड्डू कुमार की स्थिति गंभीर थी। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर चिकित्सा के लिए बक्सर सदर अस्पताल भेजा गया है।