हत्या या आत्महत्या! घर में फंदे से झूली मिली नवविवाहिता की लाश, परिजन फरार जांच में जूटी पुलिस

नव विवाहिता ने फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर ली। जैसे ही गांव में यह खबर फैली गांव में सनसनी मच गयी। जिसके बाद ग्रामीणों के द्वारा घटना की सूचना चौकिदार को दी। वहीं चौकिदार ने थानाध्यक्ष को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने फंदे लटके नवविवाहिता को फंदे उतारा। वहीं पुलिस व ग्रामीणों के पहुंचने के पहले परिजन फरार हो गये थे।

हत्या या आत्महत्या! घर में फंदे से झूली मिली नवविवाहिता की लाश, परिजन फरार जांच में जूटी पुलिस

- एक माह पूर्व प्रेमिका के साथ पकड़ाए प्रेमी की स्थानीय लोगों ने करवाई जबरन शादी, दरवाजे पर प्रेमिका को छोड़ भाग खड़ा हुआ प्रेमी, पुलिस ने दिलाई थी घर में प्रवेश

- मुरार थाना क्षेत्र के लड़के को दावथ थाना क्षेत्र की लड़की से गुप्ताधाम जाने के दौरान हुआ था प्यार

केटी न्यूज/डुमरांव

नव विवाहिता ने फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर ली। जैसे ही गांव में यह खबर फैली गांव में सनसनी मच गयी। जिसके बाद ग्रामीणों के द्वारा घटना की सूचना चौकिदार को दी। वहीं चौकिदार ने थानाध्यक्ष को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने फंदे लटके नवविवाहिता को फंदे उतारा।

वहीं पुलिस व ग्रामीणों के पहुंचने के पहले परिजन फरार हो गये थे। घटना मुरार थाना क्षेत्र के बैदा गांव में हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बक्सर सदर अस्पताल भेज दिया। वहीं पुलिस वालों ने मृतक के मायके वालों को सूचना फोन के माध्यम से दी है।

मृतका की पहचान हतास जिले के दावथ थाना क्षेत्र के फतेहगंज गांव की निराशा सिंह के रूप में हुई। वहीं मायके पक्ष वाालों का आरोप है कि लड़के पक्ष प्रेम विवाह से नाराज थे। जिसके कारण मेरी बेटी की हत्या की गयी है। मेरी बेटी आत्महत्या कर ही नही सकती है। 

 प्रेम की जीत के बाद भी निराशा ने तोड़ा दम, ससुराल में फंदे से लटका मिला शव

प्यार की जंग जीतने के बाद भी निराशा को जिंदगी ने हारने पर मजबूर कर दिया। मुरार थाना क्षेत्र के वैदा गांव में प्रेम विवाह के बाद ससुराल में रह रही निराशा सिंह ने रविवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी आफाक अख्तर अंसारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

प्रेम कहानी जो गुप्ताधाम यात्रा से शुरू हुई

रोहतास जिले के दावथ थाना क्षेत्र के फतेहगंज गांव की निराशा सिंह और मुरार थाना क्षेत्र के वैदा गांव निवासी गोलू यादव की प्रेम कहानी गुप्ताधाम यात्रा के दौरान शुरू हुई थी। पहली मुलाकात में ही दोनों का प्यार परवान चढ़ा और महीनों तक मोबाइल पर बातचीत जारी रही।

कुछ दिन पहले गोलू यादव कुंभ स्नान का बहाना बनाकर प्रयागराज जाने की बात कहकर घर से निकला, लेकिन सीधे फतेहगंज पहुंच गया, जहां वह अपनी प्रेमिका से मिला। स्थानीय लोगों ने दोनों को साथ देख पकड़ा, जिसके बाद लड़की के परिजन नाराज हो गए। हालांकि, निराशा के अडिग प्रेम और ग्रामीणों के समझाने पर परिवार ने इस रिश्ते को स्वीकार कर लिया। जल्द ही दोनों की शादी पहले मंदिर में और फिर बिक्रमगंज कोर्ट में कराई गई।

एक महीने बाद क्यों टूटी निराशा!

शादी के बाद जब ससुराल में निराशा को अपनाने से इनकार कर दिया गया, तो पुलिस के हस्तक्षेप से उसे ससुराल में जगह मिली। सबकुछ सामान्य लग रहा था, लेकिन एक महीने बाद निराशा ने आत्महत्या कर ली। आखिर क्या कारण था कि प्रेम की जीत के बावजूद उसने यह कदम उठाया? पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।

पुलिस के समक्ष एक माह पूर्व लड़की को किया था विदा..............

समाज व परिवार से नजरे बजाकर एक दूसरे से नजरे मिलाने वाले प्रेमी जोड़े न सिर्फ सात फेरो में बंधना चाहते है बल्कि सात जन्मों तक साथ निभाने की कसमें भी खाते है। अक्सर इसमें उनका परिवार दीवार बन जाता है। जिस कारण कई बार उनका ख्वाब पूरा नहीं हो पाता हैै,

लेकिन एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसमें प्रेमिका के साथ पकड़ाए जाने के बाद लड़की वालों ने स्थानीय लोगों के प्रयास से उनके प्रेम को रिश्तो की डोर में बांध लगे हाथ शादी करा लड़के के साथ लड़की को विदा भी कर दिया। लेकिन लड़का ......

कहते है एसडीपीओ

डुमरांव एसडीपीओ अफाक अख्तर अंसारी ने कहा कि पुलिस को जैसे ही सूचना मिली मौके पर पहुंची। पहले शव को फंदे से उतारा। उसके कागजी कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। घटना के बाद से परिजन फरार है।

मृतका की प्रेम विवाह लगभग एक माह पूर्व हुई थी। परिजनों को यह बात नागवार गुजर रही थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। एफएसएल की टीम बुलाई गयी है। साक्ष्य इक्कठा कर रही है।