Sunday, 1 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
पत्रकार अरबिंद तिवारी पर टूटा दुखों का पहाड़, मां इंद्रावती देवी का निधन गरीबों के हक की आवाज उठाने पर माले नेताओं पर मुकदमा, भड़की पार्टी 15 लाख की ज्वेलरी चोरी में पुलिस का शिकंजा, फरार आरोपित के घर ढोल-बाजे के साथ चस्पा हुआ इश्तेहार नाला निर्माण की खुदाई बनी बिजली संकट की वजह, चौसा बाजार अंधेरे में डूबा जिस लाइब्रेरी का किया उद्घाटन, उसी के छात्रों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई, आर.के. सिन्हा के निधन से चौगाईं में शोक 45 लीटर देसी शराब के साथ महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार विवाहिता से मारपीट के मामले में पुलिस की दबिश, पति और ससुर गिरफ्तार दिल्ली में मिली अपहृत युवती, आरोपी युवक भी पुलिस के कब्जे में नौ महीने में बदलेगी डुमरांव की बदहाल सड़क की तस्वीर, निर्माण की रेस में तीन एजेंसियां कड़ी निगरानी के बीच शुरू हुई स्नातक सेमेस्टर-तीन की परीक्षा, पहले दिन दो परीक्षार्थी रहे गैरहाजिर किसानों को समय पर मिले दलहनी बीज, वितरण व्यवस्था की एसडीएओ ने परखी हकीकत राष्ट्रीय एकता के संदेश के साथ सड़कों पर दौड़े विद्यार्थी, एसडीएम और एसडीपीओ ने दिखाई हरी झंडी
Keshav Times

मंझवारी मोड़ के समीप सड़क हादसे में जख्मी किशोर की इलाज के दौरान मौत

भोजपुर सिमरी पथ स्थित मंझवारी मोड़ के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक बाइक सवार किशोर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना उस समय हुई जब युवक सिमरी की ओर जा रहा था, तभी एक अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि किशोर सड़क पर दूर जा गिरा और बेहोश हो गया। यह इलाका नया भोजपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है।

मंझवारी मोड़ के समीप सड़क हादसे में जख्मी किशोर की इलाज के दौरान मौत

मंझवारी मोड़ के समीप सड़क हादसे में जख्मी किशोर की इलाज के दौरान मौत

- नया भोजपुर का रहने वाला था मृतक, जानकारी मिलते ही स्वजनों में छाया मातम

केटी न्यूज/डुमरांव

भोजपुर सिमरी पथ स्थित मंझवारी मोड़ के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक बाइक सवार किशोर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना उस समय हुई जब युवक सिमरी की ओर जा रहा था, तभी एक अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि किशोर सड़क पर दूर जा गिरा और बेहोश हो गया। यह इलाका नया भोजपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे पुराना भोजपुर गांव के ग्रामीणों में मंटू चौधरी और राहुल ठाकुर ने तत्काल जख्मी किशोर को एक ई-रिक्शा पर लादकर पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

मंझवारी मोड़ के समीप सड़क हादसे में जख्मी किशोर की इलाज के दौरान मौत

वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उसे रेफर कर दिया गया। वहीं, लोगों की सूचना पर पहुंची नया भोजपुर पुलिस ने तत्काल किशोर को वहां से अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान नया भोजपुर निवासी महफूज हुसैन (उम्र 16 वर्ष), पिता नसीम अंसारी के रूप में हुई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और अज्ञात वाहन की तलाश जारी है। प्रभारी थानाध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटना की सूचना मिली थी। जख्मी को पुलिस की सहायता से अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां, इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।